Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

मौसम ने ली फिर करवट, इन राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट

मौसम ने ली फिर करवट, इन राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट
Apr 16, 2026, 06:02 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Weather changes again, heavy rain alert issued in these states


देश में पिछले कुछ दिनों में भयंकर गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं. दिल्ली एनसीआर में पारा 38 से 40 डिग्री को छूने लगा है. लेकिन देश के कुछ इलाकों में मौसम फिर से बदलने वाला है. कश्मीर, हिमाचल से लेकर पंजाब-हरियाणा तक बादल छाने, बारिश आने का अनुमान जारी किया गया है.जम्मू-कश्मीर से लद्दाख तक हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में ओले गिरने की चेतावनी है. पंजाब, हरियाणा के कुछ इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है.


;


जानिए दिल्ली के मौसम का हाल


मौसम विभाग ने बताया कि, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 15 से 19 अप्रैल के बीच बारिश होने के आसार हैं. ओडिशा में भी 15 से 20 अप्रैल तक हल्की बारिश, गरज, चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. बंगाल में 16 अप्रैल को भी गरज-चमक के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की चेतावनी है. मध्य महाराष्ट्र में भी 18 से 21 अप्रैल के दौरान बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अनुमान हैं.


hj


Also read: तेजस्वी का तंज, कहा- नीतीश को गद्दी से हटाने के लिए सम्राट चौधरी को बधाई


दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के अभी आसार नहीं हैं. 18 अप्रैल को थोड़ा ज्यादा बादल छाए रहेंगे. 21 अप्रैल तक पूरे हफ्ते ऐसा ही मौसम रहेगा. इस दौरान दिल्ली में भयंकर गर्मी पड़ने वाली है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा. न्यूनतम तापमान भी 21 से 23 डिग्री तक पहुंच गया है.


r


पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में पारा


उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में भी पारा 38 से 40 डिग्री के बीच है. लखनऊ, गोरखपुर, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर कानपुर क्षेत्र में भी आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने का अनुमान है. बात करें महाराष्ट्र के अकोला और कर्नाटक के कलबुर्गी की तो यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पारा 38-40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा रीजन में, राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों और गुजरात के तटीय इलाकों और सौराष्ट्र में पारा 40 के पार चला गया है और कई जगहों पर हीटवेव अलर्ट है.


&t=6s

हीट वेव के खतरे को देखते हुए जिला अस्‍पताल में खास इंतजाम, नहीं लगानी पड़ेगी कतार ...
हीट वेव के खतरे को देखते हुए जिला अस्‍पताल में खास इंतजाम, नहीं लगानी पड़ेगी कतार ...
वाराणसी : बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए पांडेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को त्वरित राहत देने के उद्देश्य से एक अलग ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) काउंटर की शुरुआत की है, जिससे अब मरीजों को लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा. अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. एस. राम ने बताया कि गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन, लू और अन्य मौसमी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ते हैं. ऐसे में मरीजों को तुरंत ओआरएस उपलब्ध कराना बेहद जरूरी हो जाता है. पहले मरीजों को ओआरएस के लिए मुख्य दवा काउंटर पर जाना पड़ता था, जहां काफी भीड़ रहती थी और उन्हें इंतजार करना पड़ता था.अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. एस. राम ने बताया कि गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन, लू और अन्य मौसमी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ते हैं. ऐसे में मरीजों को तुरंत ओआरएस उपलब्ध कराना बेहद जरूरी हो जाता है. पहले मरीजों को ओआरएस के लिए मुख्य दवा काउंटर पर जाना पड़ता था, जहां काफी भीड़ रहती थी और उन्हें इंतजार करना पड़ता था.अस्पताल प्रशासन ने बताया कि गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अन्य तैयारियां भी की जा रही हैं. हीट वेव की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जल्द ही अस्पताल परिसर में एक कोल्ड रूम स्थापित किया जाएगा, जहां गंभीर रूप से प्रभावित मरीजों को तत्काल ठंडा वातावरण देकर उपचार किया जा सकेगा.Also Read:सख्‍ती - मनमानी फीस वृद्धि हुई तो होगी कार्रवाई, डीएम ने तलब की आडिट रिपोर्टअस्पताल में पेयजल की समुचित व्यवस्था, पंखों और कूलरों की संख्या बढ़ाने जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं, ताकि मरीजों और तीमारदारों को गर्मी से राहत मिल सके. प्रशासन का कहना है कि इस तरह की व्यवस्थाओं से गर्मी से होने वाली बीमारियों पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी. साथ ही गर्मी से राहत देने के इंतजाम किए जा रहे हैं.
सख्‍ती - मनमानी फीस वृद्धि हुई तो होगी कार्रवाई, डीएम ने तलब की आडिट रिपोर्ट
सख्‍ती - मनमानी फीस वृद्धि हुई तो होगी कार्रवाई, डीएम ने तलब की आडिट रिपोर्ट
वाराणसी : स्‍कूलों की मनमानी को लेकर जिला प्रशासन सख्‍त रवैया अपनाएगा. इसी संबंध में शुक्रवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला शुल्क नियामक समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक में निजी विद्यालयों द्वारा की जा रही मनमानी फीस वृद्धि और अभिभावकों पर चिह्नित दुकानों से ड्रेस, कॉपी-किताब खरीदने के दबाव जैसे मुद्दों पर विस्तार मंथन किया गया. जिलाधिकारी ने इस तरह की शिकायतों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी भी विद्यालय द्वारा अभिभावकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया गया या नियमों का उल्लंघन किया गया, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.पारदर्शिता और जवाबदेही अनिवार्य उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही अनिवार्य है. बैठक में निजी स्ववित्तपोषित विद्यालयों की शुल्क संरचना को लेकर भी गहन विचार-विमर्श हुआ. जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया कि वे पिछले तीन शैक्षणिक वर्षों की शुल्क संरचना का पूरा विवरण निर्धारित समय सीमा में प्रस्तुत करें. साथ ही यह भी कहा गया कि शुल्क संबंधी सभी आंकड़े ऑडिट रिपोर्ट के साथ जमा किए जाएं, ताकि उनकी सत्यता की जांच की जा सके.Also Read : नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्‍ध परिस्थितियों में एक व्‍यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस...स्कूल प्रबंधन पर होगी कार्रवाईउन्होंने स्पष्ट किया कि शुल्क वृद्धि केवल शासन द्वारा निर्धारित मानकों और औचित्य के आधार पर ही मान्य होगी. मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने की अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं दी जाएगी. समिति ने यह भी निर्देश दिया कि विद्यालय शुल्क निर्धारण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखें और इसकी जानकारी अभिभावकों को भी उपलब्ध कराएं.अभिभावकों की शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 05422509413 जारी किया गया है. इस नंबर पर शिकायत करने वाले अभिभावकों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और संबंधित विद्यालय के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों का नियमित रूप से औचक निरीक्षण किया जाए, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके. बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह, सीए हरिएन सिंह बिसेन, मुख्य कोषाधिकारी, डॉ. आनंद प्रभा और अभिभावक-शिक्षक संघ के प्रतिनिधि यशविंदर सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.
नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्‍ध परिस्थितियों में एक व्‍यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस...
नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्‍ध परिस्थितियों में एक व्‍यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस...
वाराणसी : सारनाथ थाना क्षेत्र में बलुआ रोड स्थित जीवन विकास नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती व्‍यक्ति की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक की पहचान हेमंत सिंह (40) के रूप में हुई है, जो मूलरूप से फूलपुर के निवासी थे. बड़े भाई सुनील सिंह ने बताया कि हेमंत को शराब की लत से छुड़ाने के लिए 14 अप्रैल को नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था. भर्ती के महज दो दिन बाद ही परिजनों को सूचना मिली कि हेमंत की तबीयत अचानक खराब हो गई है. सुनील सिंह के अनुसार, तबीयत खराब होने की सूचना के तीन घंटे के भीतर ही मौत की खबर मिली. परिवार के अन्य सदस्य मुंबई से रवाना हो गए.मुंबई में 2016 में एक हादसे में हेमंत की पत्नी की मौत हो गई थी. हेमंत अपनी 12 वर्षीय बेटी को लेकर 18 महीने पहले वाराणसी लौट आए थे. गांव में रहकर ऑटो चलाकर अपना जीवन यापन कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान उन्हें शराब की लत लग गई. नशामुक्ति केंद्र के कर्मचारी कौशल सिंह का कहना है कि भर्ती होने के अगले दिन हेमंत ने नाश्ता किया और सो गए. इसके बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी. उपचार के लिए सारनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. थाना प्रभारी सारनाथ, पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों की टीम की ओर से वीडियोग्राफी के साथ कराया गया है. रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.Also Read:वाराणसी में भीषण गर्मी के बीच बदला स्‍कूल का समय, 7:30 से एक बजे तक होंगे संचालित...पूर्व में भी नशा मुक्ति केंद्र में हो चुकी है ऐसी घटनाबता दें कि ऐसी ही एक घटना पिछले दिनों सारनाथ थाना क्षेत्र के परशुरामपुर बुद्धा सिटी कॉलोनी में जन सुधार नशा मुक्ति केंद्र में भी हुई थी जिसमें वहां भर्ती आदित्य गोस्वामी (27) की मौत हो गई थी, परिजनों का आरोप था कि उसकी पिटाई से मौत हो गई. युवक की मां की तहरीर के आधार सारनाथ थाने की पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक और कर्मचारी समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. घटना के सात दिन पहले आदित्य को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था. पुलिस ने आरोपी केंद्र के संचालक युवराज सिंह, कर्मचारी जितेंद्र गुप्ता और कुमार सौरभ को गिरफ्तार किया था.