Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में मौसम - छूट गई कंपकपी, पारा छह से भी नीचे उतरा, धूप ने दी राहत

वाराणसी में मौसम - छूट गई कंपकपी, पारा छह से भी नीचे उतरा, धूप ने दी राहत
Jan 06, 2026, 08:56 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : पूर्वांचल समेत वाराणसी में मौसम का रुख मंगलवार की सुबह हाड कंपाने वाला रहा. सुबह वातावरण में गलन का प्रकोप अध‍िक रहा और तड़के तापमान 5.5 ड‍िग्री तक जा पहुंचा. यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है. इस ल‍िहाज से मंगलवार का द‍िन काफी गलन भरा सा‍ब‍ित हुआ. हालांक‍ि वाराणसी में सुबह नौ बजे तक कोहरा पूरी तरह से छंटने के बाद सूरज ने भी दर्शन द‍िए तो लोगों ने राहत की तलाश शुरू कर दी. अलाव सेंकने वाले लोग धूप सेंकते नजर आए.

मंगलवार की सुबह कोहरे में ल‍िपटी रही, कोहरा सघन स‍िर्फ अंचलों में ही रहा और शहर में कोहरा अध‍िक प्रभावी नहीं हो सका. हालांकि‍ धूप ख‍िलने के साथ ही गलन में भी काफी राहत म‍ि‍ली. धूप ख‍िलने के बाद भी हालांक‍ि पछुआ हवाओं का जोर बना रहा और वातावरण में घुली गलन ने लोगों को धूप से बहुत राहत नहीं होने दी. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में बढ़ने से अब पूर्वांचल में भी गलन भरी हवाओं का प्रकोप शुरू हो चुका है.

ALSO READ : पार्षद के पति रहते हैं बाहर, इलाके में गंदगी का अंबार, नगर निगम कर्मचारी बेपरवाह


बीते चौबीस घंटों में न्‍यूनतम तापमान 5.5°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 3.1 ड‍िग्री कम रहा. अध‍िकतम तापमान 16 डि‍ग्री के करीब जा पहुंचा तो सामान्‍य से कुछ कम रहा. आर्द्रता का स्‍तर सौ फीसद के करीब बना रहा. वातावरण में नमी का स्‍तर बढ़ने से द‍िन में कुछ गलन से राहत तो म‍िली लेकि‍न पछुआ हवाओं का जोर बना रहने से कुछ गलन का असर धूप ख‍िलने के बाद भी बना रहा. वातावरण में घुली गलन का प्रकोप धूप को बेअसर करती रही तो चलने वाली पछुआ हवाओं का रुख भी लोगों को चुनौती देता रहा.

मौसम व‍िभाग ने सात जनवरी के ल‍िए भी अलर्ट जारी कि‍या है. घने कोहरे और गलन का प्रकोप बने रहने की उम्‍मीद है. मौसम व‍िभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में पूर्वांचल को छोड़कर अन्‍य प्रदेश के ह‍ि‍स्‍सों में शीत द‍िवस का असर बना हुआ है. हालांक‍ि वाराणसी में भी मौसम का रुख बदलेगा और शीत द‍िवस का असर प्रभावी होगा.

बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए
वाराणसी : जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री की सर्वोच्च विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रम के साथ अन्य समस्त योजनाओं की विभागवार/सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई. जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध लक्ष्यपूर्ति एवं विकास परियोजनाओं के भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए कहा कि अपेक्षित रैंकिंग हासिल करने के लिए सभी अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए.समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कार्यों/योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस प्रदर्शित करें. उन्होंने कहा कि कार्याे के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण सीएम डैश-बोर्ड पर खराब रैकिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी संबंधित अधिकारी इसका ध्यान रखें. जिलाधिकारी ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति में जिला समाज कल्याण अधिकारी को कॉलेज/स्कूलों के प्रधानाचार्य से समन्वय स्थापित कर मामलों के निस्तारण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को कम प्रगति वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन विद्यालयों की प्रगति संतोषजनक नहीं है उनके प्रधानाचार्यों का वेतन बाधित किया जाएगा.आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सभी जिम्मेदार अधिकारी इसकी प्रॉपर मॉनिटरिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस/जनसुनवाई पोर्टल के शिकायतकर्ता के प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है. उन्‍होंने नई सड़कों का निर्माण/चौड़ीकरण एवम सुदृढ़ीकरण और सड़को का अनुरक्षण में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के लोक निर्माण विभाग-प्रान्तीय खंड के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए. इसके अलावा उन्होंने जननी सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन (ग्रामीण), फ़ैमिली आईडी, पोषण अभियान, पर ड्राप मोर क्रॉप, ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की स्थिति, सीएमआईएस आदि में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए गए.उन्होंने विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्यो में प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा के साथ-साथ भौतिक प्रगति एवं वित्तीय प्रगति की आकड़ेवार समीक्षा की. पर्यटन विभाग के कार्यों की प्रगति, स्वच्छ भारत मिशन, महिला एवं बाल विकास के योजनाओं की प्रगति सहित अन्य विकास एवं निर्माण कार्याे की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया.ALSO READ : अजय राय ने बोरी वाले सीवर लाइन का किया निरीक्षण, सत्‍ता पक्ष पर किए तीखे सवालजिलाधिकारी ने विभागों द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारीगण प्रत्येक दशा में योजनाओं के संचालन में समयबद्धता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, आम जनमानस की शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाए. उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस बात का विशेष ध्यान दिया जाये कि विभागीय योजनाओं के आच्छादन सहित लाभार्थीपरक योजनाओं को लक्ष्य के सापेक्ष ससमय पूर्ण कर लिया जाये, किसी भी प्रकार से लम्बित मामलों को अविलम्ब निस्तारित करा दिया जाए.