वाराणसी में महिलाओं ने सैनिकों को भेजी राखी, जय हिंद के लगे नारे

वाराणसी : मंडुवाडीह क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक मांडवी तालाब (मांडवी कुंड) परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और भाई-बहन के रिश्ते की मिसाल देखने को मिली. दैनिक इंटीग्रेटेड योग कक्षा से जुड़ी महिलाओं ने सीमा पर तैनात वीर जवानों के लिए राखियां भेजीं. महिलाओं ने कहा कि जवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, तभी लोग घरों में सुरक्षित रहकर त्योहार और राष्ट्रीय पर्व मना पाते हैं.
योग शिक्षिका पुष्पा सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने जवानों के लिए राखियां तैयार कर उन्हें भेजा. इस दौरान महिलाओं ने जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता जताते हुए उनके सुरक्षित रहने की कामना की. उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर कठिन परिस्थितियों में डटे जवान हर नागरिक की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं. उनके त्याग और साहस के कारण ही देशवासी स्वतंत्र वातावरण में अपने त्योहार और राष्ट्रीय पर्व मना पाते हैं.
पुष्पा सिंह ने कहा कि जवानों को राखी भेजना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि उनके प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त करने का माध्यम है. सीमा पर तैनात सैनिक भी देशवासियों को अपना परिवार मानकर उनकी रक्षा करते हैं. ऐसे में राखी के जरिये महिलाओं ने जवानों के साथ भावनात्मक रिश्ता जोड़ने का प्रयास किया है. कार्यक्रम में मोहल्ले की करीब 50 महिलाएं और पुरुष शामिल हुए. सभी ने मिलकर जवानों के लिए राखियां, शुभकामना संदेश और मंगलकामनाएं भेजीं. महिलाओं ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का पर्व है, लेकिन देश की रक्षा करने वाले जवानों के लिए यह रिश्ता पूरे देश से जुड़ा है.

ALSO READ : वाराणसी में भूमि के विवाद को लेकर मारपीट में घायल की मौत, दो घंटे तक चक्काजाम