विश्व प्रसिद्ध रामनगर रामलीला 2026 : गणेश पूजन के साथ सुरू हुआ चयनित स्वरूपों का प्रशिक्षण...

वाराणसी : 25 सिंतबर से नगर क्षेत्र में होने वाली विश्व प्रसिद्ध रामलीला के लिए पंचस्वरूपो का चयन शुक्रवार शाम सम्पन्न हुआ था। रामनगर किले के जवाहिर खाने में शुक्रवार शाम 24 बालको के स्वर परीक्षण के बाद काशिराज परिवार के अनन्त नारायण सिंह,रामलीलाधिकारी जय प्रकाश पाठक,कृष्णदत्त व्यास,शिवदत्त व्यास व आदित्य दत्त व्यास ने पंचस्वरूपो के चयन पर अपनी अंतिम मुहर लगायी ।

यह चयन बालको द्वारा संस्कृत के श्लोको के स्वर उच्चारण व रामचरित मानस की चौपाइयों के संबोधन के बाद किया गया । इस वर्ष श्रीराम की भूमिका के लिए रामपुर चुनार मिर्जापुर के कक्षा 8 के विद्यार्थी अंश पाण्डेय को चुना गया है अंश रामलीला में पंचस्वरूप के रूप में पहली बार चुने गए है जानकी की भूमिका के लिए भी पहली बार दुल्हीपुर प.दीन दयाल उपाध्याय नगर निवासी कक्षा 7 के छात्र रुद्र उपाध्याय का चयन किया गया है। भरत की भूमिका के लिए प्रहलाद घाट वाराणसी निवासी श्रेयांश उपाध्याय का चयन किया गया है वही लक्ष्मण की भूमिका के लिए महमूरगंज निवासी सूरज पाठक का चयन किया गया है शत्रुध्न की भूमिका के लिए जमालपुर मिर्जापुर निवासी शिवांशु उपाध्याय को चुना गया है।

ALSO READ : रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला में इन्हें मिली राम और सीता की भूमिका, इस दिन होगा श्री गणेश...
इस वर्ष की रामलीला में चुने गए पंचस्वरूप के रूप में पांचो बालक पहली बार रामलीला में पात्र के रूप में भूमिका निभाएंगे । रविवार 02 अगस्त को प्रथम गणेश पूजन के साथ ही चयनित पंचस्वरूपो का कृष्णदत्त व्यास व शिवदत्त व्यास के निर्देशन में गंगा किनारे स्थित बलुआ घाट धर्मशाला व किला परिसर स्थित काली मन्दिर प्रांगण में प्रशिक्षण आरम्भ हो गया 02 अगस्त से लेकर रामलीला खत्म होने तक 88 दिनों तक इन पात्रों को इसी धर्मशाला में जीवन व्यापन करना होगा। द्वितीय गणेश पूजन 14 सितम्बर को होगा जिसके बाद से चौराहे स्थित पक्की पर दस दिनों तक 175 दोहो का पाठ किया जाएगा जिसके बाद 25 सिंतबर से इस विश्व प्रसिद्ध घुमंतू रामलीला की शुरुवात हो जाएगी।



