Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बीएचयू के वेबसाइट पर गलत जानकारी, कौन है वर्तमान कुलपति

बीएचयू के वेबसाइट पर गलत जानकारी, कौन है वर्तमान कुलपति
Aug 30, 2025, 09:33 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - बीएचयू के बारे में अगर कोई जानकारी चाहिए तो भूल कर भी आप बीएचयू के अधिकारिक वेबसाइसट https://www.bhu.ac.in/Site/Page/2_3251_4739_Office-of-the-Vice-Chancellor-List-of-Vice-Chancellors के हिंदी संस्करण पर भरोसा मत कीजिएगा. अगर आपने भरोसा किया तो निश्चित ही आपको गलत जानकारी मिलेगी और खुदा न खास्ता अगर आपने इस जानकारी का इस्तेमाल कहीं कर लिया तो आपको बेजवह की शर्मिंदगी उठानी पड़ेगी. क्योंकि बीएचयू के अधिकारिक वेबसाइट के हिंदी संस्करण में गलत जानकारी दी जा रही है. इसकी एक बानगी ये है कि वेबसाइट के हिंदी संस्करण को अभी तक ये ही पता नहीं कि वर्तमान में विश्वविद्यालय का कुलपति कौन है? वेबसाइट पर जारी कुलपति की सूची में प्रो सुधीर कुमार जैन अब तक कुलपति के रूप में काम कर रहे हैं. जबकि बीएचयू के वर्तमान कुलपति के रूप में प्रो अजीत कुमार चतुर्वेदी कार्यरत हैं.


Also read : वाराणसी में सीएम के जनता दर्शन का पहली बार हुआ आयोजन, सुनी गई लोगों की समस्याएं


कौन उठाये अपडेट करने की जहमत


बीएचयू के नये कुलपति के रूप में प्रो अजीत कुमार चतुर्वेदी ने एक अगस्त को कार्यभार ग्रहण किया है. वेबसाइट के अंग्रेजी संस्करण में नये कुलपति का नाम अपडेट कर दिया गया है. लेकिन हिंदी संस्करण में अभी तक पुराने कुलपति का नाम ही चल रहा है. अब कौन हिंदी संस्कारण को अपडेट करने की जहमत उठाये. अंग्रेजी का अपडेट हो गया बस इतना ही काफी है. वेबसाइट के हिंदी संस्करण में प्रो सुधीर कुमार जैन जिनकी नियुक्ति 7 जनवरी 2022 बतायी गयी है जो अब तक जारी है. इस संस्करण पर बीएचयू से सबंधित जानकारी को बहुत ही सीमित रखा गया है वो तो अलग बात है. जानकारी नहीं दे सकते ये तो ठीक है लेकिन गलत जानकारी देना ये तो समझ के परे है.


Also read : सीएम ने बाढ़ राहत शिविर का किया निरीक्षण, बच्चों को दी चॉकलेट



वाइसचांसलर ऑफिस करता है मैनेज


बीएचयू के वेबसाइट का प्रबंधन वाइसचांसलर आफिस करता है. इस बात की जानकारी वेबसाइट पर मोटे अक्षरों में दी गयी है. इसके अलावा वेबसाइट के पेज के नीचे एक नोट भी लगा है जिसमें भी यही बात कही गयी है. यह काशी हिंदू विश्वविद्यालय, (बीएचयू), वाराणसी - 221005, उत्तर प्रदेश, भारत की आधिकारिक वेबसाइट है. इस वेबसाइट पर सामग्री काशी हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित और प्रबंधित है.


इन सबसे खास बात ये कि इस वेबसाइट के अपडेट किये जाने की तारीख 29-08-2025 अंकित है. बीएचयू का हिंदी के प्रति यह प्रेम भूलवश है या जानबूझ कर ये तो इस वेबसाइट को मैनेज करने वाले ही बता सकते हैं लेकिन इस तरह की कमियों से महान संस्थात का नाम प्रभावित हो रहा है.

पिकअप की टक्‍कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पिकअप की टक्‍कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Two bike riders die after being hit by a pickup, family in shockवाराणसी: फूलपुर के पिंडरा क्षेत्र स्थित मीराशाह में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई. तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई. जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 10:15 बजे की है. दोनों युवक पैशन बाइक से जा रहे थे, तभी मिराशाह के पास सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. इनकी पहचान भोपापुर थाना चोलापुर निवासी सुरेंद्र श्रीवास्तव और आनंद पाण्डेय के रूप मे हुई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की तलाश में जुटी है. हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा. वहीं हादसे की खबर लगते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया.डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौतचौबेपुर थाना क्षेत्र के डुबकियां बाजार के समीप रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया.जानकारी के अनुसार पकरौल गांव निवासी आनंद मिश्रा अपने गांव के ही साथी पंकज पांडेय के साथ बाइक से वाराणसी की ओर जा रहे थे. जैसे ही उनकी बाइक डुबकियां पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई.Also Read: काल भैरव मंदिर में दर्शन के नाम पर दलाली करने वालों के खिलाफ स्‍ट्राइक, 11 गिरफ्तारटक्कर इतनी तेज थी कि बाइक डिवाइडर पार कर दूसरी ओर जा गिरी और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।दसे में आनंद मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पंकज पांडेय को भी चोटें आईं. दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आनंद मिश्रा को मृत घोषित कर दिया. घायल पंकज पांडेय का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है.
काल भैरव मंदिर में दर्शन के नाम पर दलाली करने वालों के खिलाफ स्‍ट्राइक, 11 गिरफ्तार
काल भैरव मंदिर में दर्शन के नाम पर दलाली करने वालों के खिलाफ स्‍ट्राइक, 11 गिरफ्तार
Strike against brokers in the name of darshan at Kaal Bhairav ​​temple, 11 arrestedवाराणसी: सोशल मीडिया पर बीते दिनों वाराणसी के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में पर्यटकों के साथ अभद्रता और दर्शन के नाम पर दलाली का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में अभियान चलाया गया. मंदिर परिसर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मंदिर क्षेत्र में हड़कंप मच गया.मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं से अवैध वसूलीसहायक पुलिस आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों पर मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करने, मारपीट करने तथा बिना अनुमति दुकानें लगाकर अव्यवस्था फैलाने का आरोप है. पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग फूल-माला और पूजा सामग्री बेचने के नाम पर श्रद्धालुओं को जबरन रोकते और उनसे अधिक पैसे वसूलते हैं. पुलिस के अनुसार कई आरोपी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं पर दबाव बनाकर पूजा सामग्री खरीदने के लिए मजबूर करते थे. विरोध करने पर अभद्रता और मारपीट की घटनाएं भी सामने आई थीं.सुगम दर्शन व्यवस्था को लेकर पुलिस की कार्रवाईशिकायतों के बाद चौकी इंचार्ज काल भैरव अभय नारायण सिंह सेंगर के नेतृत्व में पुलिस टीम सादे वर्दी में मंदिर क्षेत्र में पहुंची और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.Also Read: नौतपा से भक्‍तों को मिलेगी राहत, काशी विश्‍वनाथ मंदिर न्‍यास ने सहूलियत के लिए किए उपायपुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है.पुलिस गिरफ्त में ये आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में इरफान अहमंद निवासी औरंगाबाद थाना सिगरा, राकेश कुमार निवासी ग्राम नावा सोसो थाना रातू जनपद रांची झारखण्ड, करन मौंर्य पुत्र संतोष कुमार मौर्य निवासी ए 38/56 आदमपुर, आदर्श निवासी कोनिया विजयपुरा थाना आदमपुर, मनोहर कुमार निवासी सतपुत्री मंदिर थाना जैतपुरा, विष्णु शर्मा निवासी भुतई इमली गोलघऱ थाना कोतवाली, काजू सेठ निवासी औसानगंज थाना जैतपुरा, मानवेन्द्र दूबे निवासी कोनिया अमरदेव चौराहा थाना आदमपुर, सन्दीप निवासी कबीर चौरा कोतवाली, जितेन्द्र मिश्रा निवासी राजखुरापुर राजगढ़ मिर्जापुर और छोटू निवासी पंचकोशी थाना सारनाथ शामिल हैं.
नौतपा से भक्‍तों को मिलेगी राहत, काशी विश्‍वनाथ मंदिर न्‍यास ने सहूलियत के लिए किए उपाय
नौतपा से भक्‍तों को मिलेगी राहत, काशी विश्‍वनाथ मंदिर न्‍यास ने सहूलियत के लिए किए उपाय
Devotees will get relief from Nautapa, Kashi Vishwanath Temple Trust has taken measures for their convenience.वाराणसी: भीषण गर्मी और नौतपा काल (25 मई से 02 जून) को ध्यान में रखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने धाम में दर्शनार्थ आने वाले भक्‍तों की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण के लिए व्यापक उपाय किए हैं. मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए धाम परिसर एवं कतार मार्ग के विभिन्न स्थलों पर जर्मन हैंगर एवं कैनोपी की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही, जर्मन हैंगर तथा टेंसाइल स्ट्रक्चर के भीतर मिस्ट फैन स्थापित किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को शीतल वातावरण मिल सके.बच्चों के लिए बिस्कुट वितरण की व्यवस्थान्यास ने विशेष रूप से छोटे बच्चों और परिवार सहित आने वाले श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए बच्चों के लिए बिस्कुट वितरण की व्यवस्था की है. इसके अलावा, श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु विभिन्न स्थानों पर ओआरएस, ग्लूकोज एवं गुड़ की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है, ताकि गर्मी एवं निर्जलीकरण से बचाव किया जा सके. धाम परिसर में कुल 19 स्थानों पर शुद्ध एवं शीतल पेयजल के वाटर कूलर एवं 10 स्थानों पर पोर्टेबल वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है.कतार में दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले जूट मैट बिछाए गए हैं, जिससे उन्हें गर्म फर्श से राहत मिल सके.इसके अतिरिक्त, संपूर्ण धाम क्षेत्र में निरंतर स्वच्छता बनाए रखने हेतु सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है और नियमित साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य लगातार किया जा रहा है.जूस एवं शीतल पेय से बाबा का भोगनौतपा काल, जो 25 मई 2026 से प्रारंभ होकर आगामी अवधि तक रहेगा, के दौरान भगवान श्री काशी विश्वनाथ का विशेष श्रृंगार एवं अभिषेक विभिन्न फलों के रस एवं शीतल पेय पदार्थों से संपन्न किया जाएगा. यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं सनातन परंपरा के अनुरूप संपन्न होगा. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है क‍ि धाम में दर्शन के दौरान प्रशासन एवं मंदिर कर्मियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा संयम एवं श्रद्धा के साथ दर्शन करें.Also Read: BHU के मधुबन पोखरे में गंदगी का अंबार, छात्रों ने चलाया स्‍वच्‍छता अभियान