Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

IIT (BHU) में बनेगा यावतकर कन्वेंशन सेंटर, छात्र सहभागिता और नवाचार को मिलेगा नया आयाम...

IIT (BHU) में बनेगा यावतकर कन्वेंशन सेंटर, छात्र सहभागिता और नवाचार को मिलेगा नया आयाम...
Jun 20, 2026, 08:03 AM
|
Posted By Isha Yadav

वाराणसी : छात्र सहभागिता, शैक्षणिक सहयोग तथा आधुनिक परिसर अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू), वाराणसी ने यावतकर कन्वेंशन सेंटर (YCC) की स्थापना की पहल की है. यह अत्याधुनिक संस्थागत सुविधा छात्र गतिविधियों, नवाचार एवं सहयोगात्मक अधिगम के लिए एक सशक्त केंद्र के रूप में विकसित की जाएगी. प्रस्तावित सुविधा का निर्माण आईआईटी के राजपूताना ग्राउंड क्षेत्र में किया जाएगा तथा इसके वर्ष 2028 से छात्रों के लिए संचालन प्रारम्भ होने की संभावना है.


यह पहल आईआईटी के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र एवं जूनिपर नेटवर्क्स, माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया के पूर्व मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (Former Chief Technology Officer) डॉ. राज यावतकर द्वारा आईआईटी (बीएचयू) फाउंडेशन के माध्यम से प्रदान किए गए उदार योगदान से संभव हो सकी है. डॉ. यावतकर ने संस्थान में YCC के निर्माण हेतु महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है, जो छात्रों एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए परिवर्तनकारी अवसरों के निर्माण में सहायक होगा.


GHGH


आईआईटी (बीएचयू) के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग से वर्ष 1980 बैच के पूर्व छात्र डॉ. राज यावतकर ने इसके पश्चात आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर विज्ञान में एम.टेक. तथा पर्ड्यू विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की. IEEE Fellow के रूप में सम्मानित डॉ. यावतकर नेटवर्किंग प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित विशेषज्ञ हैं. अपने व्यावसायिक जीवन में उन्होंने 50 से अधिक पेटेंट प्राप्त किए हैं, पाँच इंटरनेट मानकों के सह-लेखक रहे हैं, 40 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं तथा “Inside the Internet’s Resource Reservation Protocol (RSVP)” पुस्तक के सह-लेखक रहे हैं. वर्तमान में वे कॉर्पोरेट रणनीति एवं प्रौद्योगिकी नवाचार से जुड़ी पहलों का नेतृत्व कर रहे हैं तथा उभरते प्रौद्योगिकी उद्यमों को मार्गदर्शन भी प्रदान कर रहे हैं.


परियोजना की जानकारी साझा करते हुए प्रो. पबित्र रंजन मैती, प्रोफेसर-इन-चार्ज, इंस्टीट्यूट वर्क्स डिपार्टमेंट ने बताया कि प्रस्तावित सुविधा को एक बहुउद्देशीय, छात्र-केंद्रित परिसर के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें शैक्षणिक, तकनीकी, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए आधुनिक संस्थागत अवसंरचना उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि प्रस्तावित केंद्र में 204 सीटों वाला सीनेट हॉल, 138 सीटों वाला मल्टीपर्पज़ हॉल, दो सेमिनार हॉल, कैफेटेरिया स्पेस, 562 सीटों वाला ऑडिटोरियम, छह गतिविधि क्षेत्र (Activity Zones) तथा एक ओपन थिएटर विकसित किए जाएंगे. यह केंद्र शैक्षणिक विमर्श, संस्थागत आयोजनों, नवाचार-आधारित सहभागिता एवं सहयोगात्मक अधिगम को बढ़ावा देने वाला समावेशी एवं गतिशील मंच सिद्ध होगा.


ALSO READ : पुलिस आयुक्‍त ने की मुहर्रम और री नीट की तैयारियों की समीक्षा, दिए दिशानिर्देश...



इस अवसर पर प्रो. अमित पात्रा, निदेशक, आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी ने कहा कि हम डॉ. राज यावतकर के उदार सहयोग एवं अपनी मातृ संस्था के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं. उनका योगदान संस्‍थान और उसके पूर्व छात्र समुदाय के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाता है तथा यह प्रदर्शित करता है कि पूर्व छात्रों का नेतृत्व भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्थायी प्रभाव उत्पन्न कर सकता है. यावतकर कन्वेंशन सेंटर नवाचार, सहयोग और संस्थागत विकास का प्रतीक बनेगा. YCC की स्थापना आईआईटी के उस सतत प्रयास का एक महत्वपूर्ण चरण है जिसके माध्यम से संस्थान शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए विश्वस्तरीय अवसंरचना विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहा है.

बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेका परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बरेका परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों और सोलर पैनलों की विशेष साफ-सफाई की गई। उपकरणों पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाने के साथ उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार रखरखाव संबंधी कार्य किए गए। अधिकारियों ने सौर ऊर्जा उपकरणों को नियमित रूप से स्वच्छ और क्रियाशील रखने पर जोर दिया।इसके अलावा बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस (OGH) और ऑफिसर्स रेस्ट हाउस (ORH) के किचन क्षेत्रों और डस्टबिन की विशेष सफाई की गई। किचन परिसर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।बरेका के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जलालीपट्टी मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की सफाई की गई। नालियों में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।बरेका प्रशासन के अनुसार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कॉलोनी और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।ALSO READ:IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बनारस के वर्ष 2026 के कार्यकाल को लेकर अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि इस सत्र में टीम ने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि IMA परिसर में वर्ष 2026 की बैलेंस शीट पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें इस बात का गर्व है कि पूरी टीम ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया।डॉ. अनुराग टंडन ने अपने संदेश में कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. रितु गर्ग समेत पूरी टीम ने उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण IMA बनारस का यह सत्र लंबे समय तक याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों के पीछे पूरी टीम की मेहनत और सहयोग रहा है। अध्यक्ष ने आगामी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम भी IMA बनारस को इसी तरह आगे बढ़ाएगी।डॉ. अनुराग टंडन ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाली टीम को भी संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शक्ति और सफलता मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, Long Live IMA” के साथ किया।ALSO READ:बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
वाराणसी।बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका शाखा द्वारा आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र (TTC) के ऑडिटोरियम में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में बैंक ऑफ बड़ौदा के विशेषज्ञ एजीएम एंड डीआरएम श्री आनंद लखमानी और शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका श्री दिनेश कुमार द्वारा रेलवे सैलरी पैकेज (RSP), कार्यरत कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं उपयोगी सुझाव प्रदान किए गए।विशेषज्ञों ने सुरक्षित एवं सुनियोजित वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, साइबर अपराध से बचाव तथा व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।कार्यशाला में बरेका के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विशेषज्ञों से वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को वित्तीय रूप से जागरूक एवं डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाना रहा।इस अवसर पर प्राचार्य, प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र श्री सुभाष चंद्र यादव, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राजकुमार गुप्ता, सहायक कार्मिक अधिकारी - कर्मशाला श्री पीयूष मिंज,सहायक कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राम प्रवेश यादव, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्री प्रदीप कुमार यादव, अन्य सदस्य श्री नवीन कुमार सिन्हा, श्री श्रीकांत यादव, श्री संतोष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।ALSO READ:एचपीवी टीकाकरण को लेकर बीएचयू में जागरूकता कार्यक्रम, 11 एमबीबीएस छात्रों को लगी वैक्सीन की पहली डोज.