पूर्वोत्तर रेलवे मंडलीय चिकित्सालय में योग एवं ध्यान शिविर, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मंडलीय चिकित्सालय में सोमवार को रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया, मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.जे. चौधुरी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और चिकित्साकर्मी शामिल हुए.
शिविर में ईशा फाउंडेशन के प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योग एवं ध्यान का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि नियमित योग और ध्यान तनाव कम करने, मानसिक एकाग्रता बढ़ाने, कार्यक्षमता में सुधार लाने तथा संतुलित जीवनशैली विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, प्रशिक्षकों ने सभी से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया.
कार्यक्रम में मंडल महिला कल्याण संगठन (डब्ल्यूडब्ल्यूओ/बीएसबी) की अध्यक्षा वाणी जैन ने कार्यकारिणी सदस्याओं के साथ सहभागिता करते हुए कहा कि योग और ध्यान स्वस्थ शरीर, शांत मन तथा सकारात्मक सोच के निर्माण का प्रभावी माध्यम है.
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.आर. सिंह, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. ए.के. सिंह सहित मंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ तथा बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, प्रतिभागियों ने योगाभ्यास और ध्यान सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नियमित रूप से योग अपनाकर स्वस्थ और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया.
ALSO READ : कैंसर मरीज ने अस्पताल की छत से लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
समापन अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.जे. चौधुरी ने कहा कि कर्मचारियों का बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षित एवं कुशल रेल संचालन की आधारशिला है, उन्होंने ऐसे स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर बल दिया.



