Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

लंबे समय तक मेथी को कर सकते हैं स्टोर, ऐसे रहेगा ताजा

लंबे समय तक मेथी को कर सकते हैं स्टोर, ऐसे रहेगा ताजा
Feb 03, 2026, 01:25 PM
|
Posted By Preeti Kumari

सर्दियों का मौसम खान-पान के लिए होता है, इसलिए ये मौसम हरी सब्जियों का सीजन कहलाता है. इस समय बाजार में हरी पत्तेदार सब्जियां खूब मिलती हैं. मेथी, पालक और सरसों का साग लोग चाव से खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते है कि मेथी के पत्तों को स्टोर करके भी रखा जा सकता हैं. स्टोर किए हुए पत्तों को सुखाकर बनाई कसूरी मेथी को एक साल तक स्टोर किया जा सकता हैं. तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते है.


j


स्टोर किए हुए मेथी को सही तरीके से सुखाकर काफी समय तक रखा जा सकता है, सर्दियां जाने में अब दिन नहीं बचें और इस समय मेथी बहुत महंगी भी नहीं मिलती है तो आप खरीद कर स्टोर कर ले तो ज्यादा बेहतर होगा. क्योंकि, स्टोर किया हुआ मेथी ताजा और खुशबूदार भी रहता है उसके खराब होने के चांसेज बिलकुल भी नहीं रहते है. जिसका इस्तेमाल आप सीजन खत्म होने के बाद कभी भी कर सकते हैं. जिसका स्वाद जरा भी बदल नहीं सकता है. वो खाने में ताजे माथे की तरह ही स्वादिष्ट लगेगा.


y


पहले समझो कसूरी मेथी और नॉर्मल मेथी में अंतर


आपको बता दें, कुछ लोगों को यह लगता है कि बाजार में मिलने वाली नॉर्मल मेथी को सुखाकर ही कसूरी मेथी बनाई जाती है, पर ऐसा बिलकुल भी नहीं है. बल्कि सच तो यह है कि इन दोनों मेथी में बड़ा ही अंतर होता है. मेथी और कसूरी मेथी का मुख्य अंतर उनकी वानस्पतिक किस्म और ग्रोथ रेट से पता चलता है.


y


कसूरी मेथी


बता दें कसूरी मेथी एक स्लो ग्रोइंग वैरायटी है, इसका पौधा धीरे-धीरे बढ़ता है और पत्तियां साधारण मेथी की तुलना में छोटी और अधिक खुशबूदार होती हैं. कसूरी मेथी के बीज साधारण मेथी की तुलना में छोटे और पतले होते हैं, जबकि सामान्य मेथी के बीज, जिन्हें मेथी दाना कहते हैं वो मोटे और बड़े होते हैं. ऐसे में आप कौन सी मेथी सुखाकर स्टोर कर रहे हैं यह समझ सकते हैं.


r


स्टोर करने से पहले करें वॉश


मेथी स्टोर करने के लिए अगर आपके बगीचे में लगी है तो तोड़ लें या बाजार से खरीदकर ले आएं. ताजा मेथी लाने के बाद आराम से बैठकर इसे साफ कर लीजिए, उसके बाद मेथी को नल के नीचे बहते हुए पानी में वॉश कर लें, ताकि मिट्टी निकल जाए. फिर किचन टॉवल पर रख के हल्के हाथों से पोंछ लें.


स्टोर से पहले मेथी को करें ये


स्टोर करने के लिए आपको मेथी को पूरी तरह से सुखाना होगा, इसके लिए अगर आपके पास एयर फ्रायर है तो उसका इ्स्तेमाल करें. एयर फ्रायर में 15 मिनट का टाइमर लगाएं और 110° पर सेट करें. एक बार 7 मिनट होने पर एयर फ्रायर को ओपन करें और सारे पत्तों को शेक कर दीजिए, फिर 7 मिनट बाद निकाल लें, इस तरह से आपकी कसूरी मेथी बनकर तैयार हो जाएगा. मेथी को सुखाने के लिए एयर फ्रायर की सुविधा भी काफी अच्छी होती है पर अगर आपके पास नहीं है तो इसका ऑप्शन भी बहुत आसान है.


t


इसमें मेथी को धोकर हल्का सुखाने तक प्रोसेस सेम रहेगी, बस आपको एयर फ्रायर की जगह छांव में मेथी को पूरी तरह से सुखाना है, इसके लिए 4 से 5 दिन काफी रहेंगे। जब मेथी एकदम सूखकर कड़क हो जाए, तो समझ जाएं कि स्टोर करने के लिए तैयार है.

बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेका परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बरेका परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों और सोलर पैनलों की विशेष साफ-सफाई की गई। उपकरणों पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाने के साथ उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार रखरखाव संबंधी कार्य किए गए। अधिकारियों ने सौर ऊर्जा उपकरणों को नियमित रूप से स्वच्छ और क्रियाशील रखने पर जोर दिया।इसके अलावा बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस (OGH) और ऑफिसर्स रेस्ट हाउस (ORH) के किचन क्षेत्रों और डस्टबिन की विशेष सफाई की गई। किचन परिसर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।बरेका के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जलालीपट्टी मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की सफाई की गई। नालियों में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।बरेका प्रशासन के अनुसार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कॉलोनी और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।ALSO READ:IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बनारस के वर्ष 2026 के कार्यकाल को लेकर अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि इस सत्र में टीम ने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि IMA परिसर में वर्ष 2026 की बैलेंस शीट पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें इस बात का गर्व है कि पूरी टीम ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया।डॉ. अनुराग टंडन ने अपने संदेश में कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. रितु गर्ग समेत पूरी टीम ने उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण IMA बनारस का यह सत्र लंबे समय तक याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों के पीछे पूरी टीम की मेहनत और सहयोग रहा है। अध्यक्ष ने आगामी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम भी IMA बनारस को इसी तरह आगे बढ़ाएगी।डॉ. अनुराग टंडन ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाली टीम को भी संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शक्ति और सफलता मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, Long Live IMA” के साथ किया।ALSO READ:बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
वाराणसी।बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका शाखा द्वारा आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र (TTC) के ऑडिटोरियम में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में बैंक ऑफ बड़ौदा के विशेषज्ञ एजीएम एंड डीआरएम श्री आनंद लखमानी और शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका श्री दिनेश कुमार द्वारा रेलवे सैलरी पैकेज (RSP), कार्यरत कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं उपयोगी सुझाव प्रदान किए गए।विशेषज्ञों ने सुरक्षित एवं सुनियोजित वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, साइबर अपराध से बचाव तथा व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।कार्यशाला में बरेका के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विशेषज्ञों से वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को वित्तीय रूप से जागरूक एवं डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाना रहा।इस अवसर पर प्राचार्य, प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र श्री सुभाष चंद्र यादव, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राजकुमार गुप्ता, सहायक कार्मिक अधिकारी - कर्मशाला श्री पीयूष मिंज,सहायक कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राम प्रवेश यादव, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्री प्रदीप कुमार यादव, अन्य सदस्य श्री नवीन कुमार सिन्हा, श्री श्रीकांत यादव, श्री संतोष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।ALSO READ:एचपीवी टीकाकरण को लेकर बीएचयू में जागरूकता कार्यक्रम, 11 एमबीबीएस छात्रों को लगी वैक्सीन की पहली डोज.