वाराणसी में कुएं में कूदकर युवक ने दी जान, मचा हड़कंप

वाराणसी: मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर स्थित बिंद बस्ती में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में कूद गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मंडुवाडीह पुलिस को दी. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को कुएं से बाहर निकलवाया. जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मंगलवार की सुबह करीब 7:26 बजे बिद बस्ती में ब्रह्म बाबा मंदिर के ठीक सामने स्थित कुएं में एक युवक के गिरने की सूचना मिलते ही श्री ब्रह्म बाबा सेवा हितकारिणी ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एवं अध्यक्ष ईश्वर सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा पुलिस प्रशासन को भी सूचना दी गई. कुएं में गिरे युवक की पहचान आकाश कुमार पुत्र बलिराम, निवासी शिवदासपुर, वाराणसी के रूप में हुई. सूचना मिलते ही ट्रस्ट की टीम, स्थानीय लोगों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.
ALSO READ : दिवंगत रेलकर्मी के परिवार को मिला एक करोड़ रुपये का बीमा लाभ, डीआरएम ने पत्नी को सौंपा चेक.
युवक को कुएं से बाहर निकालने के लिए अनिल कुमार बिंद पुत्र अशोक कुमार बिंद ने साहस का परिचय देते हुए रेस्क्यू अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आकाश कुमार को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी.
घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है.



