राहगीरों को अश्लील इशारे कर रही थी युवती, एंटी रोमियो टीम ने मौके से दबोचा

वाराणसी : सिगरा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर राहगीरों और आम लोगों को कथित तौर पर अश्लील इशारे कर परेशान करने के मामले में एंटी रोमियो टीम ने एक करीब 20 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त को एंटी रोमियो टीम-02 सिगरा को सूचना मिली थी कि कैंट स्टेशन के सामने पिलर नंबर 57 से 60 के आसपास एक महिला वहां से गुजरने वाले राहगीरों और आम लोगों को अश्लील इशारे कर परेशान कर रही है.

सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से जानकारी की. पुलिस का कहना है कि मौके पर मिली सूचना सही पाई गई. इसके बाद पुलिस ने मौके से करीब 20 वर्षीय महिला को हिरासत में लिया. मामले में थाना सिगरा में बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई.
ALSO READ : बीएचयू के छात्रों ने राष्ट्रीय हैंडलूम हैकाथॉन 2026 में हासिल किया तृतीय पुरस्कार
अश्लील इशारे करने में युवक गिरफ्तार
सिगरा थाने की एण्टी रोमिया टीम पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पिलर नंबर 57 से 60 के पास से गुजरने वाले राहगीरों व महिलाओं को अश्लील इशारा करके परेशान कर रहा है. उक्त सूचना पर एण्टी रोमिया टीम सिगरा द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर जानकारी किया गया तो जनता से प्राप्त सूचना सही पायी गयी. मौके से अभियुक्त सिंकू साहनी पुत्र शंकर साहनी निवासी मलहिया टोला रामनगर भीटी थाना रामनगर को गिरफ्त में लेते हुए थाना सिगरा पर केस दर्ज किया गया. उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है.



