Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में जहर खाकर युवक ने की जान देने की कोशिश, सामने आई यह वजह...

वाराणसी में जहर खाकर युवक ने की जान देने की कोशिश, सामने आई यह वजह...
Jun 15, 2026, 07:49 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : शिवपुर थाना क्षेत्र से सूदखोरी के आतंक की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहाँ एक सूदखोर के लगातार मानसिक उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकियों से तंग आकर एक युवक ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की. समय रहते परिजनों को भनक लगने पर युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ इलाज के बाद फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.


इस खौफनाक कदम के बाद पीड़ित युवक की मां ने शिवपुर थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर आरोपी सूदखोर के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


50 हजार बनाम 87 हजार रुपये


जानकारी के अनुसार, शिवपुर (सुद्धिपुर) की रहने वाली आशा देवी (पत्नी राजकुमार सेठ) ने पुलिस को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में पूरी आपबीती बताई है. उन्होंने आरोप लगाया कि नोनारी (बड़ागाँव) के रहने वाले राहुल सेठ नाम के एक व्यक्ति ने उनके पुत्र गौतम सेठ को ऑनलाइन माध्यम से छोटे-छोटे अमाउंट में कुल ₹50,000 उधार दिए थे. इस रकम के एवज में गौतम ने सुरक्षा (सिक्योरिटी) के तौर पर राहुल को एक ब्लैंक बियरर चेक सौंप दिया था.


पीड़िता आशा देवी का कहना है कि उनका बेटा गौतम मूलधन से कहीं अधिक, यानी ब्याज सहित कुल ₹87,000 आरोपी राहुल सेठ को वापस कर चुका है. पूरी रकम चुकाने के बाद जब गौतम ने अपना बियरर चेक वापस मांगा, तो आरोपी की नीयत खराब हो गई. उसने चेक लौटाने से साफ इनकार कर दिया और अतिरिक्त पैसों की डिमांड करने लगा. आरोप है कि राहुल ने गौतम को सीधे शब्दों में धमकी दी कि, "मुझे और पैसे चाहिए, नहीं तो तुम्हारा चेक बाउंस करा कर तुम पर ऐसा मुकदमा दर्ज कराऊंगा कि जिंदगी बर्बाद हो जाएगी." इसके साथ ही आरोपी द्वारा युवक को फोन पर बार-बार जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं.


ALSO READ : नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ, मंत्रियों सहित सैकड़ों ने किया योग...


अवसाद में उठाया आत्मघाती कदम


सूदखोर की लगातार मिल रही धमकियों और भारी मानसिक प्रताड़ना के कारण गौतम गहरे अवसाद में चला गया. अंततः इस रोज-रोज के उत्पीड़न से तंग आकर उसने घर में रखा जहर खा लिया. आनन-फानन में उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार किया गया. पीड़ित परिवार ने शिवपुर कमिश्नरेट पुलिस को मामले से जुड़े सभी डिजिटल सबूत और आरोपी का मोबाइल नंबर सौंप दिया है. पुलिस ने तथ्यों को अभिलेख में दर्ज कर लिया है और आरोपी सूदखोर के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की तैयारी के साथ मामले की गहराई से जांच में जुट गई है.

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.