युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया यह आरोप

Young woman dies under suspicious circumstances, parents allege this
वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में 32 वर्षीय एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतक युवती अपने पति के साथ किराए के मकान में रह रही थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कई पहलुओं से जांच शुरू कर दी गई है. मृतका की पहचान शिल्पा सिंह के रूप में हुई है. मायका गाजीपुर में है, जबकि उनके पिता गंगाधर सिंह परिवार के साथ मुंबई में निवास करते हैं. शिल्पा की शादी वर्ष 2019 में प्रिंस सिंह से हुई थी, जो नगर निगम में संविदा पर कार्यरत है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मामले का खुलासा
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही सिगरा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जांच के दौरान कमरे का निरीक्षण करते हुए सबूतों को इक्टठा किए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सकेगी. फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच की जा रही है.
मायके पक्ष का आरोप
वहीं मायके पक्ष का आरोप है कि दांपत्य जीवन में लंबे समय से विवाद चल रहा था. उनका कहना है कि पति शराब की लत है और इसी कारण आए दिन विवाद होते थे. आरोप है कि कई बार मारपीट की घटनाएं भी हुईं, जिसके चलते मामला पुलिस और न्यायालय तक पहुंचा. हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह भी कराई गई थी. कुछ समय के लिए शिल्पा अपने माता-पिता के साथ मुंबई में रहीं, लेकिन बाद में पति के आश्वासन पर वह फिर वाराणसी लौट आई थीं.

Also Read: डोनाल्ड ट्रंप के सैनिकों ने जंग को बनाया कमाई का जरिया, खुली पोल
घटना के बाद मृतका के परिजनों का आरोप है कि यह हत्या का मामला है और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने कहा है कि सभी आरोपों और तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जाएगी. इसके लिए फॉरेंसिक साक्ष्यों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. अब इस पूरे प्रकरण की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगी.



