दो दिन बाद बदलेगा मौसम का रुख, लोकल हीटिंग से हो सकती है बादलों की सक्रियता...

वाराणसी : पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम के रुख में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. माना जा रहा है कि अब जितना ताप था उससे अधिक नहीं होने वाला, लोकल हीटिंंग बढ़ने पर वातावरण में बादलों की सक्रियता का रुख हो सकता है. मौसम विभाग ने इस सप्ताह मिला जुला मौसम का असर रहने का अनुमान जताया है. माना जा रहा है कि इस सप्ताह के दूसरे हिस्से से मौसम का रुख बदलेगा और वातावरण में गर्मी के असर का प्रभाव घटने के साथ ही वातावरण में ठंडक का असर घुलेगा. माना जा रहा है कि दो दिन बाद मौसम का रुख बदल जाएगा.
आज मंगलवार की सुबह वातावरण में कुछ ठंडक का अहसास रहा लेकिन दस बजे के बाद बाद हवाएं गर्म हो गईं और देखते ही देखते गर्म हवाओं का झोंका प्रभावी होने लगा. इसकी वजह से दोपहर 12 बजे से गर्म हवाओं के थपेड़ों का असर नजर आने लगा और दोपहर से मौसम पूरी तरह से गर्म हो गया. माना जा रहा है कि गर्म हवाओं का असर रात तक बना रहेगा. आधी रात के बाद ही कुछ राहत लोगों को मिल सकती है. मौसम विभाग ने सप्ताह भर का चार्ट जारी किया है और वातावरण का रुख बदलने का अनुमान जाहिर किया गया है.
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 44.2°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा. न्यूनतम तापमान 27.0°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा. आर्द्रता न्यूनतम 22% दर्ज की गई, वहीं अधिकतम 46% दर्ज की गई. वाराणसी सहित पूर्वांचल के लिए मौसम विभाग ने नए सिरे से अपडेट जारी किया है. अब दो दिनों के लगातार तल्ख धूप के बाद बादलों की सक्रियता का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है. माना जा रहा है अब वातावरण अधिक गर्म नहीं होने जा रहा है जहां है वहीं स्थिर रहेगा और आने वाले समय में लोकल हीटिंंग की वजह से बरसात का दौर रहेगा.
अर्बन हीट एक्शन प्लान सक्रिय
प्रदेश में भीषण गर्मी और हीट वेव को लेकर हाई अलर्ट जारी किए जाने के बाद जनपद वाराणसी में जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं. जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में “अर्बन हीट एक्शन प्लान” को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि लोगों को गर्मी से राहत दिलाई जा सके और हीट स्ट्रोक की घटनाओं को रोका जा सके. जिलाधिकारी ने बताया कि छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है.
ALSO READ : वाराणसी में गंगा दशहरा पर घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लगाई पुण्य की डुबकी...
इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था कराई गई है. खासकर उन बड़े ट्रैफिक वाले इलाकों में, जहां लोगों को लंबे समय तक सिग्नल पर रुकना पड़ता है, वहां छांव की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को तेज धूप से राहत मिल सके.



