12 नावें सीज,9 लोगों पर मुकदमा: घाटों पर सादी वर्दी में भी तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी

वाराणसी:मथुरा में हुए हालिया नाव हादसे के बाद काशी में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं और लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है.एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अजन त्रिपाठी के अनुसार घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. जल पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है और लाउडस्पीकर के माध्यम से नियमित अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को सतर्क किया जा रहा है.नाविकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में ओवरलोडिंग न करें. सभी यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य किया गया है. साथ ही श्रद्धालुओं से भी अपील की जा रही है कि वे पूरी बोटिंग के दौरान लाइफ जैकेट पहने रखें, क्योंकि अक्सर फोटो खिंचवाने के दौरान इसे उतारने से खतरा बढ़ जाता है.नगर निगम और जल पुलिस के समन्वय से घाटों के संवेदनशील और गहरे पानी वाले क्षेत्रों में चेतावनी साइनज लगाए गए हैं.
श्रीमद्वल्लभाचार्य प्राकट्य महोत्सव का तीसरा दिन: काशी में भव्य शोभायात्रा और धार्मिक अनुष्ठान
गश्ती टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.12 अप्रैल को काशी जोन के विभिन्न घाटों पर अभियान चलाकर 12 नावों को सीज किया गया, जबकि 9 नाविकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. प्रशासन द्वारा प्रिवेंटिव मेजर्स के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए घाटों पर सादी वर्दी में भी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जिससे हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके.



