193 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग ,लिया प्रवेश

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रवेश काउंसिलिंग प्रक्रिया के तहत बुधवार को 193 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई. विद्यार्थियों को ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद परिचय-पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड काउंसिलिंग स्थल पर ही उपलब्ध करा दिया गया.
विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ के अनुसार स्नातकोत्तर स्तर की काउंसिलिंग समन्वयक प्रो. अखिलेश कुमार यादव के निर्देशन तथा डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय एवं डॉ. विजय रंजन की देखरेख में संपन्न हुई, वाणिज्य एवं प्रबंध शास्त्र संकाय तथा समाज कार्य संकाय भवन में आयोजित की गई.
साथ ही विश्वविद्यालय में एम.एससी. (जूलॉजी), एम.कॉम., एम.ए. पॉलिटिकल साइंस की काउंसलिंग शिक्षा संकाय तथा एम.एफ.ए. (पेंटिंग/एप्लाइड आर्ट्स/स्कल्प्चर) की काउंसिलिंग समाजकार्य संकाय में 20 अगस्त को होगी.
विश्वविद्यालय ने स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश आवेदन में अर्हकारी परीक्षा के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर के अंकपत्र को अपडेट नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 21 से 23 अगस्त 2026 तक आवेदन में संशोधन का अवसर दिया है.
ALSO READ:अक्षर ब्रह्मस्वरूप हैं और मानव समाज में चेतना ही वाक्य है : प्रो. हरिराम मिश्र
अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर अपने आईडी से लॉगिन कर निर्धारित अवधि में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं. ध्यातव्य हो कि सत्र 2026-27 के लिए काउंसिलिंग प्रवेश समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय की देखरेख में सुचारू रुप से अग्रसर है.



