झूलेलाल मंदिर में 40 दिवसीय चालिया महोत्सव, भजनों से गूंजा परिसर

वाराणसी: लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर में इन दिनों 40 दिवसीय चालिया महोत्सव की धूम है, पूज्य झूलेलाल भक्त सेवा समिति की ओर से आयोजित महोत्सव के 35वें दिन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. सिंधी समाज के प्रमुख जय प्रकाश बालानी ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया.
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल और हिंगलाज माताजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पल्लव प्रार्थना के साथ हुई. इसके बाद सिंधी समाज की महिलाओं ने भगवान झूलेलाल को भजनों की प्रस्तुति अर्पित की, भक्ति गीतों से मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया.
महोत्सव के दौरान भगवान झूलेलाल और भगवान विष्णु की विधिवत आरती की गई, इस दौरान विश्व में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई. कार्यक्रम के समापन पर भगवान को सिंधी व्यंजनों का भोग लगाया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया.
ALSO READ:बच्चों की सेहत बनाएगी आइसक्रीम, BHU ने तैयार की करक्यूमिन और हाई प्रोटीन से भरपूर खास आइसक्रीम
आयोजन को सफल बनाने में जेपी बालानी, सुरेश तुलस्यान, अनिल शर्मा, रोहित बलानी, सतीश छाबड़ा, वासुदेव नागवानी, मुस्कान शर्मा, अमृता अठवानी, जया रत्नानी, भावना, मोनिका, लता बजाज, रेखा, रिया लालवानी, ममता, दुर्गा, कृष्णा होतवानी, देवानंद, घनश्याम लालवानी, कल्पना और ज्योति समेत समाज के कई लोगों का विशेष सहयोग रहा.



