Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बरेका में बनेगा 500 बेड का सुपर स्‍पेशियलिटी हॉस्पिटल, तोड़े जाएंगे 120 क्‍वार्टर

बरेका में बनेगा 500 बेड का सुपर स्‍पेशियलिटी हॉस्पिटल, तोड़े जाएंगे 120 क्‍वार्टर
Jan 30, 2026, 09:05 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : शहर को एक और हास्पिटल की सौगात मिलने वाली है. इसके लिए बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पीपीपी मॉडल पर बनाए जाने की तैयारी है. सात एकड़ जमीन में बनाए जाने वाले इस हॉस्पिटल के लिए बरेका गेट से अंदर कर्मचारियों का आवास वाली जगह को चिह्नित किया गया है. इसके लिए कर्मचारियों के 120 क्वार्टरों को तोड़ा जाएगा. इन आवासों में टाइप 2 में 24 जबकि टाइप 1 के 96 आवास हैं.


बरेका के ईस्ट टाउनशिप में स्थित रेलवे की लगभग सात एकड़ भूमि का चिह्नांकन किया गया है. इस भूमि को रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) को सौंपने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है. बताया जा रहा है कि प्रस्ताव को बरेका जीएम की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और उन्होंने भी आगे की आवश्यक कार्यवाही के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव संदर्भित किया गया है.

बरेका के पीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि बरेका सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाए जाने वाली जगह पर जो भी 120 क्वार्टर जद में आ रहे हैं. इसकी सूचना संबंधित कर्मचारियों को दी जा रही है. सभी को नियमानुसार बरेका क्षेत्र में ही उपलब्ध खाली आवासों में स्थानांतरित किया जाएगा. इसके लिए रिक्त क्वार्टरों की सूची भी तैयार करवाई गई है.


ALSO READ : खाद्यान्‍न वितरण प्रणाली में बदलाव, फरवरी में गेंहू कम चावल मिलेगा अधिक


रेलवे बोर्ड को भेजे गए दस्तावेज


बरेका के प्रमुख मुख्य अभियंता कार्यालय की ओर से रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (लैंड एंड अमेनिटीज) को भेजे गए प्रस्ताव में भूमि का नक्शा, ड्राइंग और जीएम की ओर से दी गई स्वीकृति भी शामिल है. प्रस्ताव में बताया गया है कि भूमि हस्तांतरण की यह प्रक्रिया आरएलडीए के माध्यम से की जाएगी. पूर्वी टाउनशिप में आरएलडीए को भूमि सौंपने का प्रस्ताव 6 जनवरी को रेलवे बोर्ड को भेजा गया है.

हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ आज से, इस साल 12 नहीं 13 महीने...
हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ आज से, इस साल 12 नहीं 13 महीने...
हिन्दू नववर्ष: भारत में आज से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो चुकी है.पूरे देश में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ लोग नववर्ष का स्वागत कर रहे हैं.मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हो रही है, वहीं घर-घर में मंगलकामनाओं के साथ नए साल की शुरुआत की जा रही है.हिंदू नववर्ष केवल एक कैलेंडर परिवर्तन नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ तालमेल बैठाकर चलने वाली जीवन शैली का प्रतीक है.इस समय प्रकृति भी नए रूप में दिखाई देती है.पतझड़ के बाद वृक्ष अपने पुराने पत्तों को त्याग देते हैं और वसंत ऋतु में नई कोपलें जीवन में नई ऊर्जा का संचार करती हैं.इसी तरह यह नववर्ष भी हमें पुरानी नकारात्मकताओं को छोड़कर सकारात्मक सोच और नए उत्साह के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है. अगर आर्थिक दृष्टि से देखें, तो इस पर्व का बाजार और अर्थव्यवस्था पर भी खासा प्रभाव पड़ता है. नववर्ष के मौके पर लोग नए वस्त्र, आभूषण, वाहन और घरेलू सामान की खरीदारी करते हैं, जिससे बाजार में रौनक बढ़ जाती है.मंदिरों में पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजन...मंदिरों में पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों के चलते फूल विक्रेताओं, मिठाई दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को विशेष लाभ मिलता है.इसके अलावा, कृषि प्रधान समाज में यह समय नई फसलों और नई शुरुआत का प्रतीक होता है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है.इस तरह हिंदू नववर्ष आस्था के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को गति देने वाला पर्व है, जो समाज को सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से जोड़ने का काम करता है.शुक्ल योग-उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में हिन्दू नववर्ष 2083 का शुभारंभहिन्दू नववर्ष 2083 का शुभारंभ शुक्ल योग और उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में हुआ है. आज शुक्ल योग प्रात:काल से लेकर देर रात 01:17 ए एम तक है. वहीं उत्तरभाद्रपद नक्षत्र भी प्रात:काल से लेकर कल 04:05 ए एम तक है. उसके बाद से रेवती नक्षत्र है.ALSO READ : स्कूल संचालक के साथ जमकर मारपीट, अटेंडेंस को लेकर छिड़ा विवादहिन्दू नववर्ष 2083 में 12 नहीं 13 महीनेइस बार हिन्दू नववर्ष में 12 की जगह पर 13 महीने होंगे. ज्येष्ठ माह में एक अधिकमास जुड़ जाएगा, इसकी वजह से 12 के स्थान पर 13 महीने होंगे. अधिकमास को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है. यह जिस माह के साथ जुड़ता है, उसमें कृष्ण पक्ष के बाद अधिक मास का शुक्ल पक्ष 15 तिथियों तक होता है.
दिल्ली के इस इमारत में भीषण आग, नौ लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी फायर ब्रिगेड
दिल्ली के इस इमारत में भीषण आग, नौ लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी फायर ब्रिगेड
राजधानी दिल्ली में साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के साध नगर इलाके में आज सुबह भीषण आग लग गई. जिसके चलते इलाके में हंगामा मच गया. ये आग साध नगर इलाके में स्थित एक इमारत में लगी है, जहां देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया. जिससे चारों तरफ आग की लपटे तेजी से फैल गई. इसी के चलते एक ही परिवार के 9 लोग बुरी तरह से फंस गए हैं.घटना मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस संग दमकल विभाग ने घटनास्थल का जायजा लिया और बिल्डिंग के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत बचाव अभियान चलाया. इसी के साथ ही फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियों ने आग बुझाने में जुट गई, लेकिन कई घंटों के बाद भी आग को बुझाया नहीं जा सका, क्योंकि भयकंर तरीके से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया था, जिस पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.आग पर काबू पाने की कोशिश मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस के मुताबिक, बिल्डिंग में लगी आग ने भयानक रूप ले लिया, जिसके धुंए का गुब्बारा आसमान में उठने लगा. जिसकी भनक लगते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया, ग्रामीणों की सूचना मिलते ही दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई.पहले भी झुलस चुका है दिल्ली की ये इलाका दिल्ली के इलाके में लगी ये आग का कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी हूबहू ऐसा ही मामला देखने को मिला, जी हां, बीते 6 दिन पहले उत्तम नगर के मछली मंडी इलाके में भी भयानक आग ने तबाही मचा रखी थी, जहां दुकानें और झुग्गी-झोपड़ियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था, जब तक दमकल विभाग पहुंचा तब-तक काफी कुछ जल कर राख हो चुका था.यह भी पढ़ें: योगी सरकार के नौ साल पूरे, स्टाम्प मंत्री ने गिनाई कई उपलब्धियां...मगर देर से पहुंची बचाव दल ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जबकि नुकसान का सही आंकलन अब तक सामने नहीं आ पाया है. हालांकि इस दौरान 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. मटियाला के पास स्थित इस घनी बस्ती में गर्मी के चलते आग तेजी से फैली और पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जबकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है.
स्कूल संचालक के साथ जमकर मारपीट, अटेंडेंस को लेकर छिड़ा विवाद
स्कूल संचालक के साथ जमकर मारपीट, अटेंडेंस को लेकर छिड़ा विवाद
वाराणसी: राजातालाब थाना क्षेत्र के पयागपुर मातलदेई स्थित एक इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अटेंडेंस को लेकर चल रहे विवाद के बीच कई लोग लाठी-डंडा और असलहे के साथ विद्यालय में घुस आए और संचालक व उनके पिता के साथ मारपीट कर दी. घटना के बाद विद्यालय परिसर में दहशत का माहौल बन गया.घायल युवक ने दी पुलिस को तहरीर घायल प्रकाश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि विकास यादव,अजय यादव,अमित कुमार यादव,अगनू यादव,गब्बर यादव,आनंद कुमार यादव समेत 8-10 अज्ञात लोग पहले से साजिश के तहत एकजुट होकर विद्यालय पहुंचे थे. सभी के हाथों में लाठी-डंडे और असलहे थे. आरोप है कि पहुंचते ही इन लोगों ने उनके पिता केशव से छात्र की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते गाली-गलौज के बाद मारपीट पर उतर आए.बीच बचाव में बुलाई गई पुलिस शोर-शराबा सुनकर जब प्रकाश सिंह, उनकी माता विमला देवी, अखिलेश कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बना लिया. हमलावरों ने घेरकर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की. इस दौरान प्रकाश सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उनका सिर फट गया ,उनके पिता को भी इस हमले में गंभीर चोटें आई हैं. कॉलेज के अन्य स्टाफ ने बीच बचाव कर पुलिस बुलाई.यह भी पढ़ें: योगी सरकार के नौ साल पूरे, स्टाम्प मंत्री ने गिनाई कई उपलब्धियां...पुलिस ने वादी की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नामजद व अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है. एसीपी राजातालाब का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. हीं छात्र पक्ष का कहना है कि कक्षा 9 का एक छात्र पिछले डेढ़ महीने से बीमार होने के कारण स्कूल नहीं आ पा रहा था. उसके साथ बंद कमरे में मारपीटकी गई ,जब वह परिजनों के साथ विद्यालय पहुंचा तो पुनः उसके साथ और उसके परिवार के साथ मारपीट की गई.