Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

दिल्ली के इस इमारत में भीषण आग, नौ लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी फायर ब्रिगेड

दिल्ली के इस इमारत में भीषण आग, नौ लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी फायर ब्रिगेड
Mar 18, 2026, 01:26 PM
|
Posted By Preeti Kumari

राजधानी दिल्ली में साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के साध नगर इलाके में आज सुबह भीषण आग लग गई. जिसके चलते इलाके में हंगामा मच गया. ये आग साध नगर इलाके में स्थित एक इमारत में लगी है, जहां देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया. जिससे चारों तरफ आग की लपटे तेजी से फैल गई. इसी के चलते एक ही परिवार के 9 लोग बुरी तरह से फंस गए हैं.


i


घटना मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस संग दमकल विभाग ने घटनास्थल का जायजा लिया और बिल्डिंग के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत बचाव अभियान चलाया. इसी के साथ ही फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियों ने आग बुझाने में जुट गई, लेकिन कई घंटों के बाद भी आग को बुझाया नहीं जा सका, क्योंकि भयकंर तरीके से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया था, जिस पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.


u


आग पर काबू पाने की कोशिश


मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस के मुताबिक, बिल्डिंग में लगी आग ने भयानक रूप ले लिया, जिसके धुंए का गुब्बारा आसमान में उठने लगा. जिसकी भनक लगते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया, ग्रामीणों की सूचना मिलते ही दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई.


पहले भी झुलस चुका है दिल्ली की ये इलाका


दिल्ली के इलाके में लगी ये आग का कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी हूबहू ऐसा ही मामला देखने को मिला, जी हां, बीते 6 दिन पहले उत्तम नगर के मछली मंडी इलाके में भी भयानक आग ने तबाही मचा रखी थी, जहां दुकानें और झुग्गी-झोपड़ियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था, जब तक दमकल विभाग पहुंचा तब-तक काफी कुछ जल कर राख हो चुका था.


ui


यह भी पढ़ें: योगी सरकार के नौ साल पूरे, स्टाम्प मंत्री ने गिनाई कई उपलब्धियां...


मगर देर से पहुंची बचाव दल ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जबकि नुकसान का सही आंकलन अब तक सामने नहीं आ पाया है. हालांकि इस दौरान 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. मटियाला के पास स्थित इस घनी बस्ती में गर्मी के चलते आग तेजी से फैली और पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जबकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है.

वाराणसी में करेंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल...
वाराणसी में करेंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल...
वाराणसी : शहर के पांडेयघाट गली स्थित एक मकान के पास शुक्रवार की देर रात विद्युत विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की करेंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना मरम्‍मत कार्य के दौरान हुई. हादसे के बाद विभागीय कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार, संविदा लाइनमैन भारत कुमार (उर्फ भारत लाल), पुत्र कल्लू प्रसाद, तड़के एल.टी. (लो टेंशन) लाइन पर आवश्यक मरम्मत कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक वह तेज करेंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े. उनके साथ मौजूद विभागीय कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से हरपुर, भैरवनाथ गांव के निवासी थे और संविदा पर विद्युत विभाग के भदैनी पावर हाउस में कार्यरत थे. हादसे के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर की मोर्चरी में भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.मृतक की बहन संगीता ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे परिवार को फोन पर सूचना मिली कि उनके भाई को करेंट लग गया है और उन्हें ट्रॉमा सेंटर बुलाया गया है. जब तक परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, तब तक डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. संगीता ने बताया कि भारत कुमार परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और उन्हीं की आय से पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था. उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पत्नी चंदा देवी ने कहा- 11 रात को घर से कम पर निकले थे. जैसे ही वह काम पर पहुंचे तो उन्हें खंभे पर चढ़ा दिया गया. लापरवाही के चलते उधर की लाइट चालू कर दी गई, जिससे वह नीचे गिर गए. उनकी ड्यूटी रात को 12 से सुबह 9 तक थी. उनके दो बच्चे हैं, दोनों स्कूल में पढ़ने जाते हैं.एसडीओ शुभम जैन ने कहा - घटना बहुत दुखद है. परिजनों से मुलाकात किया गया है. उनकी जो मांग है, उसको लेकर आलाधिकारियों से वार्तालाप की जा रही है. घटना के मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाएगा उस पर कारवाई की जाएगी.ALSO READ : वाराणसी में पहलवानी का अभ्‍यास करते समय करेंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मातम...घटना के बाद यह सवाल भी उठने लगे हैं कि जिस समय लाइन पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा था, क्या सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था. क्या संबंधित लाइन का शटडाउन लिया गया था. क्या संविदा कर्मचारी को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे. इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे.
वाराणसी में पहलवानी का अभ्‍यास करते समय करेंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मातम...
वाराणसी में पहलवानी का अभ्‍यास करते समय करेंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मातम...
वाराणसी : चौक थाना क्षेत्र के बेनिया स्थित राम सिंह अखाड़े में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया.अखाड़े में प्रतिदिन की तरह पहलवानी करने पहुंचे बड़ी पियरी निवासी युवक की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद अखाड़े में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों में मातम पसर गया. मृत युवक की पहचान बड़ी पियरी निवासी हर्ष उर्फ शनि (23), पुत्र रामाश्रय के रूप में हुई है.स्थानीय लोगों के अनुसार हर्ष रोज की तरह सुबह अखाड़े में अभ्यास करने गया था. इसी दौरान वह वहां मौजूद बिजली के तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया. करेंट लगने के तुरंत बाद अखाड़े में मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उपचार के लिए कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद हर्ष को मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना की सूचना पर चौक थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी.क्षेत्र में शोक की लहर प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा बिजली के करेंट की चपेट में आने से हुआ है. पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि करेंट किस कारण से फैला तथा कहीं सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही तो नहीं हुई. यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.ALSO READ : मां ने मासूम संग दी जान, डांट से आहत युवती ने भी लगाई फांसी; एक ही रात में तीन मौत...स्थानीय लोगों ने बताया कि हर्ष एक मेहनती और मिलनसार युवक था तथा नियमित रूप से अखाड़े में पहलवानी का अभ्यास करता था. उसकी असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.
मां ने मासूम संग दी जान, डांट से आहत युवती ने भी लगाई फांसी; एक ही रात में तीन मौत...
मां ने मासूम संग दी जान, डांट से आहत युवती ने भी लगाई फांसी; एक ही रात में तीन मौत...
वाराणसी : चंदौली क्षेत्र में शुक्रवार की रात कुछ ही घंटों के अंतराल में आत्महत्या की दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. पहली घटना में एक विवाहिता ने अपने दो वर्षीय बेटे के साथ फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि दूसरी घटना में 19 वर्षीय युवती ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली.एक ही रात में हुई तीन मौतों से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है.प्रारंभिक जांच में दोनों घटनाओं के पीछे पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव की बात सामने आई है.जानकारी के अनुसार, हनुमानपुर अहीरान निवासी अजय पटेल की पत्नी प्रिया ने शुक्रवार रात अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. आरोप है कि इससे पहले उसने अपने दो वर्षीय बेटे युवराज को भी फंदे पर लटका दिया.काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ.दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो मां और बेटे के शव फंदे से लटके मिले. दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है.वहीं दूसरी घटना सुभाष नगर की है, जहां 19 वर्षीय खुशी सिंह ने भी शुक्रवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि खुशी कुछ दिन पहले बिना बताए दोस्तों के साथ दार्जिलिंग घूमने चली गई थी.इस पर उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी.करीब एक सप्ताह बाद घर लौटने पर परिजनों ने उसे डांट-फटकार लगाई थी.माना जा रहा है कि इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठा लिया.ALSO READ : फिटनेस फेल और बिना परमिट वाली 807 स्कूल बसों पर शिकंजा,सड़कों पर नहीं दौड़ेंगी...खुशी के पिता बबलू सिंह डीडीयू नगर स्टेशन पर वाहन चालक हैं और परिवार का भरण-पोषण करते हैं.पुलिस दोनों मामलों की हर पहलू से जांच कर रही है.अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटनाओं के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे.