Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

महिला को उम्रकैद की सजा, इस वजह से सहेली की फावड़े से काट दी थी गदर्न...

महिला को उम्रकैद की सजा, इस वजह से सहेली की फावड़े से काट दी थी गदर्न...
Jul 01, 2026, 08:50 AM
|
Posted By Shivangi Ojha

वाराणसीः जिस महिला से समलैंगिंक संबंध था उसने संबंधों में धोखा दिया तो फावड़े से गर्दन काटकर जान जान लेने वाली तक्खू की बौली गांव की राखी वर्मा को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई. चार साल पहले कपसेठी थाना क्षेत्र में हुई घटना में अपर जिला जज (षष्ट्म) आलोक कुमार की अदालत ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर राखी वर्मा को दोषी करार दिया. उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना देने पर अदालत ने 70 प्रतिशत धनराशि बतौर क्षतिपूर्ति मृतका के बच्चों को देने का आदेश दिया है. अदालत में अभियोजन की ओर से एडीजीसी संतोष तिवारी, अधिवक्ता सोनाली जायसवाल और वादी के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण ने पक्ष रखा.


अभियोजन के अनुसार तक्खू की बौली (मटुका,सेवापुरी) की रहने वाली कंचन वर्मा के देवर राजीव सिंह पटेल ने 21 अप्रैल 2022 को कपसेठी थाने में राखी वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. आरोप था कि सुबह लगभग 9.30 बजे राखी वर्मा ने अपने मोबाइल से काल करके उसकी भाभी कंचन को अपने घर बुलाया था. दोनों के बीच पहले से अच्छे संबंध थे. इस पर उसके कंचन के पति संजय उसे अपनी बाइक से राखी के घर छोड़ आए. कुछ समय बाद लगभग 10.13 बजे राखी संजय के मोबाइल पर फोन करके बोली कि 112 नम्बर पर फोन करके आइये और कंचन ले के जाइये. संजय राखी वर्मा के घर पहुंचा तो पहली मंजिल के कमरे का दृश्य देखकर उसके होड़ उड़ गए. राखी उसकी पत्नी कंचन की हत्या करके फावड़े के साथ बैठी थी. संजय ने इसकी जानकरी अपने माता-पिता को. संजय के परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां राखी के साथ उसकी भाभी सीमा, भाई अमित कुमार, पिता बजरंगी और राखी की मां सावित्री मौजूद थे. शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी वहां जुट गए. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने राखी को फावड़े संग गिरफ्तार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


हत्या से पहले बनाया था अंतरंग संबंध


विवेचना के दौरान राखी ने पुलिस को बताया कि कंचन से उसका समलैंगिक संबंध था. एक बार वह कंचन के घर में उसके कमरे में गयी थी तब उसने देखा कि वहां कैमरा आन करके मोबाइल रखा हुआ था. इसमें वीडियो चालू था. मेरे और कंचन के बीच अंतरंग संबंध होने की जानकारी उसके पति को थी. उसे शक हुआ तो कंचन से उस मोबाइल के बारे में पूछा. उसने अपने पति को बुला लिया लेकिन उसने मोबाइल नहीं दिखाया. तब उसे विश्वास हो गया कि कंचन दोनों के अंतरंग पलों को कैमरे में रिकार्ड करके अपने पति को दिखाती है. ये लोग इसके पहले भी वीडियो बनाये होंगे. राखी ने लोकलज्जा के कारण ये बात किसी को नहीं बताया लेकिन उसे अपने शोषण का डर था. राखी ने इससे बचने के लिए कंचन की हत्या करने की साजिश रची. साजिश के तहत कंचन को अपने घर बुलाया. घर के ऊपर के कमरे में एक घंटा तक दोनों ने बात किया और आपस में शारीरिक संबंध बनाया. कंचन के कहने पर राखी ने उसके सिर और आंख पर दुपट्टा बांध दिया फिर फावड़ा से उसका गला काट जान ले ली. राखी का कहना था कि कंचन और उसके पति ने मिलकर उसे ग्राम सभा का चुनाव लड़ाया था. चुनाव में उसका काफी आर्थिक शोषण किया था. कभी दस हजार तो कभी पांच हजार रुपया मांगते थे. पुलिस ने विवेचना पूरी कर राखी के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया. गिरफ्तारी के समय से ही राखी वर्मा जेल में बंद है. अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से नौ गवाह परीक्षित कराए गए.


ALSO READ : व्यवसायी मनीष हत्याकांड में आरोपितों पर पुलिस कस रही शिकंजा, मुख्यआरोपी आशीष रासुका में निरुद्ध...


प्यार में मिल रहा धोखा, रिश्तों का हो रहा कत्ल


बदलते वक्त में रिश्तों के मायने भी बदलने लगे हैं. प्यार में धोखा मिल रहा तो रिश्तों को कत्ल हो रहा है. वर्ष 2021 में चोलापुर में व्यापारी राजेश जायसवाल की हत्या हुई थी. पुलिस ने इस मामले में उसकी बेटी और उसके प्रेमी को आरोपी बनाया. पुलिस के अनुसार दोनों ने शूटर की मदद से हत्या कराई थी. वर्ष 2023 में फतेहगढ़ के देवांशु की हत्या के मामले में उसकी प्रेमिका बीएचयू की छात्रा और छात्रा के नए प्रेमी राहुल सेठ को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. आरोप है कि राहुल ने शादाब की मदद से उसकी हत्या कराई. शिवपुर के लक्ष्मणपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हत्या के मामले में अवैध संबंध का एंगल सामने आया था. रामनगर में 2025 में अवैध संबंध छिपाने के लिए महिला पर अपने दस साल के बेटे की हत्या कराने का आरोप लगा था.

नशामुक्त भारत के संदेश के साथ BHU में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली.
नशामुक्त भारत के संदेश के साथ BHU में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली.
वाराणसी: नशामुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के जरिए युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।मालवीय भवन प्रांगण से कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव राजन श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, NSS स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा न केवल स्वयं नशे से बचें, बल्कि अपने आसपास के लोगों और समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।also read: विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलकसाइकिल रैली में शामिल प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत का संदेश लोगों तक पहुंचाया और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। रैली के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का समन्वयन काशी हिंदू विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. स्वप्ना मीना ने किया। आयोजन में विश्वविद्यालय परिवार के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी रही।
विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलक
विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलक
वाराणसी: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आदिवासी परिवार, बरेका के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता की आकर्षक झलक देखने को मिली।शाम चार बजे बरेका सेंट जॉन स्कूल, गेट संख्या-2 से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कुंदन तिराहा और सूर्य सरोवर मार्ग होते हुए इंटर कॉलेज चौराहे पहुंची। यहां भगवान गौतम बुद्ध, जननायक बिरसा मुंडा और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद शोभायात्रा पश्चिमी संस्थान, जलालीपट्टी पहुंचकर संपन्न हुई।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में शामिल हुए। रंग-बिरंगे परिधानों के साथ पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह और उल्लास से भर दिया। रास्ते में स्थानीय लोगों ने भी शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।पश्चिमी संस्थान, जलालीपट्टी में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में आदिवासी समाज की विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वक्ताओं ने आदिवासी समुदाय की समृद्ध परंपराओं और प्रकृति के साथ उनके गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत पर भी जोर दिया।also read: श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपीलकार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। आयोजन में बरेका के अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन, आदिवासी महिला समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी (कर्मशाला) पीयूष मिंज, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रमोद लकड़ा, पूर्व संयुक्त सचिव बरेका अमर सिंह, कालू मांझी सहित आदिवासी परिवार बरेका के सुदर्शन उरांव, दिलीप तिर्की, सुचित कुजूर, अजय कुमार तिर्की, संजीवन तिर्की और अजय तिग्गा मौजूद रहे। वहीं आदिवासी महिला समिति की सपना टोप्पो, तारा मैरी मिंज, प्रेमा लिली टोप्पो, अनुपमा और बंदना बारला सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपील
श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपील
वाराणसी: श्रावण माह में रोहनिया क्षेत्र स्थित भास्करा पोखरा में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की अनहोनी से बचाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार जागरूक किया जा रहा है।एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा ने भास्करा पोखरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे निर्धारित और सुरक्षित स्थान पर ही स्नान करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु किसी भी स्थिति में गहरे पानी में न जाएं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी न करें।also read: आँसुओं, आक्रोश के बाद खुले आसमान के नीचे दालमंडीएसीपी ने खासतौर पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को अकेले पानी के पास न जाने दें और स्नान के दौरान उन पर लगातार नजर बनाए रखें। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।पुलिस प्रशासन की ओर से श्रावण माह के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें और धार्मिक आस्था के साथ अपनी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। अधिकारियों का कहना है कि सामूहिक सहयोग और सतर्कता से ही श्रावण माह के आयोजनों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सकता है।