राष्ट्रगीत 'वन्दे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह...

वाराणसी: राष्ट्रगीत 'वन्दे मातरम्' की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नई सड़क स्थित कोदई चौकी पर प्रणाम वन्दे मातरम् समिति की ओर से बधाई एवं राष्ट्रभक्ति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि तथा सामूहिक रूप से 'वन्दे मातरम्' के गायन के साथ हुआ।
समिति के अध्यक्ष अनुप जायसवाल ने कहा कि वर्ष 2026 राष्ट्रगीत 'वन्दे मातरम्' की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने का ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति का प्रमुख प्रेरणा स्रोत बना। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 1905 में वाराणसी में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में राष्ट्रगीत के राष्ट्रीय महत्व पर चर्चा हुई थी तथा सरला देवी चौधरानी द्वारा इसके गायन ने इसे राष्ट्रीय आंदोलन का व्यापक स्वर प्रदान किया।
उन्होंने बताया कि 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 'जन गण मन' को राष्ट्रगान तथा 'वन्दे मातरम्' को समान सम्मान के साथ राष्ट्रगीत का दर्जा दिए जाने की घोषणा की थी। उनके अनुसार, हाल के वर्षों में भी संसद में इसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा हुई है।
मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद गिरीश श्रीवास्तव ने कहा कि 'वन्दे मातरम्' किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने नई पीढ़ी को इसके इतिहास और महत्व से परिचित कराने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व अनुप जायसवाल ने किया। संचालन धीरेंद्र शर्मा एवं सोमनाथ यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ओमप्रकाश यादव बाबू और चंद्र विजय सिंह ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर शंकर जायसवाल, आदित्य गोयनका, मंगलेश जायसवाल, एडवोकेट सुनील कन्नौजिया, मनीष चौरसिया, धर्मचंद, प्रकाश, प्रदीप जायसवाल, अखिल वर्मा, राहुल जायसवाल, चंदन केशरी, कुंवर यादव, शिवम् यादव, प्री कुमार माणिक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को मिठाई वितरित की गई तथा सामूहिक रूप से 'वन्दे मातरम्' का गायन किया गया। समापन "वन्दे मातरम्", "भारत माता की जय" और "जय हिन्द" के उद्घोष के साथ हुआ।
ALSO READ:रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब की खेप पकड़ी..
रामनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल ट्रक और स्कॉर्पियो कार को भी जब्त कर लिया है।पुलिस के अनुसार ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा के पानीपत से वाराणसी के रास्ते बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब की खेप नेशनल हाईवे-19 से गुजरने वाली है। सूचना पर रामनगर पुलिस ने डुंडेराज पुलिया के पास बैरिकेडिंग कर संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान ट्रक से 102 पेटियों में कुल 5,216 शीशियां यानी 938.88 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक के साथ एस्कॉर्ट कर रही स्कॉर्पियो कार को भी कब्जे में ले लिया



