Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 12 स्वागत पॉइंटों पर होगी पुष्पवर्षा...

13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 12 स्वागत पॉइंटों पर होगी पुष्पवर्षा...
Aug 12, 2026, 03:24 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 अगस्त को वाराणसी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारी, चिकित्सक, शिक्षक, आर्किटेक्ट, स्वयंसेवी संस्थाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे, प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह यात्रा के मुख्य अतिथि होंगे, यात्रा मार्ग पर बनाए गए 12 स्वागत पॉइंटों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया जाएगा.


तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को महानगर कार्यालय गुलाब बाग में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने की, उन्होंने यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा का संयोजक मधुकर चित्रांश तथा सह संयोजक साधना वेदांती, मधुप सिंह और बृजेश चौरसिया को बनाया गया है.


यात्रा की शुरुआत काशी विद्यापीठ गेट नंबर-3 से होगी, इसके लिए यहां विशाल मुख्य मंच तैयार किया जा रहा है, मंच की व्यवस्था की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष आत्मा विश्वेश्वर, पूर्व महामंत्री चंद्रशेखर उपाध्याय और अखिलेन्द्र सिंह सनी को सौंपी गई है. यात्रा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं और आमजन के लिए ब्लॉकवार पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाएं देवेंद्र मौर्य और महेंद्र सिंह गौतम के संयोजन में की जाएंगी.


यात्रा के मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी प्रमील पाण्डेय को दी गई है, जबकि आईटी संयोजन पंकज चतुर्वेदी तथा सोशल मीडिया की जिम्मेदारी कुशाग्र श्रीवास्तव और अभिषेक श्रीवास्तव संभालेंगे. यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा के लिए पंखुड़ियों और अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था राकेश जायसवाल और उनकी टीम करेगी.


we


इन स्थानों पर होगा यात्रा का स्वागत


तिरंगा यात्रा के मार्ग में 12 स्वागत पॉइंट बनाए गए हैं, काशी विद्यापीठ गेट के सामने दीपक जायसवाल, मलदहिया चौराहा स्थित विनायक प्लाजा के पिछले गेट पर आर.के. चौधरी और अभिनव पाण्डेय, महावीर टेक्सटाइल पर अरुण गुप्ता और गुलशन कपूर, यूनिक एकेडमी चौराहा (लोहा मंडी) पर आर.एस. भाटिया और जयदीप सिंह जिम्मेदारी संभालेंगे.


इसके अलावा मलदहिया पेट्रोल पंप पर पार्षद मनीष गुप्ता, रेमंड शोरूम के पास सिद्धार्थ और मनोज, काशी अनाथालय पर रजनीश कनौजिया, फल विक्रेता पॉइंट पर दिलीप सोनकर, लहुराबीर चौराहे पर अशोक यादव और पार्षद श्रवण गुप्ता, प्रदीप होटल पर प्रदीप सिंह और राजेंद्र 'दाढ़ी', महाराजा फूड कॉर्नर पर विकास चौधरी 'चीकू' तथा संपूर्णानंद गेट पर राकेश शर्मा, अशोक पटेल और राहुल सिंह को जिम्मेदारी दी गई है.


ALSO READ:वाराणसी बनेगा देश का बॉक्सिंग हब, गांव-गांव से तलाशेंगे प्रतिभाएं



महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने सभी प्रभारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित बनाने का आह्वान किया. बैठक में चार्टर्ड अकाउंटेंट शिशिर वाजपेयी, प्रमुख व्यवसायी आर.के. चौधरी, अजीत सिंह बग्गा, रमेश भारद्वाज, चंद्रनाथ मुखर्जी, राकेश जैन, पूजा दीक्षित, पवन कुमार अग्रवाल, सतीश मिश्रा, रोटेरियन संजय अग्रवाल और डॉक्टर अशोक राय समेत कई लोग मौजूद रहे.

वाराणसी में 11 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ का आरोप, सेना के कर्मचारी पर केस,मासूम से छेड़खानी के आरोप में सेना के हलवदार के खिलाफ मुकदमा ...
वाराणसी में 11 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ का आरोप, सेना के कर्मचारी पर केस,मासूम से छेड़खानी के आरोप में सेना के हलवदार के खिलाफ मुकदमा ...
वाराणसीःमासूम से छेड़खानी के आरोप में सेना के हलवदार के खिलाफ कैंट थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में कैंट थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी.परिजनों ने पुलिस को बताया कि 11 साल की बच्ची दूध लेने के लिए घर से बाहर गई थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सेना के हवालदार ने उसे अपने कमरे में बुलाया. कमरे के अंदर उसने बच्ची के साथ गलत हरकत शुरू कर दिया. घटना के बाद बच्ची वहां से अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई. बच्ची की बात सुनकर परिवार के लोग परेशान हो गए.उन्होंने मामले की जानकारी कैंट थाना पुलिस को दी और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया. पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. बच्ची और उसके परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है.ALSO READ:ओवरलोड बालू वाहनों पर कार्रवाई की मांग, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने अधिकारियों को सौंपा पत्रसाथ ही पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए जरूरी साक्ष्य जुटा रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस और परिवार की ओर से बच्ची की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया गया है.आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बनारस में नदी में होगी जलयानों की मरम्मत....
बनारस में नदी में होगी जलयानों की मरम्मत....
वाराणसीः इनलैंड वाटरवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने रामनगर में बंदरगाह के उत्तरी छोर पर चार बीघा क्षेत्र में बनने वाले शिप रिपेयरिंग सेन्टर की शुरुआत की है. इसके साथ ही वाराणसी देश का पहला शहर होगा जहां नदी में जलयानों की मरम्मयत की जाएगी.कार्यदायी संस्था लार्सन एन्ड टुब्रो जिओ स्ट्रक्चर के कर्मचारियों ने प्राथमिक कार्य शुरू कर दिया है. यहां जहाजों को रिपेयर करने के लिए उत्त्तरी छोर पर एक वाटर चैनल बनाया जाएगा जहा जहाज नदी की मुख्य धारा से अंदर चैनल में रिपेयर होने के लिए आएंगे.कार्यदायी संस्था फिलहाल रिपेयर फैसिलिटी के प्लेटफार्म को बनाने का काम कर रही है उनके मुख्य अभियंता रमेश जोशी ने बताया कि प्रोजेक्ट को दो साल में पूरा करना है. बताया कि बारिश खत्म होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन प्रोजेक्ट को जल्दी खत्म करने के लिए जल्दी ही काम शुरू करना पड़ा.ALSO READ: ओवरलोड बालू वाहनों पर कार्रवाई की मांग, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने अधिकारियों को सौंपा पत्रइस बाबत उन्होंने बताया कि देश मे किसी भी नदी पर बनने वाला यह पहला शिप रिपेयरिंग सेंटर है. यहां कुछ जहाजों को क्रेन के माध्यम से ड्राई डाक सूखी सतह पर लाकर रिपेयर करने की सुविधा होगी। इसके साथ ही जहाज में पानी की सतह से ऊपर की खराबी को नदी में ही ठीक कर दिया जाएगा.बताया रि देश मे अभी तक शिप रिपेयरिंग सेन्टर समुद्रों के किनारे ही बनाये जाते है देश मे किसी नदी के ऊपर पहली बार शिप रिपेयरिंग सेन्टर बन रहा है. पहले जहाजों को रिपेयरिंग के लिए कोलकाता जाना होता था जो अब बनारस में भी संभव है.
ओवरलोड बालू वाहनों पर कार्रवाई की मांग, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने अधिकारियों को सौंपा पत्र
ओवरलोड बालू वाहनों पर कार्रवाई की मांग, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने अधिकारियों को सौंपा पत्र
वाराणसी। बालू परिवहन में ओवरलोडिंग और बिना आवश्यक वैध दस्तावेजों के वाहनों के संचालन को लेकर बनारस ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने प्रशासन और खनन विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने संबंधित अधिकारियों को पत्र सौंपकर ओवरलोड एवं बिना आवश्यक आईएसटीपी/वैध कागजात के बालू परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ तत्काल अभियान चलाने की मांग की।एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि कुछ समय पहले प्रशासन की ओर से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया और कार्रवाई की गई। अभियान का असर यह रहा कि कुछ समय तक ओवरलोड बालू वाहनों का संचालन काफी हद तक नियंत्रित रहा, लेकिन कार्रवाई की गति धीमी पड़ने के बाद एक बार फिर ऐसे वाहनों के संचालन की शिकायतें सामने आने लगी हैं।ओवरलोडिंग से वैध ट्रक ऑपरेटरों को नुकसानएसोसिएशन के संरक्षक विजय सिंह ने कहा कि ओवरलोडिंग का सीधा असर निर्धारित क्षमता के अनुसार वाहन चलाने वाले ट्रक मालिकों पर पड़ रहा है। वैध तरीके से क्षमता के अनुरूप बालू परिवहन करने वाले वाहन संचालकों की लागत अधिक आती है, जबकि ओवरलोड वाहन कम लागत में अधिक माल पहुंचाकर अनुचित प्रतिस्पर्धा पैदा करते हैं। इससे नियमों का पालन करने वाले ट्रक ऑपरेटरों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बन रही है।एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की कि पूर्व की तरह नियमित और प्रभावी अभियान चलाया जाए तथा बालू लदे प्रत्येक वाहन के भार और दस्तावेजों की जांच सुनिश्चित की जाए।सड़क क्षति और राजस्व नुकसान की भी जताई आशंकाट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने कहा कि ओवरलोडिंग का असर केवल परिवहन कारोबार तक सीमित नहीं है। क्षमता से अधिक भार लेकर चलने वाले भारी वाहनों से सड़कों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे सड़कें समय से पहले क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। वहीं, नियमों का उल्लंघन होने की स्थिति में सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।बैठक के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों और बालू मंडी से जुड़े व्यापारियों ने ओवरलोडिंग के मुद्दे पर चर्चा की। इसके बाद प्रशासन और खनन विभाग से प्रभावी कार्रवाई के लिए पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया।ALSO READ: BHU में शुरू हुआ रविवासरीय गीता प्रवचन, कुलसचिव बोले- विद्यार्थियों में भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ाव जरूरीमिलीभगत के आरोपों की जांच की मांगएसोसिएशन से जुड़े कुछ ऑपरेटरों ने ओवरलोड वाहनों को कथित रूप से पास कराने में बालू माफिया और जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। एसोसिएशन ने प्रशासन से इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि आरोप गलत पाए जाएं तो स्थिति स्पष्ट की जाए और यदि किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन या मिलीभगत सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अंशुमान सिंह, संरक्षक विजय सिंह, उपाध्यक्ष कुंवर सिंह, राकेश सिंह, नीतेश सिंह, महामंत्री आनंद भूषण सिंह, उपमहामंत्री शुभांशु सिंह, मंत्री मुकुंद सिंह, धर्मेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अजित कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष अनुराग सिंह (गुड्डू सिंह), सचिव दीपू यादव समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।