Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी सांसद रोजगार मेले में बड़ी संख्‍या में उमड़े युवा, 300 कंपनियां ने लगाए शिविर

वाराणसी सांसद रोजगार मेले में बड़ी संख्‍या में उमड़े युवा, 300 कंपनियां ने लगाए शिविर
Dec 09, 2025, 09:59 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : दो दिवसीय काशी सांसद रोजगार महाकुंभ की शुरूआत आज आईआईटी करौंदी परिसर में हुई. इस रोजगार मेले में वाराणसी समेत पूर्वांचल के युवा भारी संख्या में पंजीकरण कराने पहुंचे. इस रोजगार महाकुंभ में 20 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा. इसमें अधिकतम सालाना 3.60 लाख रुपये का पैकेज तय किया गया है. रोजगार महाकुंभ में 300 राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने शिविर लगाया है. जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर सेवायोजन अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त किए हैं.


ये कंपनियां कर रहीं प्रतिभाग


मेला में प्रमुख रूप से एल एंड टी, इफ्को, एक्सिस बैंक, वर्धमान टेक्सटाइल, स्विगी लिमिटेड, ब्लिंकिट, क्वेस कॉर्प, एमआरएफ चेन्नई, एसआईएस इंडिया लिमिटेड, श्रीराम पिस्टन एंड रिंग, एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, होटल ताज, टाटा मोटर्स, महिंद्रा, टीवीएस, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, ओरबेल इलेक्ट्रॉनिक्स, आरके सोलर, यूपी राज्य परिवहन निगम (संविदा चालक भर्ती), डिक्सन इंटरनेशनल नोएडा, विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंक, ऑटोमोबाइल, सिक्योरिटी, टेक्सटाइल, फुटवियर, रियल एस्टेट, सेल्स-मार्केटिंग, आईटी सॉफ्टवेयर, एजुकेशन आदि सेक्टर की प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया है.


ALSO READ :कफ सिरप कांड में कोलकाता से दो फर्म संचालक गिरफ्तार, वाराणसी एसआईटी का एक्‍शन


इसके अलावा डीएमडीसी कॉन्ट्रैक्टिंग एलएलसी दुबई, बीआरडी एलएलसी दुबई, मोहम्मद और सुल्तान ए. लूटा कॉन्ट्रैक्टिंग दुबई, जीसीसी शारजाह, ईपीएस सिनर्जीज़ एलएलसी दुबई, क्वीन टोपाज़ ओमान, शोभा डूबा, पैक्ट डर्बी ग्रुप दुबई, भाटिया जनरल कॉन्ट्रैक्टिंग एल.एल.सी. दुबई, पेरिन एल.एल.सी. दुबई तथा हेलेमेक इलेक्ट्रोमैकेनिकल वर्क्स दुबई जैसी इंटरनेशनल कंपनियां लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहा हैं.


ये लोग ले सकते हैं भाग


रोजगार मेला में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, एमबीए, बीबीए, होटल मैनेजमेंट, एलएलबी, डी.फार्मा, बी.फार्मा, एम.फार्मा सहित सभी शैक्षणिक एवं प्रोफेशनल डिग्री धारक निःशुल्क भाग ले सकते हैं. जिलाधिकारी सत्‍येंद्र कुमार ने बताया कि यह महाकुंभ पूर्वांचल के बेरोज़गार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित होगा. इसमें 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. कई मल्टी नेशनल कंपनियां युवाओं को अच्छे पैकेज पर रोजगार उपलब्ध कराएंगी.

वाराणसी एयर शो: दूसरे दिन चरमराई यातायात व्यवस्था, शहर में लगा भीषण जाम, रहगीर परेशान
वाराणसी एयर शो: दूसरे दिन चरमराई यातायात व्यवस्था, शहर में लगा भीषण जाम, रहगीर परेशान
वाराणसी : एयर शो के दूसरे दिन शनिवार को शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई. विभिन्न मार्गों पर लागू डायवर्जन और वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के चलते शहर के भीतर से लेकर बाहरी इलाकों तक कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही. सुबह करीब 9:30 बजे के बाद यातायात एडवाइजरी लागू होने के साथ ही प्रमुख सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा. कुछ ही समय में कई मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम नागरिकों, राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. शहर के अलग-अलग हिस्सों में यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे, लेकिन प्रतिबंधों के कारण बदले मार्गों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से कई जगह जाम की समस्या बनी रही.हाईवे से शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध, रिंग रोड पर कतारएयर शो के मद्देनजर शहर में यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए हाईवे से शहर के अंदर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया. इसके साथ ही गंगा घाटों की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी रोकी गई. इन प्रतिबंधों का असर शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख रास्तों पर दिखाई दिया. आजमगढ़-लालपुर रिंग रोड मार्ग पर सुबह से ही वाहनों का दबाव बना रहा और लंबी कतारों के चलते आवागमन प्रभावित हुआ. बसों, कारों और अन्य वाहनों को आगे बढ़ने में परेशानी हुई. यातायात व्यवस्था में बदलाव के कारण निर्धारित रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा, जिससे दूसरे मार्गों पर भी दबाव बढ़ने की स्थिति बनी. पहडिया-पांडेयपुर मार्ग, अंधरापुल, चौकाघाट समेत अन्‍य मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही.राजघाट पुल पर पाबंदी, सामनेघाट पुल पर अनुमतिपड़ाव चौराहे पर वाहनों की एंट्री बंद किए जाने से आसपास के मार्गों पर यातायात का सामान्य संचालन प्रभावित रहा. वहीं, राजघाट पुल पर वाहनों के साथ पैदल आवागमन भी बंद कर दिया गया. इस व्यवस्था के चलते पुल से होकर आने-जाने वाले लोगों को दूसरे रास्तों का उपयोग करना पड़ा. दूसरी ओर, सामनेघाट पुल पर केवल दोपहिया वाहनों को आवाजाही की अनुमति दी गई, जबकि अन्य वाहनों पर प्रतिबंध रहा. पुलों और प्रमुख संपर्क मार्गों पर लागू इन पाबंदियों के कारण यातायात का दबाव वैकल्पिक रास्तों की ओर बढ़ा. इससे शहर के कुछ हिस्सों में लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से अधिक समय लगा.ALSO READ : PET 2026 के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे चलाएगा परीक्षा स्पेशल ट्रेन, 24, 29 और 31 अक्टूबर को मिलेगी सुविधासामनेघाट से लंका तक भीषण जामशहर के दक्षिणी हिस्से में सामनेघाट से लंका तक जाम की स्थिति बनी रही. मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगने से स्थानीय लोगों और इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी हुई. एयर शो के चलते लागू यातायात प्रतिबंधों और सीमित आवाजाही का असर इस क्षेत्र में भी देखने को मिला. लंका तथा आसपास के इलाकों की ओर जाने वाले लोगों को जाम के कारण देरी का सामना करना पड़ा. जिन मार्गों से सामान्य दिनों में वाहन सीधे अपने गंतव्य तक पहुंच जाते हैं, वहां प्रतिबंधों के कारण यातायात की गति प्रभावित रही. सामनेघाट और लंका के बीच वाहनों का दबाव बढ़ने से इस क्षेत्र में आवागमन सुचारु बनाए रखना चुनौतीपूर्ण रहा.गोदौलिया और मैदागिन भी फुल शहर के प्रमुख व्यावसायिक और भीड़भाड़ वाले इलाकों गोदौलिया तथा मैदागिन की ओर भी यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी निगरानी करते रहे. इन क्षेत्रों में भीड़ और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया. एयर शो के कारण शहर में लागू प्रतिबंधों का असर केवल आयोजन स्थल के आसपास तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शहर के दूसरे हिस्सों में भी लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हुई. बाहर से वाराणसी आने वाले वाहन चालकों के साथ ही स्थानीय नागरिकों को भी बदले हुए यातायात मार्गों और प्रतिबंधों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा.
PET 2026 के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे चलाएगा परीक्षा स्पेशल ट्रेन, 24, 29 और 31 अक्टूबर को मिलेगी सुविधा
PET 2026 के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे चलाएगा परीक्षा स्पेशल ट्रेन, 24, 29 और 31 अक्टूबर को मिलेगी सुविधा
वाराणसी: PET 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से बलिया से कानपुर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन 24, 29 और 31 अक्टूबर को संचालित होगी। इससे वाराणसी और आसपास के जिलों के अभ्यर्थियों को कानपुर पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।गाड़ी संख्या 05153 बलिया-कानपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल बलिया से रवाना होकर गाजीपुर सिटी होते हुए रात करीब 10 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी। इसके बाद रात 10:30 बजे वाराणसी जंक्शन और रात 10:50 बजे बनारस स्टेशन से रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 6 बजे कानपुर स्टेशन पहुंचेगी।वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 05154 कानपुर-बलिया अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 29 और 31 अक्टूबर के बाद 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी। यह ट्रेन कानपुर से दोपहर 12:55 बजे रवाना होकर रात 9:03 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद वाराणसी जंक्शन और वाराणसी सिटी होते हुए बलिया के लिए रवाना होगी और रात करीब 1:15 बजे बलिया पहुंचेगी।ALSO READ : पीएम मोदी के दौरे से पहले जगमगाई काशी, रंग-बिरंगी रोशनी से सजे शहर के प्रमुख स्थलरेलवे के अनुसार, इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 कोच और एसएलआर के दो कोच समेत कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी, जिससे PET 2026 के अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान यात्रा में सुविधा मिलेगी।
पीएम मोदी के दौरे से पहले जगमगाई काशी, रंग-बिरंगी रोशनी से सजे शहर के प्रमुख स्थल
पीएम मोदी के दौरे से पहले जगमगाई काशी, रंग-बिरंगी रोशनी से सजे शहर के प्रमुख स्थल
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 अक्टूबर को प्रस्तावित वाराणसी दौरे से पहले काशी को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। शहर के प्रमुख भवनों और ऐतिहासिक स्थलों पर आकर्षक लाइटिंग की गई है, जिससे काशी की खूबसूरती और भी निखर उठी है। रात के समय रोशनी से जगमगाते भवन लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हैं। इसी क्रम में शहर के विभिन्न हिस्सों को सजाया जा रहा है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर की गई सजावट शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रही है।प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान वाराणसी में भारतीय वायु सेना का भव्य एयर शो भी आयोजित किया जाएगा। नमो घाट पर होने वाले इस एयर शो को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। आसमान में वायु सेना के विमानों के रोमांचक करतब देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।एयर शो और प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अन्य तैयारियों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शहर में यातायात प्रबंधन और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग अपनी तैयारियों में जुटे हैं।ALSO READ : एयर शो का दूसरा दिन, कड़ी धूप में भी नहीं डिगा उत्‍साह, ‘शौर्य की उड़ान’ देखने पहुंचे लोगकुल मिलाकर, प्रधानमंत्री के दौरे और वायु सेना के एयर शो को लेकर काशी में उत्साह का माहौल है। रोशनी से सजी काशी अब अपने खास मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार नजर आ रही है।