पूर्वोत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय में 7 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर.

वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल चिकित्सालय में 7 अगस्त को प्रातः 10 बजे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की अध्यक्षता तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.जे. चौधुरी के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस शिविर का आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सहयोग से किया जा रहा है।
शिविर का उद्देश्य समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा मानव सेवा के इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।
ALSO READ : महिला उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा, 8 अगस्त को सजेगा बहुरंगी अग्रसेन सावन मेला
कार्यक्रम में रेलवे के अधिकारी, चिकित्सक, कर्मचारी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। शिविर में इच्छुक रक्तदाता स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने के इस अभियान में अपना योगदान देंगे।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.जे. चौधुरी ने रेलकर्मियों एवं इच्छुक नागरिकों से इस जनकल्याणकारी पहल में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने की अपील की है।



