युवती की सूझबूझ से चोरों के ठिकाने से 16 महंगे आईफोन बरामद

वाराणसी - भेलूपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को अस्सी घाट पर मुंबई से घूमने आई युवती की सूझबूझ और सक्रियता से चोरी हुए फोन की बरामदगी हुई, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरों के अड्डे से 12 और महंगे स्मार्टफोन भी जब्त कर लिए.

सोमवार को अस्सी घाट पर फोटोग्राफी कर रही युवती अंकिता गुप्ता का कीमती आईफोन चोंरो ने चुरा लिया. अंकिता ने तुरंत भेलूपुर पुलिस को सूचना दी . पुलिस ने सैटेलाइट ट्रैकिंग की मदद से मोबाइल की लोकेशन चांदपुर मंडुआडीह क्षेत्र के एक मकान में ट्रेस की. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिलने का दावा कर लौटने लगी.
इस पर अंकिता नहीं मानीं उसने देर रात तक डटी रहकर मकान मालिक से जबरन कमरा खुलवाया और खुद तलाशी शुरू की,आखिरकार बिस्तर के नीचे छिपाकर रखे गए उनके आईफोन सहित कुल 13 महंगे आईफोन और अन्य मोबाइल फोन बरामद हो गए. पुलिस ने अंकिता का फोन उन्हें सौंप दिया, जबकि शेष मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.
ALSO READ : वाराणसी में 32 करोड़ की फेक मेडिसिन का खुलासा, नकली दवा फैक्ट्री का सरगना गिरफ्तार
भेलूपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि चांदपुर स्थित राजेंद्र पटेल के मकान में झारखंड निवासी युवक मोनू मंडल किराए पर रहता था, मोबाइल बरामदगी के समय वह मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है. यह मोबाइल पर्यटकों को निशाना बनाकर चोरी किए गए लगते हैं.मामले की गहन जांच जारी.



