Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में 32 करोड़ की फेक मेडिसिन का खुलासा, नकली दवा फैक्ट्री का सरगना गिरफ्तार

वाराणसी में 32 करोड़ की फेक मेडिसिन का खुलासा, नकली दवा फैक्ट्री का सरगना गिरफ्तार
Dec 30, 2025, 10:34 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: चोलापुर थाना क्षेत्र के तेवर गांव का एक होनहार लड़का, जिसने कभी दसवीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर पुरस्कार में साइकिल जीती थी, आज गंभीर अपराध के आरोप में सलाखों के पीछे है.भिवाड़ी (राजस्थान) पुलिस ने तेवर गांव निवासी कृष्णा को नकली नींद की दवा बनाने की फैक्टरी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है.पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से करीब 32 करोड़ रुपये मूल्य के 22 किलो के मिकल बरामद किए गए हैं.


FGTBH

लोग विश्वास नहीं कर पा रहे कि पढ़ाई में अव्वल रहने वाला कृष्णा इस तरह के अपराध में शामिल हो सकता है. 75 वर्षीय पिता श्रीयादव, जो खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, बेटे की गिरफ्तारी की सूचना से गहरे सदमे में हैं, वे छोटे बेटे अमन यादव के साथ गांव में सम्मानजनक जीवन जी रहे थे.


इंजीनियरिंग तक का सफर, फिर बदली कहानी


परिजनों के अनुसार कृष्णा बचपन से ही मेधावी था, उसने सिंधोरा थाना क्षेत्र के पलहीपट्टी स्थित इंटर कॉलेज से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उसने इंजीनियरिंग करने की इच्छा जताई, जिस पर पिता ने दुर्गाकुंड स्थित आर्यभट्ट कोचिंग में दाखिला दिलाया, दो साल की मेहनत के बाद उसका चयन बरेली के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ.


इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद कृष्णा का दमन स्थित एक कंपनी में कैंपस सेलेक्शन हुआ, जहां वह पिछले करीब 15 वर्षों से नौकरी कर रहा था, परिवार ने उसकी शादी जौनपुर जिले के सेहमलपुर गांव निवासी अनीता से करायी, शादी के बाद पत्नी उसके साथ गुजरात में रहने लगी.


गांव में थी अलग पहचान


ग्रामीणों के मुताबिक कृष्णा आठ महीने पहले गांव आया था और तब भी उसने खुद को दमन में कार्यरत बताया था. दो महीने पहले उसकी पत्नी गांव आई थी, जो अब तक वापस नहीं लौटी है. पत्नी इस समय अपने दो साल के बच्चे के साथ मायके जौनपुर में रह रही है.


कृष्णा की बहन उर्मिला ने बताया कि वह रोजाना परिवार से फोन पर बातचीत करता था, लेकिन सोमवार को उससे संपर्क नहीं हो सका. मां का करीब 15 साल पहले निधन हो चुका है, पिता श्रीयादव ने खेती-बाड़ी के सहारे चार बेटियों और दो सौतेले भाइयों की शादी की थी.


ALSO RAED : दालमंडी में 5 जनवरी से ध्वस्तीकरण, रजिस्ट्रीधारी मकान वाले जल्द खाली करें


गांव में पसरा सन्नाटा


कृष्णा की गिरफ्तारी की खबर के बाद तेवर गांव में चर्चा का माहौल है, गांव वाले बताते हैं कि वह पढ़ा-लिखा, शांत स्वभाव का युवक था और किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह के गंभीर अपराध में शामिल हो सकता है,फिलहाल पूरा परिवार सदमे में है और आगे की कानूनी प्रक्रिया का इंतजार कर रहा है.

नशामुक्त भारत के संदेश के साथ BHU में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली.
नशामुक्त भारत के संदेश के साथ BHU में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली.
वाराणसी: नशामुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के जरिए युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।मालवीय भवन प्रांगण से कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव राजन श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, NSS स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा न केवल स्वयं नशे से बचें, बल्कि अपने आसपास के लोगों और समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।also read: विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलकसाइकिल रैली में शामिल प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत का संदेश लोगों तक पहुंचाया और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। रैली के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का समन्वयन काशी हिंदू विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. स्वप्ना मीना ने किया। आयोजन में विश्वविद्यालय परिवार के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी रही।
विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलक
विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलक
वाराणसी: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आदिवासी परिवार, बरेका के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता की आकर्षक झलक देखने को मिली।शाम चार बजे बरेका सेंट जॉन स्कूल, गेट संख्या-2 से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कुंदन तिराहा और सूर्य सरोवर मार्ग होते हुए इंटर कॉलेज चौराहे पहुंची। यहां भगवान गौतम बुद्ध, जननायक बिरसा मुंडा और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद शोभायात्रा पश्चिमी संस्थान, जलालीपट्टी पहुंचकर संपन्न हुई।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में शामिल हुए। रंग-बिरंगे परिधानों के साथ पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह और उल्लास से भर दिया। रास्ते में स्थानीय लोगों ने भी शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।पश्चिमी संस्थान, जलालीपट्टी में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में आदिवासी समाज की विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वक्ताओं ने आदिवासी समुदाय की समृद्ध परंपराओं और प्रकृति के साथ उनके गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत पर भी जोर दिया।also read: श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपीलकार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। आयोजन में बरेका के अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन, आदिवासी महिला समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी (कर्मशाला) पीयूष मिंज, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रमोद लकड़ा, पूर्व संयुक्त सचिव बरेका अमर सिंह, कालू मांझी सहित आदिवासी परिवार बरेका के सुदर्शन उरांव, दिलीप तिर्की, सुचित कुजूर, अजय कुमार तिर्की, संजीवन तिर्की और अजय तिग्गा मौजूद रहे। वहीं आदिवासी महिला समिति की सपना टोप्पो, तारा मैरी मिंज, प्रेमा लिली टोप्पो, अनुपमा और बंदना बारला सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपील
श्रावण में भास्करा पोखरा पर पुलिस अलर्ट, गहरे पानी में जाने से बचने की अपील
वाराणसी: श्रावण माह में रोहनिया क्षेत्र स्थित भास्करा पोखरा में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की अनहोनी से बचाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार जागरूक किया जा रहा है।एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा ने भास्करा पोखरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे निर्धारित और सुरक्षित स्थान पर ही स्नान करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु किसी भी स्थिति में गहरे पानी में न जाएं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी न करें।also read: आँसुओं, आक्रोश के बाद खुले आसमान के नीचे दालमंडीएसीपी ने खासतौर पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को अकेले पानी के पास न जाने दें और स्नान के दौरान उन पर लगातार नजर बनाए रखें। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।पुलिस प्रशासन की ओर से श्रावण माह के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें और धार्मिक आस्था के साथ अपनी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। अधिकारियों का कहना है कि सामूहिक सहयोग और सतर्कता से ही श्रावण माह के आयोजनों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सकता है।