दिल्ली-NCR के लिए फिर चेतावनी जारी, जानें मौसम का मिजाज

Warning issued again for Delhi-NCR today, know the weather conditions
Delhi Weather: मई का महीना आमतौर पर भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों को परेशान करता है, लेकिन इस साल मौसम का मिजाज लोगों के लिए राहत भरा है. उत्तर भारत के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा बना हुआ है. दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार (5 मई) को तेज हवाओं, हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रहा. बीते मंगलवार को मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश बिहार, मध्य प्रदेश सहित 14 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान आने का अलर्ट जारी किया था. अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी-दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलीं, गति 10-15 किमी/घंटा थी और जो बढ़कर 37 किमी/घंटा तक पहुंच गई थी.

आज दिल्ली का मौसम
IMD के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर का न्यूनतम तापमान आज बुधवार (6 मई) को 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. आसमान में आज बादल छाएं रहेंगे. दोपहर या शाम तक के समय में हल्की बारिश का अनुमान है, जिसके साथ गरज/बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का अनुमान हैं. इस दौरान हवा की गति 15-20 किमी/घंटा रहने का अनुमान है और झोंकों के साथ हवा की गति बढ़ सकती है.

कैसे रहेंगे आने वाले दिन
वहीं, 7 मई को अधिकतम तापमान 35 से 37 और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, 8 मई को यह 35 से 37 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, लेकिन 10 और 11 मई को तापमान में दोबारा गिरावट की संभावना है. कुल मिलाकर फिलहाल मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

Also Read: बंगाल में नई सरकार बनने की हलचल तेज, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन



