Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

आपके फ्रिज से भी आती है बदबू, इन चीजों से झटपट करें दूर

आपके फ्रिज से भी आती है बदबू, इन चीजों से झटपट करें दूर
May 03, 2026, 12:52 PM
|
Posted By Preeti Kumari

Your fridge also smells bad, get rid of these things immediately


Lifestyle News: आज की लाइफस्टाइल में फ्रिज हर किसी के घर होता है. हर कोई इसे अपनी सुविधा के लिए रखता तो है मगर इसकी सफाई हर कोई कर नहीं पाता, कभी-कबार इसमें से अजीब सी महक और बदबू आती है. जो कीफी दिक्कत करती है क्योंकि फ्रिज वो चीज है जिसमें खान-पान की चीजे रखी रहती हैं. इसलिए फ्रिज का महकना काफी चिंता करने वाली बात है. फ्रिज हमारे किचन की जान है, जिसका काम हमारे खाने को सुरक्षित और ताजा रखना है. लेकिन कई बार इसमें पनपने वाली यह दुर्गंध न सिर्फ आपके रखे हुए ताजे खाने का स्वाद बिगाड़ देती है, बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी नुकसानदेह हो सकती है, अब सोचने वाली बात तो यह है कि, आखिर फ्रिज से यह बदबू क्यों आती है और घर में मौजूद चीजों की मदद से ही आप इसे मिनटों में कैसे दूर कर सकते हैं, तो चलिए आज आपको बताते है कि, कुछ आसान और असरदार उपाय जो आपकी फ्रिज में रखे सामानों को खराब कर देता है. लेकिन इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद से आप इन दिक्कतों से हमेशा-हमेशा के लिए निजात पा सकते हैं.


l


जानें फ्रिज में बदबू क्यों आती है


फ्रिज में दुर्गंध आने के पीछे कई छोटे-बड़े कारण हो सकते हैं, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं


बैक्टीरिया और मोल्ड


नमी और खाने के कणों के कारण फ्रिज के कोनों में बैक्टीरिया और फफूंद पनपने लगते हैं।


खराब खाना


एक्सपायर हो चुके फूड्स या काफी समय से पड़े सड़े हुए फल और सब्जियां इसका कारण हैं।


गंदगी और रिसाव


डिब्बों से रिसता हुआ फ्लूएड या शेल्फ पर गिरे हुए खाने के दाग सूखकर बदबू फैलाने लगते हैं।


'


ड्रीप पैन


फ्रिज के नीचे मौजूद ड्रीप पैन में जमा हुआ गंदा पानी भी गंध का एक बड़ा कारण हो सकता है।

बदबू दूर करने के तरीके


खराब खाने को बाहर निकालें


सबसे पहले फ्रिज की पूरी जांच करें। कोई भी सामान जो सड़ गया हो, जिसकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी हो या जो देखने में खराब लग रहा हो, उसे तुरंत फेंक दें।


डीप क्लीनिंग


फ्रिज के अंदरूनी हिस्से को पूरी तरह साफ करें। केवल शेल्फ ही नहीं, बल्कि दराजों और शेल्फ के चैनल्स को भी निकाल कर साफ करें, क्योंकि गंदगी अक्सर यहीं छिपी रहती है।


रबर गैस्केट और ड्रीप पैन की सफाई


फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर को साफ करना न भूलें, क्योंकि यहां नमी के कारण फफूंद जमा हो जाती है। इसके साथ ही फ्रिज के ड्रीप पैन को भी नियमित रूप से साफ करें।


जिद्दी बदबू के लिए खास घरेलू नुस्खे


कभी-कभी साधारण सफाई के बाद भी गंध नहीं जाती। ऐसे में ये दो तरीके जादुई काम करते हैं


बेकिंग सोडा


फ्रिज को अनप्लग कर दें और इसके अंदरूनी हिस्से को बेकिंग सोडा के घोल से साफ करें, यह ताजगी बनाए रखने में बहुत कारगर है, साफ करने के बाद, फ्रिज का दरवाजा कम से कम एक दिन के लिए खुला छोड़ दें, ताकि हवा आर-पार हो सके, और फिर उसे दोबारा चालू करें.


j


सिरका


अगर बदबू बहुत जिद्दी है, तो बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें, इससे फ्रिज के अंदर पोंछा लगाएं, सिरका पुरानी से पुरानी महक को सोख लेता है और फ्रिज की बदबू दूर करता है.


Also Read: सावधान: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली हल्दी, जल्द करें पहचान

मोदी के जन्मदिन पर 1076 बेटियों ने दी शुभकामना
मोदी के जन्मदिन पर 1076 बेटियों ने दी शुभकामना
वाराणसी: प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर बुधवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं का अनूठा संगम देखने को मिला. जन्मदिन समारोह में 1076राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की बालिका खिलाड़ियों के साथ विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की. बड़ी संख्या में बेटियों की मौजूदगी से पूरा स्टेडियम उत्सव के रंग में रंगा नजर आया.कार्यक्रम के दौरान बालिका खिलाड़ियों और छात्राओं में खासा उत्साह रहा. खेल मैदान से लेकर समारोह स्थल तक बेटियों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया. कार्यक्रम के समापन पर बालिकाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाल कटआउट के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और सेल्फी लेकर इस यादगार अवसर को कैमरे में कैद किया. इसके बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं.कार्यक्रम के संयोजक हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष एवं विकास एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एके सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में कई प्रयास हुए हैं. इससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए नए अवसर मिले हैं और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिला है.उन्होंने कहा कि बेटियों की खेलों में बढ़ती भागीदारी देश के लिए सकारात्मक संकेत है. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली खिलाड़ियों के साथ छात्राओं की सहभागिता से नई पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी.ALSO READ:रथयात्रा के बंद मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 47 लोग गिरफ्तारसमारोह में 1076 बालिका खिलाड़ियों की भागीदारी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही. खेल और युवा प्रतिभाओं को केंद्र में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम ने बेटियों की प्रतिभा, उत्साह और खेलों के प्रति उनके बढ़ते रुझान को सामने रखा.
रथयात्रा के बंद मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 47 लोग गिरफ्तार
रथयात्रा के बंद मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 47 लोग गिरफ्तार
वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र के रथयात्रा इलाके में पुलिस और SOG-2 की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बंद मकान में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 47 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 10 लाख रुपये नकद, कई वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है।डीसीपी क्राइम नीतू काद्यान की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, रथयात्रा के पास एक मकान में बाहर से ताला लगाकर अंदर जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसके बाद टीम ने करीब तीन से चार दिन तक मकान की गतिविधियों पर नजर रखी। जब अंदर बड़ी संख्या में लोग जुटे तो SOG-2 और सिगरा पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 47 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।पुलिस की जांच में सामने आया कि विशाल सिंह नाम के व्यक्ति ने मकान को लीज पर लिया था। पुलिस के अनुसार, इसी मकान से जुए का संचालन किया जा रहा था। पकड़े गए लोगों में वाराणसी के साथ आसपास के जनपदों के लोग भी शामिल हैं।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास और पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में संगठित अपराध समेत अन्य धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।ALSO READ:आईएमएस के वार्षिक दिवस समारोह को लेकर बैठक, स्वास्थ्य मेले में एआई और आईआईटी की तकनीकी मदद लेने पर जोरडीसीपी क्राइम नीतू काद्यान ने बताया कि मामले में अभी जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी मीडिया के सामने प्रस्तुत की जाएगी।
आईएमएस के वार्षिक दिवस समारोह को लेकर बैठक, स्वास्थ्य मेले में एआई और आईआईटी की तकनीकी मदद लेने पर जोर
आईएमएस के वार्षिक दिवस समारोह को लेकर बैठक, स्वास्थ्य मेले में एआई और आईआईटी की तकनीकी मदद लेने पर जोर
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (IMS-BHU) में आगामी वार्षिक दिवस समारोह को लेकर बुधवार को कमेटी की बैठक आयोजित की गई। आईएमएस कमेटी रूम में हुई बैठक की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो. एस.एन. शंखवार ने की। बैठक में पिछले वर्ष के कार्यक्रम की समीक्षा के साथ इस वर्ष आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेले को और अधिक उपयोगी एवं जनसुलभ बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।कार्यक्रम समन्वयक प्रो. टी.पी. चतुर्वेदी ने पिछले वर्ष आयोजित कार्यक्रम की गतिविधियों और अनुभवों की समीक्षा प्रस्तुत की। इसके बाद इस वर्ष के स्वास्थ्य मेले के समन्वयक प्रो. वी.एन. मिश्रा के साथ जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारियों पर चर्चा हुई।स्वास्थ्य मेले में एआई और आईआईटी की तकनीकी मददप्रो. वी.एन. मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष महामना के उद्देश्यों के अनुरूप स्वास्थ्य मेले को और व्यापक बनाने के लिए चिकित्सा विज्ञान संस्थान के साथ आईआईटी-बीएचयू की तकनीकी विशेषज्ञता का सहयोग लिया जाएगा। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अन्य तकनीकी संसाधनों का भी उपयोग किए जाने की योजना है।बैठक में निदेशक प्रो. एस.एन. शंखवार ने कहा कि स्वास्थ्य मेले के माध्यम से काशी की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था के साथ आधुनिक चिकित्सा, आयुर्वेद और डेंटल चिकित्सा के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।कमेटी सदस्यों ने दिए सुझावबैठक में मेडिसिन संकाय प्रमुख प्रो. संजय गुप्ता, आयुर्वेद संकाय प्रमुख प्रो. मूर्ति, डेंटल संकाय प्रमुख प्रो. अतुल भटनागर, प्रो. भुवाल राम और प्रो. एस.के. भारती समेत कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।ALSO READ :लोहता में बुनकरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श...इस अवसर पर प्रो. वी.एम. सिंह, वैद्य सुशील दुबे, डॉ. अखिलेश चन्द्र, डॉ. महेश, प्रो. संगीता, डॉ. नीरज त्रिपाठी, डॉ. संतोष सिंह और प्रो. अजय पांडे समेत अन्य कमेटी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में स्वास्थ्य मेले को अधिक प्रभावी, तकनीक आधारित और आम जनता के लिए उपयोगी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।