अब तक 40 हजार लोग जनगणना में शामिल, 20 जून तक चलेगी पहले चरण की गणना

So far, 40,000 people have been included in the census; the first phase of counting will continue till June 20.
वाराणसी: जिला प्रशासन जनगणना कार्य पूरी गंभीरता, निष्पक्षता एवं उत्तरदायित्व के साथ संपादित कराने में तत्पर है. वहीं, जनगणना में अब तक 40 हजार लोग शामिल हो चुके हैं. 22 मई से शुरू हुई वास्तवकि जनगणना में लोगों को खुद से ऑनलाइन भरने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. एडीएम एफआर डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि 20 जून तक प्रथम चरण की गणना चलेगी. डीएम सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को इस संबंध में इस कार्य से जुड़े अफसरों, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

सुपरवाइजरों की तैनाती कर दी गई
कहा कि जनगणना कार्य के लिए प्रशिक्षण प्राप्त प्रगणकों और सुपरवाइजरों की तैनाती कर दी गई है और उन्हें ड्यूटी कार्ड, जनगणना किट और संबंधित क्षेत्र के नक्शे उपलब्ध करा दिए गए हैं. सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षक अपने आवंटित क्षेत्र में भौतिक रूप से उपस्थित होकर समय सीमा के अंदर पूर्ण पारदर्शिता और शुचिता के साथ जनगणना कार्य पूरा करें. उन्होंने कहा कि जिले में ऐसा कोई भी प्रगणक या सुपरवाइजर नहीं होना चाहिए जो जनगणना कार्य में शिथिलता बरते या अपने दायित्वों का निर्वहन निर्धारित मानकों के अनुरूप न करे.

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, वरुणा जोन में 240 पुलिसकर्मी इधर से उधर
डीएम ने जिले के लोगों से भी अपील
डीएम ने जिले के लोगों से भी अपील की है कि जब प्रगणक और सुपरवाइजर उनके घर पहुंचें तो उन्हें सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें. उन्होंने कहा कि जनगणना केवल प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है.




