Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

गैंगरेप की धमकी देकर ब्‍लैकमेलिंग में आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख मांगी थी रंगदारी

गैंगरेप की धमकी देकर ब्‍लैकमेलिंग में आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख मांगी थी रंगदारी
Dec 10, 2025, 12:00 PM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - गैंगरेप जैसे गंभीर अपराध में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में लंका पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर पीड़ित को ब्लैकमेल कर रहा था. पुलिस ने उसे मंडुआडीह चौराहे के पास से दबोचा. उसके दो अन्य साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

लंका थाना क्षेत्र निवासी रवि प्रकाश जायसवाल ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि मंडुआडीह निवासी शेख अजदर हुसैन ने अपने साथियों जुबैर शेख और आफताब के साथ मिलकर उसका रास्ता रोका और कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज दिखाते हुए गैंगरेप के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी. साथ ही 50 लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई.

शिकायत मिलते ही डीसीपी क्राइम सरवन टी के निर्देश पर लंका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर छानबीन शुरू की. इसी क्रम में मुख्य आरोपी शेख अजदर हुसैन को मंडुआडीह चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस उसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111(3), 351(3), 308(5) तथा 126(2) के तहत चालान कर जेल भेज रही है. फरार चल रहे दोनों अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है.


सस्ता सोना दिलाने के नाम पर 1.52 लाख की ठगी


पंचकोशी रोड, सारनाथ निवासी संदीप प्रजापति पुत्र रामाशंकर प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को पाण्डेयपुर क्षेत्र में चाय की दुकान पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे बातचीत शुरू की. उसने अपने पास पुराना सिक्का और कुछ गहने दिखाते हुए कहा कि पारिवारिक मजबूरी के कारण वह कीमती सामान बहुत सस्ते दाम पर बेचना चाहता है. लालच में आए संदीप ने उसकी बातों पर यकीन कर लिया. ठग ने संदीप को सोमवार को दोपहर करीब 4 बजे पहड़िया क्षेत्र में बुलाया. संदीप कर्ज लेकर 1,52,000 रुपये लेकर पहुंचा और ठग को नकदी सौंप दी. ठग ने कहा कि उसका साथी थोड़ी दूर पर सोना-गहने लेकर खड़ा है; दोनों कुछ दूरी चले, लेकिन अचानक ठग संदीप को चकमा देकर फरार हो गया. काफी खोजबीन के बाद भी ठग का कोई पता नहीं चला. पीड़ित संदीप ने बताया कि ये रुपये उसने भारी कर्ज लेकर जुटाए थे. अब वह मानसिक रूप से परेशान है.

तहरीर के आधार पर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने अज्ञात ठग के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ठग की तलाश में जुटी है.


ALSO READ: काशी तमिल संगमम कार रैली - ऋषि अगस्त्य व्हीकल एक्सपीडिशन पहुँची काशी, मंडलायुक्‍त ने किया स्‍वागत

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- तेल की सप्लाई रुकने पर ईरान की तबाही तय, फिर करेंगे हमला
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- तेल की सप्लाई रुकने पर ईरान की तबाही तय, फिर करेंगे हमला
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को तेल की सप्लाई रोकने के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान होरमुज जलडमरूमध्य में तेल की सप्लाई रोकने की कोशिश या फिर किसी भी तरह की साजिश की तो उसे बख्शा नहीं बल्कि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ये कार्रवाई अब तक की हुए हमलों से भी कई गुना खतरनाक होगी, जिसका अंदाजा भी ईरान नहीं लगा सकता है. अगर मेरी इन बातों का जरा भी अनसुना कर ईरान ने कुछ भी कदम उठाया तो उसकी खैर नहीं, क्योंकि कुछ भी हो जाए होर्मुज स्ट्रेट में तेल की सप्लाई रूकनी नहीं चाहिए. फिलहाल, मैं दुआ करता हूं, कि ईरान मुझे ऐसा करने पर मजबूर ना करें.ट्रंप ने कहा- तबाही का कहर बरपेगावहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर जारी पोस्ट में कहा, "अगर होर्मुज स्ट्रेट में तेल की सप्लाई रूकी तो हम ऐसे ठिकानों को आसानी से तबाह कर देंगे कि ईरान के लिए एक देश के तौर पर दोबारा खड़ा होना लगभग नामुमकिन हो जाएगा. उन पर मौत, आग और तबाही का कहर बरपेगा. लेकिन मुझे उम्मीद है और मैं दुआ करता हूं, कि ऐसा न हो!”यह भी पढ़ें: काशी भम्रण पर पहुंचा त्रिपुरा के पत्रकारों का दल, EIVR का किया भ्रमणइसी के आगे उन्होंने इस चेतावनी को इंटरनेशनल कॉमर्स को बचाने के कदम के तौर पर बताया, खास तौर पर इस बात पर जोर दिया कि ऐसी स्टेबिलिटी बीजिंग समेत बड़ी ग्लोबल इकॉनमी के हितों को कैसे पूरा करेगी. "यह यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की तरफ से चीन और उन सभी देशों को एक तोहफा है जो होर्मुज स्ट्रेट का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. उम्मीद है, यह एक ऐसा इशारा है जिसकी बहुत तारीफ की जाएगी."लड़ाई खत्म होने का दावाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ छिड़ी जंग को लेकर कहा कि, ईरान के साथ चल रही ये "लड़ाई पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और तेहरान की डिफेंसिव और अटैकिंग क्षमताएँ पूरी तरह से खत्म हो गई हैं. इसकी वजह ये है कि ईरान की ताकत अब अमेरिका से लड़ने के लिए पूरी खत्म हो चुकी है, इतना ही नहीं, अमेरिका का सामना करने के लिए अब उसके पास कोई नेवी नहीं बची है, यहां तक की उसके पास कोई कम्युनिकेशन नहीं है, उनके पास कोई एयर फोर्स नहीं है. इसका मतलब साफ है कि अमेरिका ने ईरान को अब मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसे कंगाल बना दिया है, ताकि वो दुबारा से अमेरिका और कई देशों का सामना करने से पहले दस बार अपनी गरीबी के बारे में सोचेगा.
काशी भम्रण पर पहुंचा त्रिपुरा के पत्रकारों का दल, EIVR
का किया भ्रमण
काशी भम्रण पर पहुंचा त्रिपुरा के पत्रकारों का दल, EIVR का किया भ्रमण
वाराणसी: त्रिपुरा के पत्रकारों का एक दल, प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) अगरतला की पहल पर वाराणसी भ्रमण के दौरान आज भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) पहुँचा और संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार से संवाद किया. पत्रकारों के इस दल का नेतृत्व श्री कृपाशंकर यादव, अतिरिक्त महानिदेशक, पीआईबी (उत्तर-पूर्व) ने किया. इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार ने उत्तर-पूर्वी पर्वतीय क्षेत्र, विशेषकर त्रिपुरा में सब्जी क्षेत्र की बढ़ती संभावनाओं पर प्रकाश डाला.उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और रोजगार सृजन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने बताया कि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की अनुकूल जलवायु और विविध कृषि परिस्थितियाँ विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती के लिए अत्यंत उपयुक्त हैं. उन्नत किस्मों, जलवायु-सहिष्णु तकनीकों तथा बेहतर उत्पादन प्रबंधन को अपनाकर क्षेत्र में सब्जी उत्पादन को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाया जा सकता है.यह भी पढ़ें: IIT और BHU में टेक्नेक्स, 20 हजार से लाखों तक के इनामनिदेशक ने यह भी बताया कि भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान द्वारा उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए उपयुक्त सब्जी किस्मों के विकास, उत्पादन तकनीकों के प्रसार तथा किसानों एवं हितधारकों के क्षमता निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि संस्थान त्रिपुरा सहित उत्तर-पूर्व के राज्यों में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. एनइएच क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास की गतिविधियों को संस्थान की ओर से संचालित किए जाने के प्रभारी डॉ राकेश कुमार दुबे ने पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से किसानोपयोगी गतिविधियों की जानकारी प्रदान की.इस दौरान पत्रकारों ने बड़ी उत्सुकता के साथ संस्थान के वैज्ञानिकों से संवाद किया तथा त्रिपुरा में सब्जी उत्पादन की वर्तमान स्थिति, किसानों के समक्ष आने वाली चुनौतियों तथा इस क्षेत्र के विकास में आईआईवीआर की भूमिका से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे. अपने भ्रमण के दौरान पत्रकारों के दल ने संस्थान की विभिन्न अनुसंधान सुविधाओं का भी अवलोकन किया, जिनमें अनुसंधान फार्म, हाई-टेक नर्सरी तथा ब्रिमेटो/पोमेटो की प्रायोगिक फसलें शामिल थीं. इन नवाचारों में पत्रकारों ने विशेष रुचि दिखाई और वैज्ञानिकों से इनके संभावित उपयोग एवं भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष डॉ ए एन सिंह, डॉ अनंत बहादुर, पीएमई के अध्यक्ष डॉ एस के सिंह एवं अन्य वैज्ञानिक उपस्थित रहे.
IIT और BHU में टेक्नेक्स, 20 हजार से लाखों तक के इनाम
IIT और BHU में टेक्नेक्स, 20 हजार से लाखों तक के इनाम
वाराणसी: आईआईटी बीएचयू के वार्षिक टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट टेक्नेक्स-26 का आयोजन 13 से 15 मार्च तक किया जा रहा है. इस आयोजन की प्रतियोगिताओं के लिए इनाम की घोषणा कर दी गई है. टेक्नेक्स में मालवेयर, साइबर सिक्योरिटी और हैक इन आउट प्रतियोगिताओं में इंटरनेशनल कोडिंग मैराथन के 20 हजार से लेकर रोबोवार्स में 3.5 लाख तक के इनाम होंगे. इसमें मालवेयर, हैक इट आउट, सीटीएफ कंप्टीशन, गेम जेम, ड्रोन वार, स्काई ग्लाइड, एयरो वर्स, ड्रोन टेक, फिनकल इनोवेशन हैकाथॉन सहित 30 प्रतियोगिताएं होंगी. इसके अलावा प्रोडक्ट मैनेजमेंट कार्यशाला और दो दिन की जेनरेटिव एआई कार्यशाला होगी. ये सभी छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क है.सीटीएफ कंप्टीशन साइबर सिक्योरिटी हंट विषय पर प्रतियोगिता के विजेताओं को 50 हजार रुपये व अन्य इनाम दिए जाएंगे. यह इवेंट 15 मार्च को ऑनलाइन होगा. हर टीम में 3-3 सदस्य होंगे.यह भी पढ़ें: भारतीय संस्‍कृति से आकर्षित होकर काशी में विदेशी जोड़े ने रचाई शादी, कहा- सपना हुआ पूराइंटरनेशनल कोडिंग मैराथनपूरी दुनिया से कोई भी छात्र या छात्रा इसमें हिस्सा ले सकता है. यह एक सॉफ्टवेयर विकास और नवाचार हैकथॉन होगा. टीमें वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करेंगी और एक प्रोटोटाइप भी तैयार करेंगी.मालवेयर इसकी पात्रता व्यक्तिगत या अधिकतम तीन सदस्यों की है. यह एक मशीन लर्निंग प्रतियोगिता है जिसमें प्रतिभागी बेहतर सटीकता के साथ डेटा के साथ समस्याओं को हल करने के लिए मॉडल बनाएंगे.हैक इट आउटइसमें 1 से 4 सदस्यों की टीमें भाग लेंगी। यह एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और नवाचार हैकाथॉन है.गेम जेमपंजीकरण पूरा करने और नियमों का पालन करने वाले सभी पात्र प्रतिभागी इसमें शामिल हो सकते हैं. प्रतिभागियों को टेक्नेक्स 2026 के दौरान एक ऑनलाइन पिच इवेंट के लिए उपलब्ध रहना होगा.