OTT पर एको ने उड़ाया गर्दा, मिली धांसू रेटिंग

फिल्म एको (Eko) की मिस्ट्री थ्रिलर देखना चाहते हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. इस फिल्म को आईएमडीबी ने 8.2 की धांसू रेटिंग दी है और इसकी स्टोरी और आइडिया को क्रिटीक्स ने भी खूब सराहने का काम किया है. यह फिल्म ओटीटी पर हाल ही में रिलीज हुई और सिनेमाघरों में आते ही इसने गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि यह टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हो गई है. क्योंकि, कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो खत्म होने के बाद भी दिमाग में घूमती रहती हैं, पर कुछ-कुछ स्टोरी कभी-कभी बेचैन कर देती हैं, तो कभी अनंत खयालों में कहीं दूर लेकर चली जाती हैं.

एक ऐसी ही इन्ट्रेस्टिंग कहानी पर बनी मलयालम फिल्म 'एको', जो बीते 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. महज 5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 46.71 करोड़ रुपये कमाए. IMDb पर साल की सबसे अधिक 8.3 रेटिंग वाली मॉलीवुड फिल्म बनी. इसकी कहानी एक मशहूर डॉग ब्रीडर के लापता होने से शुरू होती है, इस फिल्म में एक दुर्लभ नस्ल का कुत्ता है. जो डॉग ब्रीडर का काला अतीत है. हर किदार किसी ना किसी छुपे हुए मकसद से मौके की तलाश में दर्शाया गया है. जबकि इसका क्लाइमैक्स इतना जबरदस्त है कि इसे देखने वाले दर्शकों की बोलती ही बंद कर देता है. खास बात तो यह है कि यह फिल्म अब OTT पर रिलीज हो रही है, वो भी हिंदी डब वर्जन में जो और भी धांसू कमाल कर दिखाएगी.

जाने क्या है फिल्म की कहानी
यह फिल्म एक मिस्ट्री थ्रिलर है जिसकी कहानी लापता बिजनेसमैन की तलाश के बारे में है, जिसमें उसके एकांत एस्टेट, उसकी पत्नी और केयरटेकर पर फोकस किया गया है, कहानी में ताकतवर, इलाके की रखवाली करने वाले कुत्ते और रहस्यमय मेहमान भी हैं जो कुरियाचन को उसके मलेशिया से जुड़ी दुर्लभ नस्लों वाले काले अतीत के कारण ढूंढ रहे हैं. यह फिल्म वफादारी, सुरक्षा और कंट्रोल जैसे विषयों को शानदार विजुअल्स और एक जटिल कहानी के साथ दिखाती है, इसका अंत काफी रहस्यमयी है. जिसने लोगों को अपने आखिरी किरदार तक अपने साथ जोड़े रखा है.

कौन फिल्म एको की स्टोरी
सिनेमाघरों में 21 नवंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म के एक महीने बाद ही यह ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. मलयालम मिस्ट्री थ्रिलर के साथ इस फिल्म की कहानी दर्शकों क काफी भाने लगी है, जो 31 दिसंबर 2025 को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई है. फिल्म का रनटाइम 125 मिनट है और इसे दिनजीथ अय्यथन ने डायरेक्ट किया है, फिल्म में संदीप प्रदीप, विनीत, नरेन, सौरभ सचदेवा जैसे कलाकारों ने काम किया है. फिल्म एको, बहुल रमेश एनिमल ट्रिलॉजी की तीसरी और आखिरी किस्त है.इसके पहले किष्किंधा कांडम, 2024 में और केरल क्राइम फाइल्स 2 (2025) रिलीज हो चुकी है.



