मालवीय चौराहे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, 20 से अधिक टोटो सीज

वाराणसी: मालवीय चौराहे पर अवैध तरीके से पार्किंग कर जाम लगाने वाले टोटो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। यातायात व्यवस्था में बाधा डालने वाले 20 से अधिक टोटो को सीज किया गया है।
मालवीय चौराहे के आसपास सड़क किनारे टोटो खड़े होने से अक्सर यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनती है। शिकायतों और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने ऐसे टोटो के खिलाफ अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान सड़क पर अवैध तरीके से खड़े टोटो को हटाया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 से अधिक टोटो को सीज किया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।
सुबह से ही लंका चौराहे पर काफ़ी जाम की स्थिति रही, गाड़ियों की लंबी कतारे लगी रही. जाम की स्थिति को देखते हुए मौके पर भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार मयफोर्स पहुंचे और अभियान चला कर जाम की स्थिति को संभाला.
ALSO READ : क्वींस इंटर कॉलेज में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, बेहतर भविष्य को किया प्रेरित
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक मार्ग पर अवैध पार्किंग कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।



