प्रतिभा, प्रशासन और ज्ञान-परम्परा के अप्रतिम शिल्पी थे आदित्यनाथ झा: प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल

वाराणसी : संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी और मैथिल समाज, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति पद्मविभूषण डा. आदित्यनाथ झा कि 115 वीं जयंती समारोह मनाई गई जिसकी अध्यक्षता वैज्ञानिक, कुलानुशासक प्रो. जितेन्द्र कुमार ने करते हुए कहा कि आज डॉ. आदित्यनाथ झा जैसे महान व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए मन श्रद्धा और गौरव से भर उठता है. उनका जीवन केवल उपलब्धियों की गाथा नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार, कर्तव्यनिष्ठा और भारतीय परम्परा के प्रति समर्पण का प्रेरक संदेश है. उन्होंने अपने ज्ञान और दूरदृष्टि से इस संस्था को नई दिशा दी और संस्कृत को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया.
प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी ने कहा कि विश्वविद्यालय की समृद्ध परम्परा को अपने ज्ञान, व्यक्तित्व और कर्तृत्व से गौरवान्वित करने वाले आचार्यों का स्मरण आवश्यक है. विशेषकर आदित्यनाथ झा जैसे विशिष्ट कुलपतियों की जन्म-जयंती मनाकर हम उनके योगदान और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को नई पीढ़ी तक पहुँचा सकते हैं.
प्रो. सुधाकर मिश्र ने कहा कि आचार्यों की विशिष्टताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के वे विशिष्ट आचार्य, जिन्होंने कुलपति के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, उनकी जन्म-जयंती अवश्य मनाई जानी चाहिए. आदित्यनाथ झा जैसे विद्वान, दूरदर्शी और अनुकरणीय व्यक्तित्व का स्मरण विश्वविद्यालय की गौरवशाली परम्परा और भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
छात्रकल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने कहा कि इस महान व्यक्तित्व आदित्य नाथ झा का स्मरण करते हुए कहा कि इस संस्था के निर्माण और विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी विश्वविद्यालय के लिए प्रेरणास्रोत है.
ALSO READ : पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल और विजय जायसवाल को 21 अगस्त को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने का आदेश
कार्यक्रम का संचालन डॉ. कमलेश कुमार झा तथा धन्यवाद ज्ञापन गौतम कुमार झा ने किया
कार्यक्रम में प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी, प्रो. विधु द्विवेदी, प्रो. सुधाकर मिश्रा, प्रो. विजय पाण्डेय, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, प्रो. अमित कुमार शुक्ल, डॉ. विशाखा शुक्ला, डॉ. मधुसूदन मिश्र, गौतम झा, निरसन कुमार झा आदि उपस्थित थे.



