वाराणसी में मैगी के बाद अब ठंडे समोसे ने कराया बवाल, पांच के खिलाफ केस दर्ज

वाराणसी : जिले में पिछले दिनों मैगी नहीं देने पर एक रेस्टोरेंट में हुआ बवाल अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर ठंडे समोसे को लेकर विवाद हो गया. घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र के जाल्हूपुर बाजार की बताई जा रही है. जहां मिठाई की एक दुकान पर समोसा ठंडा होने की शिकायत करने पर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई. इस दौरान चेन और नकदी छीनने का आरोप भी लगाया गया. घटना के बाबत चौबेपुर पुलिस ने पांच व्यक्तियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है.
पीड़ित शिवशंकर सिंह की तहरीर पर गुप्तेश्वर सिंह, सोमेश्वर सिंह उर्फ राजू, अभिषेक सिंह, छोटू सिंह और दीपनाथ सिंह उर्फ डीए सिंह को आरोपित बनाया गया है. पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने दुकान पर समोसा गर्म करने के लिए कहा, तो दुकानदार से उनकी बहस हो गई. इसके कुछ समय बाद दुकान संचालक और अन्य लोग वहां पहुंचे और शिवशंकर सिंह के साथ मारपीट करने लगे. इस दौरान उनके हाथ का अंगूठा मरोड़कर चोट पहुंचाने का भी आरोप है. शिवशंकर सिंह ने बताया कि मारपीट के दौरान उनके गले में पहनी लगभग दो भर वजन की सोने की चेन और पैंट की जेब में रखे 19,570 रुपये छीन लिए गए.
जब उन्होंने शोर मचाया, तो आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपित वहां से भाग गए. घटना के बाद पीड़ित ने चौबेपुर पुलिस को तहरीर दी और चिकित्सकीय परीक्षण कराया. इसके साथ ही उन्होंने उच्चाधिकारियों को कार्रवाई की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र भी दिया. चौबेपुर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

ALSO READ : काशी विश्वनाथ धाम में तीसरे सोमवार को कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा, उमड़ा आस्था का सैलाब