Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में एनसीसी कैडेट्स की 10 दिवसीय जलयात्रा, वायुसेना अधिकारी ने की शुरूआत

वाराणसी में एनसीसी कैडेट्स की 10 दिवसीय जलयात्रा, वायुसेना अधिकारी ने की शुरूआत
Nov 10, 2025, 08:05 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - 7 - यूपी नेवल एनसीसी वाराणसी की ओर से सोमवार को उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय द्वारा आयोजित नदी नौका अभियान का फ्लैग-ऑफ प्रयागराज से हुआ. यह अभियान गंगा नदी के किनारे करीब 212 किलोमीटर की दूरी तय करेगा. “नदी से नया भारत” थीम के अंतर्गत प्रयागराज से वाराणसी तक आयोजित नदी नौका अभियान 10 दिनों तक चलेगा. इस अभियान में नौकाएँ गंगा नदी के माध्यम से रोमांचक जलयात्रा करते हुए रास्ते में आने वाले 10 विभिन्न गांवों और घाटों पर रुकेंगी.


नदी संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण जागरूकता पर जोर


प्रत्येक स्थान पर स्थानीय लोगों के बीच नदी संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण जागरूकता और आत्मनिर्भरता से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की जायेगी. एनसीसी कैडेट्स और नौसेना के सदस्य जनजागरण रैली, स्वच्छता अभियान, तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से संदेश फैलाएंगे. अभियान की थीम नदी से नया भारत है, यह एक प्रेरणादायक और दूरदर्शी थीम है, जिसका उद्देश्य भारत की नदियों के महत्व को उजागर करना और उनके माध्यम से देश के विकास, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देना है. इस दौरान गांवों में जलपान के साथ सांस्‍क2तिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा.

एनसीसी के 60 कैडेट अभियान में शामिल


ALSO READ : जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में फरियादियों की सुनी समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश


ऐसा माना जाता है कि भारत की नदियाँ केवल जल का स्रोत नहीं हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति, सभ्यता, और जीवनधारा का प्रतीक हैं. वहीं, नदियों को स्वच्छ, जीवंत और संरक्षित रखें, तो यही नदियाँ एक नए, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत की नींव बन सकती हैं. एनसीसी के 60 कैडेट अभियान में विविधता में एकता का प्रतीक हैं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं.

नदी नौका अभियान अधिकारी कमांडर निखिल वैश ने कहा कि 'यह नदी नौका अभियान एक प्रेरणादायक थीम है, जो भारत के विकास, आत्मनिर्भरता और पर्यावरणीय संतुलन को नदियों से जोड़ती है. इसका मुख्य उद्देश्य यह बताना है कि नदियाँ केवल जल का स्रोत नहीं हैं, बल्कि हमारी संस्कृति, अर्थव्यवस्था, परिवहन, कृषि और जीवन का आधार हैं.

'मन की बात' का 134वां एपिसोड रहा कुछ खास, पीएम मोदी ने किया जिक्र
'मन की बात' का 134वां एपिसोड रहा कुछ खास, पीएम मोदी ने किया जिक्र
The 134th episode of 'Mann Ki Baat' was special, PM Modi mentioned'मन की बात' कार्यक्रम का 134वां एपिसोड आज रविवार को आयोजित किया गया. जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. इस कार्यक्रम को ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) और सरकार के आधिकारिक डिजिटल चैनलों पर भी प्रसारित किया गया. मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने रांची में आयोजित हुए फेडरेशन कप 2026 में 100 मीटर फ्रीस्टाइल रेस में नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाले गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने भारत के दोनों एथलीटों से फोन पर बात उनके पीछे छिपी संघर्षों की कहानी भी सुनी.नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने पर पीएम मोदी ने दी बधाईपीएम मोदी ने गुरिंदरवीर-अनिमेष को दो दिन के भीतर तीन बार नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने पर बधाई दी और कहा, 'आप दोनों ने बहुत बड़ा कमाल किया है और सिर्फ दो दिनों के भीतर तीन बार नेशनल रिकॉर्ड तोड़ना कोई छोटी बात नहीं, आपकी जोड़ी ने कमाल कर दिखाया है. हमने संगीत में तो जुगलबंदी देखी थी, लेकिन चुनौती में जुगलबंदी होती है कि एक बार एक चुनौती दे फिर दूसरा उस चुनौती को उठा ले. फिर तीसरी बार कर ले. जो काफी बेहतर रहा.मन की बात कार्यक्रम के 134वें एपिसोडमासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात कार्यक्रम के 134वें एपिसोड में पीएम मोदी ने समाज सेवा, जल संरक्षण, खेल, भीषण गर्मी से बचाव और भारत में आम की विविधता जैसे कई विषयों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने लोगों से समाजहित के कार्यों में भागीदारी बढ़ाने और सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने कहा कि, जो लोग समाज के लिए अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें पहचानना, उनकी सराहना करना और उनसे सीखना चाहिए. जिससे देश का विकास होगा. यदि संभव हो तो लोगों को किसी अच्छे सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बनना चाहिए, उनके अनुसार निस्वार्थ सेवा की कहानियां समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए दूसरों को भी प्रेरित करती हैं.पीएम मोदी ने आम को लेकर कहीं ये बात वहीं, भीषण गर्मी के मौसम का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देश के कई हिस्सों में मिलने वाले आमों की विशेषताओं पर भी एक नजर डाली और कहा, महाराष्ट्र और कोंकण का हापुस (अल्फांसो), गुजरात का केसर, उत्तर प्रदेश का दशहरी और काशी का लंगड़ा आम अपनी अलग पहचान रखते हैं. उन्होंने आम की खेती से जुड़े किसानों की सराहना करते हुए कहा कि वे देश की कृषि अर्थव्यवस्था में विशेष योगदान दे रहे हैं. देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की.इस मौसम में पर्याप्त पानी पीना, धूप में निकलते समय सतर्क रहना और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है. इस भीषण गर्मी में इंसानों के साथ-साथ जानवरों के लिए भी प्याऊ की सुविधा काफी हद तक जरूरी है. ताकि इस गर्मी में कोई भी प्यासा ना रहे.कई क्षेत्रों में लोकप्रिय पारंपरिक पेयों लगाया जाए, उत्तर भारत में आम पन्ना, पंजाब और हरियाणा में लस्सी, राजस्थान और गुजरात में छाछ, बिहार-झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सत्तू शरबत काफी लोकप्रिय हैं.Also Read: भीषण गर्मी में जंगमबाड़ी व्यापार मंडल की पहल, शुरू हुआ प्याऊ
भीषण गर्मी में जंगमबाड़ी व्यापार मंडल की पहल, शुरू हुआ प्याऊ
भीषण गर्मी में जंगमबाड़ी व्यापार मंडल की पहल, शुरू हुआ प्याऊ
Jangambadi Business Board's initiative in the scorching heat, started a drinking water stallवाराणसी: नौतपा की भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करते हुए जंगमबाड़ी मुख्य बाजार में प्याऊ की शुरुआत की. शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों के हाथों इसका उद्घाटन किया गया. इस पहल का उद्देश्य गर्मी से राहत दिलाने के साथ राहगीरों, पर्यटकों तथा पशु-पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करना है.जंगमबाड़ी व्यापार मंडल की ओर से लगाए गए इस प्याऊ में राहगीरों के लिए शुद्ध पेयजल, रूह अफजा और गुड़ की व्यवस्था की गई.पशु-पक्षियों के लिए रखा गया पानी वहीं पशु-पक्षियों के लिए भी अलग से पानी रखा गया, ताकि भीषण गर्मी में उन्हें प्यास से राहत मिल सके, व्यापार मंडल के सदस्यों ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी और पुनीत सेवा का कार्य बताया. व्यापारियों ने कहा कि गदौलिया से जंगमबाड़ी मार्ग तक आने-जाने वाले स्थानीय लोग और पर्यटक इस प्याऊ से राहत महसूस करेंगे, इससे वाराणसी की अतिथि सत्कार की परंपरा और सेवा भाव का भी परिचय मिलेगा.गर्मी के मौसम में पानी की व्यवस्था जंगमबाड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकेश यादव ‘बाबू’ ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की व्यवस्था सबसे जरूरी है, क्योंकि कई लोग पानी के अभाव में परेशान होते हैं. उन्होंने लोगों से अपने घरों की छत और बालकनी में पशु-पक्षियों के लिए पानी रखने तथा पौधे लगाने की अपील की, उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते कंक्रीट के जंगल और पेड़ों की कटाई पर्यावरण के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए.Also Read: अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, महानगर कार्यालय के बाहर नारेबाजीइस अवसर पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल के महामंत्री अनिरुद्ध यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि पाल, घनश्याम यादव, उपाध्यक्ष राजीव यादव, क्रिसल्य राय चौधरी, मंत्री पिंटू वर्मा, सामू यादव और जावेद सिद्दीकी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे.
अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, महानगर कार्यालय के बाहर नारेबाजी
अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, महानगर कार्यालय के बाहर नारेबाजी
Police stopped Congress workers on Ahilyabai Holkar Jayanti, raised slogans outside the city officeवाराणसी: राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर रविवार को महानगर कांग्रेस द्वारा आयोजित माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब गुरुधाम स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया. जानकारी के अनुसार, अहिल्याबाई होल्कर जयंती के उपलक्ष्य में महानगर कांग्रेस ने प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया था, कार्यक्रम को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर कार्यालय से प्रतिमा स्थल के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया.मौके पर मौजूद एसीपी विजय प्रताप सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने नाराजगी जताई तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कुछ समय तक महानगर कार्यालय के बाहर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा, बाद में प्रशासनिक अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच वार्ता हुई, इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लाए गए माला-फूल पुलिस प्रशासन को सौंप दिए गए, जिन्हें प्रतिमा पर अर्पित करने की बात कही गई. इसके पश्चात कार्यकर्ता वापस महानगर कांग्रेस कार्यालय लौट गए.महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने प्रशासन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि प्रशासन धारा 144 लागू होने का हवाला देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक रहा है, जबकि अन्य राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों में इस तरह की सख्ती नहीं दिखाई जाती, उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस नेताओं के पुतले जलाए जाते हैं.Also Read: दालमंडी में ध्वस्तीकरण की शुरू कार्रवाई,14 मकानों पर चलाया जा रहा बुलडोजरतब पुलिस कार्रवाई नहीं करती, लेकिन कांग्रेस के शांतिपूर्ण कार्यक्रम को रोक दिया जाता है. घटना के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर तक तनातनी रही, हालांकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।