Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

अजय राय ने एनडीए सरकार को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

अजय राय ने एनडीए सरकार को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल
Oct 25, 2025, 08:50 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कानून-व्यवस्था, दलितों पर अत्याचार, आर्थिक स्थिति, बिहार की राजनीति और प्रधानमंत्री के बयानों को लेकर बीजेपी और एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होने कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरते हुए कहा कि काकोरी में आरएसएस के लोगों ने एक दलित शख्स को पेशाब चटवाने जैसा शर्मनाक काम किया है. उन्होंने दावा किया कि पिछले दो महीनों में दलितों के खिलाफ 15,130 मामले दर्ज किए गए हैं.

प्रयागराज में पत्रकार की हत्या पर उन्होंने सवाल उठाया, "ये दावा करते हैं कि हम अपराधियों को मिट्टी में मिला देंगे, और वहां लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी पत्रकार की ही हत्या हो जा रही है." उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पर जवाब मांगा. राय ने कहा कि दीपावली और धनतेरस पर आमजन त्योहार नहीं मना पाए. उन्होंने व्यंग्य किया कि लोग पहले सोना खरीदते थे, लेकिन अब सोना बेचने की नौबत आ गई है.


बिहार चुनाव को लेकर कसा तंज


file img


उन्होंने बिहार की एनडीए सरकार पर शराबबंदी को लेकर निशाना साधा. राय ने आरोप लगाया कि बिहार में शराब की तस्करी हो रही है, और यह काम "यह सरकार ही करा रही है." उन्होंने कहा कि इस समय बिहार में "महा जंगलराज" है और रोजगार के नाम पर केवल "इस एनडीए की सरकार में तस्करी" हो रही है. बिहार में कंपनियों के आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस समय बिहार में जंगल राज है, और रोजगार के नाम पर सिर्फ तस्करी हो रही है.

बिहार में 14% यादव मुख्यमंत्री और 1% साहनी हैं तो उपमुख्यमंत्री मुकेश साहनी बनेंगे सवाल को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय की आपत्ति पर अजय राय ने कहा कि महागठबंधन में सब लोग एक साथ हैं और सबका सम्मान है. उन्होंने इस मुद्दे को "आरएसएस और बीजेपी की चाल" बताया.


ALSO READ : ड्रोन सर्वे से खिंच रहे वरुणा नदी के संरक्षण और जीर्णोद्धार का खाका



बीजेपी की राजनीति हिंदू और मुसलमान की


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोबाइल की रोशनी वाले बयान पर अजय राय ने पलटवार करते हुए कहा कि "उन्हीं के मंच पर बिजली चली गई." उन्होंने बताया कि वरिष्ठ बीजेपी नेता गिरिराज सिंह को कहना पड़ा कि "जल्दी लाइट दो." राय ने कहा, "जब मोदी जी के मंच पर लाइट चली गई, तो समझ सकते हैं कि क्या स्थिति है." अजय राय ने घुसपैठियों के मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए कहा कि "बीस साल से बिहार में नीतीश जी की सरकार है, तो घुसपैठिये आए कहां से?" उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि "केंद्र में आपकी बारह साल से सरकार है, ये घुसपैठी चुनाव में ही याद आते हैं, चुनाव के पहले नहीं याद आते हैं, क्योंकि वोट लेना है." उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी "हिंदू और मुसलमान की राजनीति" करती है, और जनता इस बात को समझ चुकी है.

देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में मारा छापादेह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में मारा छापा
देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में मारा छापादेह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में मारा छापा
वाराणसीः कैंट रेलवे स्टेशन के सामने टवेरा गली स्थित एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने देर रात छापेमारी की. पुलिस के मुताबिक, गेस्ट हाउस में भोजनालय और बस सेवा की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चलने की सूचना मिली थी. शिकायत के बाद एसीपी चेतगंज के नेतृत्व में सिगरा पुलिस की टीम ने गेस्ट हाउस में कार्रवाई की. पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.पुलिस के अनुसार, मौके से चार महिलाएं और तीन युवकों के साथ ही गेस्ट हाउस संचालक और अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरों और रिकॉर्ड की जांच की. वहां मौजूद युवक-युवतियों से भी पूछताछ की गई. पुलिस ने कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद करने का दावा किया है.ALSO READ: चीन से गोल्ड मेडल लेकर लौटी हाकी खिलाड़ी मधु को किया गया सम्मानित ...अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित गतिविधियां कब से चल रही थीं और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं. मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है. कैंट क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है. स्टेशन के आसपास महिलाएं मौजूद रहती हैं यात्रियों व अन्य लोगों के साथ गलत व्यवहार करती हैं.
चीन से गोल्ड मेडल लेकर लौटी हाकी खिलाड़ी मधु को किया गया सम्मानित ...
चीन से गोल्ड मेडल लेकर लौटी हाकी खिलाड़ी मधु को किया गया सम्मानित ...
वाराणसीः घर के सामने कच्चे मैदान पर हॉकी की स्टिक थामने वाली धनेसरी गांव की मधु पटेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरा. चीन में पांच से 13 सितंबर तक आयोजित एशिया जूनियर कप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का हिस्सा बनकर स्वर्ण पदक जीता. मेडल के साथ मधु के घर लौटने पर हाकी वाराणसी के अध्यक्ष डा. एके सिंह और सचिव केबी रावत ने सम्मानित किया.कक्षा नौ में खेल प्रतिभा के दम पर मधु का चयन स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ के लिए हुआ. इसके बाद उसकी जिंदगी की दिशा ही बदल गई. पढ़ाई के साथ हाकी उसका जुनून बन गई और मैदान पर लगातार मेहनत करते हुए उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया.मधु ने चीन में खेले गए मुकाबलों के अनुभव साझा किए। उसने बताया कि प्रतियोगिता में मेजबान चीन के खिलाफ मुकाबला सबसे कड़ा रहा. मैच से पहले टीम को विपक्षी खिलाड़ियों और उसकी रणनीति से जुड़े वीडियो दिखाए जाते थे. साथ ही टीम की मजबूती और विपक्षी टीम की कमजोरियों के बारे में बताया जाता था, ताकि मैदान पर उसी के अनुसार रणनीति बनाई जा सके.मधु ने बताया कि एशिया जूनियर कप के प्रत्येक मुकाबले के लिए अलग रणनीति तैयार की गई. टीम ने उसी रणनीति के मुताबिक खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और अंततः स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही. अब उसका लक्ष्य जल्द से जल्द सीनियर वर्ग की भारतीय टीम में जगह बनाना है.डिफेंडर की भूमिका निभाने वाली मधु ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को भी याद किया. उसने बताया कि टीम मैदान पर इसी लक्ष्य के साथ उतरी थी कि अधिक से अधिक गोल कर मुकाबले को अपने पक्ष में किया जाए. खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास से टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया.ALSO READ: काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर वाहन प्रतिबंध को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने दिए सुझाव...मधु के दादा गुलाब पटेल ने कहा कि उन्होंने हमेशा उसे पूरे मन से खेलने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. पिता सत्य नारायण और मां मुन्नी देवी ने भी हर कदम पर उसका मनोबल बढ़ाया.
काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर वाहन प्रतिबंध को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने दिए सुझाव...
काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर वाहन प्रतिबंध को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने दिए सुझाव...
वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के आसपास वाहनों का दबाव कम करने और दर्शनार्थियों को जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से प्रस्तावित यातायात व्यवस्था को लेकर तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने अपने सुझाव रखे। प्रस्ताव के तहत मंदिर के आसपास दो किलोमीटर के दायरे में ऑटो, ई-रिक्शा समेत तीन और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने तथा श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाने के लिए गोल्फ कार्ट की व्यवस्था किए जाने की बात है। बैठक में इस पहल का स्वागत करते हुए कहा गया कि व्यवस्था बनाते समय पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।श्री काशी तीर्थ पुरोहित सभा की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मंदिर क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम होने से जाम से राहत मिलेगी, लेकिन किसी भी तरह का वाहन प्रतिबंध लागू करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाना जरूरी है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले तीर्थयात्री गलियों में रहने वाले अपने तीर्थ पुरोहितों तक आसानी से पहुंच सकें। पर्यटकों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि उन्हें घाटों और अन्य प्रमुख स्थलों तक पहुंचने में परेशानी न हो।वक्ताओं ने सुझाव दिया कि तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को घाट तक पहुंचाने के लिए तीन से चार बैटरी चालित टोटो चलाए जाएं। इन वाहनों को केवल पर्यटकों के लिए आरक्षित रखा जाए और इनका संचालन निर्धारित चौराहों से घाट तथा घाट से चौराहों तक किया जाए। इसके लिए समय निर्धारित करने के साथ ही क्षेत्र में इन वाहनों के लिए उचित पार्किंग की व्यवस्था भी की जाए।बैठक में स्थानीय नागरिकों और क्षेत्रीय निवासियों के आवागमन को लेकर भी सुझाव दिए गए। वक्ताओं ने कहा कि सीमित संख्या में टोटो, टेंपो और चार पहिया वाहनों को निर्धारित समय के अनुसार गिरजाघर से गोदौलिया तक आवागमन की अनुमति दी जा सकती है, ताकि स्थानीय लोगों को अपने रोजमर्रा के काम के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।वक्ताओं ने बिना लाइसेंस और अवैध रूप से संचालित हो रहे टोटो व ऑटो की जांच कर उन्हें सीज करने की मांग भी की। उनका कहना था कि नियमों का उल्लंघन कर चल रहे ऐसे वाहन भी यातायात जाम की प्रमुख वजहों में शामिल हैं। इसलिए केवल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के बजाय अवैध और अनियमित वाहनों पर भी प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए।तीर्थ पुरोहितों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की कि पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यातायात के स्पष्ट नियम बनाए जाएं। उनका कहना था कि काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र की गलियों और स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे वाहनों का दबाव और जाम कम हो, लेकिन श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के आवागमन में अनावश्यक बाधा न आए।ALSO READ: कबूतरबाजी की आड़ में सट्टे का खेल? छापे में मिले सैकड़ों कबूतर, प्रतिबंधित प्रजातियों की भी जांचबैठक में श्री काशी तीर्थ पुरोहित सभा के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के महामंत्री पं. कन्हैया त्रिपाठी, पं. मनीष नंदन मिश्र, पं. देवेंद्र नाथ शुक्ल, पं. किशोरी रमण दूबे (बाबू महाराज), पं. विवेक शुक्ल, पं. चंद्रशेखर शर्मा, जयेंद्र नाथ दूबे, पं. गणेश दत्त शास्त्री, पं. आमोद शुक्ल, पं. पवन शुक्ल, पं. गिरीश ठाकुर, महेंद्र नाथ गुप्ता, उमा शंकर बंसल, अजय बंसल, सुमित महरोत्रा, चंद्रप्रकाश महरोत्रा, मंटू गुप्ता, छोटेलाल यादव, बिज्जू यादव, कमलेश गुप्ता, शानू गुप्ता, कुंजू साव और पनारू साव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और व्यापारी मौजूद रहे।