Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

BHU अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से तंग हुए मरीज, सीनियरों से संभाला कामकाज

 BHU अस्पताल में  जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से तंग हुए मरीज, सीनियरों  से संभाला कामकाज
Mar 17, 2026, 12:26 PM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में जूनियर डाक्‍टरों (जेआर1) की हड़ताल से कामकाज प्रभावित होने लगा है. जिससे मरीजों और तीतारदारों को इलाज में दुश्‍वारियों का सामना करना पड़ रहा है. जूनियर डाक्टरों ने अपनी हड़ताल का कारण एक महिला रेजिडेंट की आत्महत्या की कोशिश का विरोध बताया है. वहीं सीनियर रेजिडेंट ने मोर्चा संभाला लिया है. वहीं जूनियर डाक्‍टर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं. धरने पर बैठे डा. अंबुज ने आरोप लगाया कि इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक प्रशासन की ओर से संतोषजनक कदम नहीं उठाए जाते, तब तक हड़ताल जारी रहेगी.


रपबह


आरोपित चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई


डाक्टरों की प्रमुख मांगों में जूनियर रेजिडेंट्स के लिए निश्चित ड्यूटी आवर तय करना, अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारु करना और महिला जूनियर डाक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपित चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शामिल है. इस बीच, इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज प्रशासन का कहना है कि जांच समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. सर सुंदरलाल अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट डाक्टरों की हड़ताल के कारण अस्पताल के करीब 28 वार्डों में तैनात लगभग 85 जूनियर रेजिडेंट्स ने कामकाज ठप कर दिया है, जिससे मरीजों को इलाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.


द


धरना पर बैठा जूनियर रेजिडेंटों का समूह


जूनियर रेजिडेंटों का एक समूह इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के मुख्य द्वार पर धरना दे रहा है. उनका कहना है कि प्रशासन को मामले में की गई कार्रवाई को लेकर लिखित रूप से स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए. डा. अंबुज ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता, तब तक वे अपनी हड़ताल जारी रखेंगे. वहीं इस मामले में आईएमएस निदेशक ने कहा है कि पूरे मामले की जांच के लिए गठित कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी.


u


यह भी पढ़ें: BHU में अब चार वर्षीय B.Ed कोर्स, 12वीं के बाद शिक्षक बनने का सुनहरा मौका


रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस स्थिति के चलते मरीजों को इलाज में हो रही परेशानियों को देखते हुए प्रशासन को जल्द से जल्द समाधान निकालने की कोश‍िश कर रहा है. इस हड़ताल ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को चुनौती दी है और मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है. हालांकि सीनियर डाक्‍टरों ने कामकाज संभाल रखा है.

लंका मुख्‍य मार्ग पर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के पास सड़क धंसी, गड्ढा मुक्‍त की खुली पोल
लंका मुख्‍य मार्ग पर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के पास सड़क धंसी, गड्ढा मुक्‍त की खुली पोल
वाराणसी : भारी बारिश ने शहरी विकास के दावों की पोल खोल दी है. इसका ताजा उदाहरण लंका मुख्‍य मार्ग पर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के बगल में देखने को मिला, जहां सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक करीब 10 फीट नीचे धंस गया, जिससे मौके पर गहरा और खतरनाक गड्ढा बन गया है. यह मार्ग अत्यंत व्यस्त है और यहां प्रतिदिन मरीजों, तीमारदारों, छात्रों तथा आम नागरिकों का आवागमन होता है. हालांकि गड्ढे को बैरिकेड कर दिया गया है. लोगों ने सड़क को दुरुस्‍त करने की मांग की है.मौके की तस्वीरें सड़क निर्माण की गुणवत्ता और विभागीय निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं. हाल की भारी बारिश के बाद बीएचयू और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पहले ही सामने आ चुकी है और मरीजों-तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है. लोगों का कहना है कि सरकार आधुनिक तकनीक से मजबूत सड़कों और विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन लंका के मुख्य मार्ग पर सड़क का इस तरह धंस जाना उन दावों की जमीनी हकीकत की पोल खोल रही है.ALSO READ : IMA के प्रस्तावित सात मंजिला नवीन भवन का भव्य भूमि पूजन संपन्नप्रदेश सरकार गड्ढा मुक्त सड़कें बनाने की बात करती है. सवाल है कि जब बीएचयू ट्रॉमा सेंटर जैसे महत्वपूर्ण स्थान के पास मुख्य सड़क ही करीब 10 फीट धंस जाए, तो आखिर यह गड्ढा किस व्यवस्था की हकीकत को बयां कर रहा है. यह सिर्फ सड़क का गड्ढा नहीं, बल्कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता, भ्रष्टाचार और सरकारी निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला गड्ढा है.महानगर अध्यक्ष, बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी अमन यादव की मांग है कि संबंधित विभाग तत्काल मौके पर पहुंचकर सड़क को सुरक्षित कराए, धंसने के कारणों की तकनीकी जांच कराए और यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार सामने आता है तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए.
IMA के प्रस्तावित सात मंजिला नवीन भवन का भव्य भूमि पूजन संपन्न
IMA के प्रस्तावित सात मंजिला नवीन भवन का भव्य भूमि पूजन संपन्न
वाराणसी : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के प्रस्तावित सात मंजिला नवीन भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह उत्साह, गरिमा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। समारोह में IMA पदाधिकारियों, चिकित्सकों और सदस्यों ने भाग लिया।IMA अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि IMA President के रूप में इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनना और इसमें अपनी भूमिका निभाना उनके लिए गौरव और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि नए भवन की नींव IMA की प्रगति, सेवा, एकता और गौरव को नई दिशा देने का आधार बनेगी।उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सात मंजिला भवन आने वाले समय में चिकित्सा जगत से जुड़े कार्यों और IMA की गतिविधियों को और बेहतर ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भूमि पूजन के अवसर पर उन्होंने नई नींव को नई उम्मीदों और नई ऊंचाइयों की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बताया।ALSO READ : झूलनोत्‍सव : बाबा विश्वनाथ झूले पर बैठ छह घंटे देंगे दर्शन, टेढ़ी नीम से निकलेगी रजत प्रतिमा की शोभायात्राडॉ. अनुराग टंडन ने प्रार्थना की कि आज रखी गई यह नींव आने वाले वर्षों में IMA की सेवा, प्रगति और संगठनात्मक एकता का मजबूत आधार बने तथा संस्था निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।
झूलनोत्‍सव : बाबा विश्वनाथ झूले पर बैठ छह घंटे देंगे दर्शन, टेढ़ी नीम से निकलेगी रजत प्रतिमा की शोभायात्रा
झूलनोत्‍सव : बाबा विश्वनाथ झूले पर बैठ छह घंटे देंगे दर्शन, टेढ़ी नीम से निकलेगी रजत प्रतिमा की शोभायात्रा
वाराणसी : श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को बाबा विश्वनाथ सपरिवार झूले पर विराजमान होकर करीब छह घंटे तक श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे. परंपरा के मुताबिक बाबा की पंचबदन चल रजत प्रतिमा का महंत आवास में शृंगार किया जाएगा. इसके बाद प्रतिमा नगर भ्रमण पर निकलेगी और भक्तों को दर्शन देते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां बाबा का झूलनोत्सव मनाया जाएगा.बाबा का पारंपरिक झूलनोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं. इसे रक्षाबंधन के दिन मनाया जाएगा. इसके लिए महंत आवास टेढ़ीनीम में बाबा के झूले की साफ-सफाई की जा रही है. रक्षाबंधन की पूर्व संध्या यानी 27 अगस्त को बाबा की चल प्रतिमा का महंत आवास में परंपरागत रूप से विशेष हरियाली शृंगार किया जाएगा. इसके बाद पूजा-अर्चना होगी. संयोजक वाचस्पति तिवारी ने बताया कि श्रावण पूर्णिमा पर बाबा की चल प्रतिमा का राजसी शृंगार किया जाएगा. इसके बाद शाम को गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर ले जाया जाएगा. मार्ग में भक्तों को बाबा के दर्शन होंगे.ALSO READ : चौबेपुर में आकाशीय बिजली गिरने से टीन शेड ढहा, लाखों की क्षतिउन्होंने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में बाबा सपरिवार की चल प्रतिमा प्रतिष्ठित की जाएगी. नाटकोट क्षेत्र के पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज और डमरू वादन के बीच बाबा की चल रजत प्रतिमा को विश्वनाथ मंदिर ले जाया जाएगा. वहां प्रतिमा स्थापित कर बाबा का पूजन किया जाएगा और झूलनोत्सव मनाया जाएगा. श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभूशरण ने बताया कि रक्षाबंधन पर बाबा की सप्तऋषि आरती से पहले चल रजत प्रतिमा का झूलनोत्सव मनाया जाएगा. शयन आरती तक बाबा भक्तों को दर्शन देंगे. इसके बाद प्रतिमा को महंत आवास ले जाया जाएगा.