अकेली रहने वाली महिला के घर पर तेज धमाका, इलाके में दहशत

A loud explosion occurred at the home of a woman living alone, causing panic in the area.
वाराणसी : शहर के आदमपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज मोहल्ले में दहशत फैलाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है. यहां रहने वाली स्वर्गीय राम सिंह की पत्नी शीला सिंह, जो पिछले छह महीनों से अकेले रह रही हैं, उनके घर को अज्ञात मनबढ़ों द्वारा लगातार निशाना बनाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, रविवार को असामाजिक तत्वों ने उनके घर की खिड़की पर बम पटाखा रखकर विस्फोट कर दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया. धमाके की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए.

आरोपियों को पुलिस का जरा भी भय नहीं
हैरानी की बात यह है कि आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का कोई भय नहीं दिख रहा. मंगलवार को एक बार फिर उन्हीं बदमाशों ने महिला के घर को निशाना बनाते हुए बम विस्फोट कर दहशत फैलाने की कोशिश की. लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है.
Also Read: BJP की जीत पर नमामि गंगे ने बाबा विश्वनाथ का जताया आभार, उतारी आरती
मोहल्ले के लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है. एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी. आसपास के सीसीटवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में नकाबपोश युवक घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए नकाबपोश युवक कैद हुए हैं.




