Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर पर बवाल, सपा नेताओं ने किया हंगामा

अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर पर बवाल, सपा नेताओं ने किया हंगामा
May 10, 2026, 10:40 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Controversy over Akhilesh Yadav's controversial poster, SP leaders create ruckus


समाजवादी पार्टी में काफी हलचल मची हुई हैं. वजह ये है कि, लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ लगाए गए विवादित पोस्टरों ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है. जिसे लेकर राजनीतिक सरगर्मिया तेज हो चुकी है. शहर के कई प्रमुख चौराहों पर लगे इस विवादित होर्डिग्स को देख आगबबूला हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर को फाड़ते हुए कड़ा विरोध जताया है. इस दौरान सपा नेता शौकत अली अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतरे और उन्होंने आरोप लगाया कि, सपा नेता अखिलेश यादव की छवि को खराब करने के लिए जानबूझकर उनकी ये तस्वीर लगाई गई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें अखिलेश यादव को कटियाबाज, आजम खान और संभल सांसद जिया उर रहमान बर्क को बिजली चोर बताया गया है. मतलब साफ है कि, ये आरोप लगाया गया है कि सपा सरकार में बिजली का भी तुष्टिकरण होता था.


h


सपा नेता का आरोप


सपा नेता शौकत अली का आरोप है कि, दलितों, गरीबों की आवाज उठाने वाले अखिलेश यादव की छवि को जनता के सामने बर्बाद करने से उनकी पार्टी खतरे में पड़ जाएगी औऱ आने वाले समय में सपा कभी भी सत्ता हासिल नहीं कर पाएगी. लेकिन जिसकी भी ये सोची-समझी साजिश है समाजवादी को जरा भी बर्बाद नहीं कर पाएगी. ये वो पार्टी है जो गरीबों से लेकर जात-पात में जरा भी भेदभाव नहीं करती है, उसके शासन काल में इस तरह की हरकत नहीं कोई करता था. जो आज देखने को मिल रहा है.


gh


शौकत अली ने जताई नाराजगी


इसी के आगे सपा नेता शौकत अली ने ये भी कहा कि, अखिलेश यादव की छवि खराब करके कोई ये न सोचे की समाजवादी पार्टी बिखर जाएगी. ये जनता भोली भले है, लेकिन नादान नहीं उसे पता है कि सत्ता की लालच में कुछ लोग है जो किसी भी हद को पार करने में समय नहीं लगाते है. मगर सपा अपने फायदे के लिए इस तरह की हरकत नहीं करती है. इस हरकत से गुस्साए नेता अली ने चेतावनी देते हुए कहा कि सपा अपने नेता के सम्मान के साथ किसी भी तरह की अभद्रता बर्दाश्त नहीं करेगी.


जानिए क्या है पूरा मामला


दरअसल, राजधानी लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडिय के आसपास, बंगला बाजार चौराहा और जेल रोड चौराहा समेत कई प्रमुख स्थानों पर अखिलेश यादल का विवादित पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए थे, जिस पर साफ-साफ कटियाबाज सपाई लिखा हुआ था, आजम खान और सपा सांसद बर्क को बताया बिजली चोर, जिसे देख सपा आगबबूला हो उठी. इसी हरकत से नाराज हुए सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने वहां नारेबाजी की औऱ इसे “आपत्तिजनक” पोस्टर बताते हुए फाड़ दिया. इस दौरान इलाके में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा. मामले की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस को स्थिति संभालने के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा.


g


विवादित पोस्टरों को हटवाया गया


स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को शांत कराने की कोशिश की और विवादित पोस्टरों को हटवाया गया. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, यह पता लगाया जा रहा है कि पोस्टर किसने लगवाए और इसके पीछे किसका हाथ है. पुलिस ने यह भी कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है.


"घटनाएं दोबारा हुईं तो सपा बड़ा आंदोलन करेगी"


सपा नेता शौकत अली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, यह केवल राजनीतिक विरोध नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश है. दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों की आवाज उठाने के कारण यह सब देखने को मिल रहा है. लेकिन कुछ भी हो जाए हम अपने नेता अखिलेश यादव के सम्मान के साथ किसी भी तरह की अभद्रता होते जरा भी बर्दाश्त नहीं करेंगे.


Also Read: काशी को जल्द मिलेगा चौथा प्रतिनिधित्व, हंसराज विश्वकर्मा का मंत्री बनना तय


फिर चाहे कुछ भी क्यों ना हो जाए. हालांकि, यह कोई मामूली बात नहीं बल्कि सोची-समझी भाजपा की साजिश है. ताकि, राजनीतिक माहौल को खराब किया जा सके. यदि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा हुईं तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी. इसी के साथ ही सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.

सारनाथ को वैश्विक सम्मान, बुद्ध की करुणा का संदेश अब और बुलंद: प्रो. वांगछुग दोर्जे नेगी
सारनाथ को वैश्विक सम्मान, बुद्ध की करुणा का संदेश अब और बुलंद: प्रो. वांगछुग दोर्जे नेगी
वाराणसी: केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान (सीआईएचटीएस), सारनाथ के कुलपति प्रो. वांगछुग दोर्जे नेगी ने सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने को भारत की आध्यात्मिक विरासत की वैश्विक स्वीकृति बताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी ऐतिहासिक स्थल को मिला सम्मान नहीं, बल्कि भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और मानव कल्याण के संदेश को पूरी दुनिया द्वारा स्वीकार किए जाने का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि धम्मचक्कप्पवत्तन दिवस के 2605वें आयोजन से ठीक पहले मिली यह उपलब्धि सारनाथ की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्ता को नई ऊंचाई प्रदान करती है। यही वह पावन स्थल है, जहां भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला उपदेश देकर धर्मचक्र का प्रवर्तन किया था। आज भी यह स्थान विश्वभर के बौद्ध श्रद्धालुओं, शोधार्थियों और पर्यटकों के लिए प्रेरणा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।प्रो. नेगी ने कहा कि भारत की पहचान केवल अपनी प्राचीन सभ्यता से नहीं, बल्कि उन सार्वभौमिक मूल्यों से है जिन्हें भगवान बुद्ध ने मानवता के सामने रखा। सत्य, अहिंसा, करुणा और सह-अस्तित्व का उनका संदेश वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में पहले से अधिक प्रासंगिक हो गया है।ALSO READ : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी छोड़ने की फिराक में था.उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को देते हुए केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश की सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कुलपति ने देशवासियों और विश्वभर के बौद्ध अनुयायियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सारनाथ अब केवल इतिहास का साक्षी नहीं, बल्कि विश्व शांति और मानवता के साझा भविष्य का भी प्रेरणा-स्थल बनकर उभरेगा। उन्होंने अंत में कामना की कि भगवान बुद्ध का करुणा और मैत्री का संदेश संपूर्ण विश्व में सद्भाव, शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता रहे।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी छोड़ने की फिराक में था.
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी छोड़ने की फिराक में था.
वाराणसी: मंडुआडीह थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार तड़के बरेका (बीएलडब्ल्यू) आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, लहरतारा निवासी एक महिला की तहरीर पर 24 जुलाई को आरोपी किशन कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी।मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रवीण सचान कर रहे हैं। पुलिस टीम ने 25 जुलाई की रात करीब 12:25 बजे आरोपी किशन कुमार (30), निवासी लहरतारा, को बीएलडब्ल्यू आवासीय परिसर से गिरफ्तार कर लिया।ALSO READ : गुरु पूर्णिमा पर नहीं लगेगा जाम पड़ाव आश्रम में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था का एडीसीपी ने लिया जायजापूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि युवती से उसकी मित्रता थी और दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे। उसने यह भी स्वीकार किया कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद वह वाराणसी छोड़कर जाने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण सचान, उपनिरीक्षक विवेक यादव, फैंटम-48 के कांस्टेबल अमित कुमार तिवारी तथा कांस्टेबल संदीप शाह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरु पूर्णिमा पर नहीं लगेगा जाम  पड़ाव आश्रम में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था का एडीसीपी ने लिया जायजा
गुरु पूर्णिमा पर नहीं लगेगा जाम पड़ाव आश्रम में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था का एडीसीपी ने लिया जायजा
वाराणसी: गुरु पूर्णिमा पर्व पर पड़ाव स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह के अवधूत भगवान राम आश्रम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। 28 और 29 जुलाई को होने वाले आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्र ने शनिवार को आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एडीसीपी ने यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।ALSO READ : काशी विद्यापीठ में 'दहेज मुक्त भारत' विषयक भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया दहेज न लेने-देने का संकल्प.पुलिस प्रशासन ने गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए विशेष ट्रैफिक एवं पार्किंग प्लान तैयार किया है। इसके तहत प्रमुख मार्गों पर यातायात का सुचारु संचालन, पार्किंग स्थलों का निर्धारण तथा आवश्यक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है, जिससे गुरु पूर्णिमा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।