"लोक कल्याण दिवस" के रूप में रक्तदान कर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं में उत्साह...

वाराणसी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी द्वारा "लोक कल्याण दिवस" के रूप में लहरतारा स्थित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिवपुर विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी आनंद मोहन गुड्डू ने शिविर का शुभारंभ किया. शिविर में लगभग 55 यूनिट रक्त एकत्रित किए गए. इस अवसर पर सपा नेता आनंद मोहन गुड्डू ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की सेवा और सामाजिक सरोकारों की राजनीति में विश्वास करती है. उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए इसे मानवता की सेवा का श्रेष्ठ कार्य बताया.

भाजपा पर साधा निशाना
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार सामने आ रही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार और निष्पक्ष भर्ती देने में विफल रही है. आनंद मोहन गुड्डू ने यह भी कहा कि हाल के समय में राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर उठे विवादों और अनियमितताओं के आरोपों ने भी लोगों के मन में गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि आस्था से जुड़े मामलों में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी तथा दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के विरुद्ध बढ़ती घटनाओं से जनता परेशान है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की नीतियों और जनसमस्याओं को गांव-गांव तथा जन-जन तक पहुंचाएं और लोकतांत्रिक तरीके से जनता के बीच संघर्ष को मजबूत करें.
ALSO READ : वाराणसी में थानेदार से नाराज महिला ने पुलिस कमिश्नर की गाड़ी रोकी, लगाई गुहार...
रक्तदान में ये कार्यकर्ता रहे शामिल
रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों में शुभम यादव, प्रेम प्रकाश सिंह, महेश यादव, राहुल कुमार, विरेंद्र कुमार, सत्यम यादव, दुर्गेश पाल, संदीप यादव, मोनू सिंह, श्याम सुंदर चौहान, शिवांशु यादव, किशन पटेल, आकाश यादव, अनिल पटेल, रोहित यादव, विशाल शर्मा, राजेश यादव, सुंदरम सोनकर,अंकित यादव, ऋतिक सोनकर, अखिलेश यादव, पांचू पटेल, हरिओम यादव, सुनील गुप्ता, मयंक गुप्ता,केसर यादव, विकास गुप्ता, अनुराग यादव, मोहम्मद अजीज, विवेक यादव, रिशु सिंह, सिंटू पाल, शिवम यादव, अमन बागी, विशाल शर्मा, रितेश यादव, विष्णु यादव, निखिल, अनुराग कुमार, मंजेश कुमार, आदित्य यादव, अंकुर, आकाश यादव सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता शामिल रहे.



