Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में अनियंत्रित थार ने बरपाया कहर, कई लोगों को रौंदते हुए पलटा वाहन, पांच जख्‍मी ...

वाराणसी में अनियंत्रित थार ने बरपाया कहर, कई लोगों को रौंदते हुए पलटा वाहन, पांच जख्‍मी ...
Jun 05, 2026, 07:29 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : सिगरा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद रोड पर गुरुवार की रात तेज रफ्तार थार ने जमकर कहर बरपाया. बेकाबू हुई थार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद कई राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में चार से पांच लोग घायल हो गए, जबकि एक दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक कोहराम मचा रहा. पुलिस ने थार चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है. सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं. सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने बताया कि घायलों की ओर से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. नाबालिगों के अभिभावक भी कार्रवाई में जद में आएंगे.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार सवारों में कुछ नाबालिग भी थे. बताया जा रहा है कि वाहन तेज गति से औरंगाबाद रोड से गुजर रहा था. इसी दौरान उसने एक बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद आसपास मौजूद लोगों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार कम करने के बजाय और बढ़ा दी.

इसके बाद बेकाबू थार सड़क पर दौड़ती हुई कई लोगों को टक्कर मारती चली गई. वाहन की गति इतनी अधिक थी कि रास्ते में एक दुकान के शटर और दरवाजे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम के दौरान लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. सड़क पर चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हो गया.


ALSO READ:बेनीपुर पंचायत में विश्व पर्यावरण दिवस का अनूठा आयोजन, किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण...



आगे जाकर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और थार पलट गई. हादसे के बाद वाहन के शीशे तथा अन्य हिस्से सड़क पर बिखर गए. इसके बाद स्थानीय लोगों ने वाहन को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक समेत उसके साथियों को हिरासत में लेकर सिगरा थाने भेज दिया. वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस वाहन चालक की पहचान, उसकी उम्र और ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता की जांच कर रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

जिला स्तरीय चयन में पहलवानों ने दिखाया दमखम
जिला स्तरीय चयन में पहलवानों ने दिखाया दमखम
वाराणसी : खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से जूनियर बालक, कुश्ती प्रतियोगिता का दिनांक 3 से 5 अक्टूबर तक आयोजन जनपद इटावा में किया जा रहा है . इसमें वाराणसी मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी जिसके लिए वाराणसी कुश्ती संघ एवं एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी के समन्वय से जनपद का चयन ट्रायल डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में किया गया.फ्रीस्टाइल के 57 किलो में जिला जीत यादव गया सेठ,61 किलो में दीक्षित यादव माहनाग,65 किलो में दीपू यादव माहनाग,70 किलो में बजरंगी यादव महनाग,74 किलो में विशाल यादव बरेका,79 किलो में अश्वनी यादव गया सेठ, 86 किलो में शिवम यादव बरेका,92 किलो में हिमांशु यादव गया सेठ,97 किलो में आदर्श यादव बनियापुर 125 किलो में अभिषेक यादव मुर्दहा चुने गए.ग्रीको रोमन के 55 किलो में प्रेम बिन्द सिगरा,60 किलो में यशपाल सिगरा,63 किलो में पीयूष यादव सिगरा,67 किलो में विशाल यादव डुहिया,72 किलो में अनुकल्प यादव सिगरा,77 किलो में गोविंद भारद्वाज अजगर,82 किलो में विष्णु गुप्ता सिगरा,87 किलो में दीपू यादव मुर्दहा,97 किलो में अभय यादव मुर्दहा, 130 किलो में अमित यादव बनियापुर चुने गए.ALSO READ: बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.सभी चयनित पहलवान वाराणसी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे.वाराणसी मंडल का चयन ट्रायल 24 सितंबर को सुबह 9:00 से डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में किया जाएगानिर्णायक की भूमिका में सुरेंद्र यादव, दिव्यांश सिंह, बेबी सिंह, उमेश कुमार, रामाश्रय यादव, उमेश यादव रहे.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेका परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बरेका परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों और सोलर पैनलों की विशेष साफ-सफाई की गई। उपकरणों पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाने के साथ उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार रखरखाव संबंधी कार्य किए गए। अधिकारियों ने सौर ऊर्जा उपकरणों को नियमित रूप से स्वच्छ और क्रियाशील रखने पर जोर दिया।इसके अलावा बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस (OGH) और ऑफिसर्स रेस्ट हाउस (ORH) के किचन क्षेत्रों और डस्टबिन की विशेष सफाई की गई। किचन परिसर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।बरेका के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जलालीपट्टी मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की सफाई की गई। नालियों में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।बरेका प्रशासन के अनुसार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कॉलोनी और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।ALSO READ:IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बनारस के वर्ष 2026 के कार्यकाल को लेकर अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि इस सत्र में टीम ने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि IMA परिसर में वर्ष 2026 की बैलेंस शीट पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें इस बात का गर्व है कि पूरी टीम ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया।डॉ. अनुराग टंडन ने अपने संदेश में कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. रितु गर्ग समेत पूरी टीम ने उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण IMA बनारस का यह सत्र लंबे समय तक याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों के पीछे पूरी टीम की मेहनत और सहयोग रहा है। अध्यक्ष ने आगामी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम भी IMA बनारस को इसी तरह आगे बढ़ाएगी।डॉ. अनुराग टंडन ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाली टीम को भी संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शक्ति और सफलता मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, Long Live IMA” के साथ किया।ALSO READ:बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन