Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बेनीपुर पंचायत में विश्व पर्यावरण दिवस का अनूठा आयोजन, किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण...

बेनीपुर पंचायत में विश्व पर्यावरण दिवस का अनूठा आयोजन, किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण...
Jun 05, 2026, 06:48 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इकोप्रिज्म कलेक्टिव फाउंडेशन द्वारा हरहुआ विकासखंड की बेनीपुर खुर्द पंचायत में व्यापक पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे चौरा माता मंदिर, बेनीपुर गांव से 5 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली के साथ हुई, जो अजोर पट्टी और गहनी होते हुए बेनीपुर खेल मैदान पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई.

रैली में ग्रामीण युवाओं, किसानों तथा प्रेरणा कला मंच के कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों को जागरूक करना था.N


कार्यक्रम के दौरान युवाओं, महिलाओं और किसानों को जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं. 40 स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें से तीन उत्कृष्ट मॉडलों को पुरस्कृत किया गया. वहीं, प्रेरणा कला मंच के कलाकारों ने ‘हमारा पर्यावरण’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया.


किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, उसके लाभों और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही उन्हें अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करते हुए पौधों का वितरण भी किया गया.

संस्था के सह-निदेशक पंकज सिंह ने इकोप्रिज्म द्वारा संचालित क्लाइमेट एक्शन कार्यक्रम की जानकारी दी. कृषि विशेषज्ञ संजय पटेल ने प्राकृतिक कृषि तकनीकों, जैविक उर्वरकों और जैविक कीटनाशकों के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम कर पर्यावरण-अनुकूल खेती अपनाने का आह्वान किया.


ALSO READ:जीरो-एमिशन टेक्नोलॉजी, वाराणसी में शुरू हुआ देश का पहला स्वदेशी हाइड्रोजन पोत...


कार्यक्रम के उपरांत महिलाओं के लिए स्थापित हाई-टेक नर्सरी का उद्घाटन मुख्य अतिथि शीतांशु शर्मा एवं संस्था के सह-निदेशक अमिताव नाथ ने किया. इस नर्सरी के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक विधि से तैयार उच्च गुणवत्ता वाले सब्जी पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे.

VAR


इकोप्रिज्म कलेक्टिव फाउंडेशन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के पूर्व छात्रों द्वारा स्थापित एक गैर-लाभकारी संस्था है. संस्था का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, आजीविका सशक्तिकरण तथा जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता क्षरण जैसी चुनौतियों के समाधान हेतु कार्य करना है. वर्तमान में संस्था बेनीपुर पंचायत के किसानों के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है.

कार्यक्रम को सफल बनाने में रितिका सिंह, रेखा देवी और हरीश भाई सहित संस्था के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

जिला स्तरीय चयन में पहलवानों ने दिखाया दमखम
जिला स्तरीय चयन में पहलवानों ने दिखाया दमखम
वाराणसी : खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से जूनियर बालक, कुश्ती प्रतियोगिता का दिनांक 3 से 5 अक्टूबर तक आयोजन जनपद इटावा में किया जा रहा है . इसमें वाराणसी मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी जिसके लिए वाराणसी कुश्ती संघ एवं एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी के समन्वय से जनपद का चयन ट्रायल डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में किया गया.फ्रीस्टाइल के 57 किलो में जिला जीत यादव गया सेठ,61 किलो में दीक्षित यादव माहनाग,65 किलो में दीपू यादव माहनाग,70 किलो में बजरंगी यादव महनाग,74 किलो में विशाल यादव बरेका,79 किलो में अश्वनी यादव गया सेठ, 86 किलो में शिवम यादव बरेका,92 किलो में हिमांशु यादव गया सेठ,97 किलो में आदर्श यादव बनियापुर 125 किलो में अभिषेक यादव मुर्दहा चुने गए.ग्रीको रोमन के 55 किलो में प्रेम बिन्द सिगरा,60 किलो में यशपाल सिगरा,63 किलो में पीयूष यादव सिगरा,67 किलो में विशाल यादव डुहिया,72 किलो में अनुकल्प यादव सिगरा,77 किलो में गोविंद भारद्वाज अजगर,82 किलो में विष्णु गुप्ता सिगरा,87 किलो में दीपू यादव मुर्दहा,97 किलो में अभय यादव मुर्दहा, 130 किलो में अमित यादव बनियापुर चुने गए.ALSO READ: बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.सभी चयनित पहलवान वाराणसी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे.वाराणसी मंडल का चयन ट्रायल 24 सितंबर को सुबह 9:00 से डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में किया जाएगानिर्णायक की भूमिका में सुरेंद्र यादव, दिव्यांश सिंह, बेबी सिंह, उमेश कुमार, रामाश्रय यादव, उमेश यादव रहे.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेका परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बरेका परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों और सोलर पैनलों की विशेष साफ-सफाई की गई। उपकरणों पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाने के साथ उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार रखरखाव संबंधी कार्य किए गए। अधिकारियों ने सौर ऊर्जा उपकरणों को नियमित रूप से स्वच्छ और क्रियाशील रखने पर जोर दिया।इसके अलावा बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस (OGH) और ऑफिसर्स रेस्ट हाउस (ORH) के किचन क्षेत्रों और डस्टबिन की विशेष सफाई की गई। किचन परिसर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।बरेका के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जलालीपट्टी मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की सफाई की गई। नालियों में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।बरेका प्रशासन के अनुसार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कॉलोनी और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।ALSO READ:IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बनारस के वर्ष 2026 के कार्यकाल को लेकर अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि इस सत्र में टीम ने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि IMA परिसर में वर्ष 2026 की बैलेंस शीट पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें इस बात का गर्व है कि पूरी टीम ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया।डॉ. अनुराग टंडन ने अपने संदेश में कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. रितु गर्ग समेत पूरी टीम ने उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण IMA बनारस का यह सत्र लंबे समय तक याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों के पीछे पूरी टीम की मेहनत और सहयोग रहा है। अध्यक्ष ने आगामी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम भी IMA बनारस को इसी तरह आगे बढ़ाएगी।डॉ. अनुराग टंडन ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाली टीम को भी संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शक्ति और सफलता मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, Long Live IMA” के साथ किया।ALSO READ:बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन