Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बनारस से दिल्ली के लिए एक और रेल सेवा की मिलने जा रही है सौगात, अयोध्‍या भी होगा ठहराव

बनारस से दिल्ली के लिए एक और रेल सेवा की मिलने जा रही है सौगात, अयोध्‍या भी होगा ठहराव
Mar 09, 2026, 10:55 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: बनारस से नई दिल्ली के लिए एक और रेल सेवा की सौगात जल्‍द मिलने वाली है. माना जा रहा है क‍ि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आगामी 14 मार्च को पुरुलिया - आनंद विहार (दिल्ली) के बीच नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ कर सकते हैं. इस अवसर पर वे रेलवे से जुड़े कई परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे. इनमें से सबसे महत्वपूर्ण है पुरुलिया से आनंद विहार दिल्ली के बीच एक नई रेल सेवा की शुरुआत होगी.


kjuih


यह भी पढ़ें: मौलाना का सिर काटकर लाने वाले को युवा वाहिनी ने घोषित किया 21 लाख का इनाम, विरोध में फूंका पुतला


यह ट्रेन पुरुलिया से शुरू होकर रामगढ़, रांची, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, रोहतास, कैमूर, चंदौली, वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी. इस नई ट्रेन सेवा का उद्देश्य पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश के लोगों को दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करना है. इस ट्रेन सेवा के शुरू होने से यात्रा अनुभव में सुधार होगा और यह विशेष रूप से युवा वर्ग और व्यापारी वर्ग के लिए लाभकारी सिद्ध होगी. इससे न केवल यात्रा की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. इस नई रेल सेवा के माध्यम से क्षेत्रीय विकास को भी प्राथमिकता दी है. यह सेवा उन लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण साधन बनेगी जो दिल्ली में शिक्षा, रोजगार और व्यापार के लिए आते हैं.


kjui


रेलवे मंत्रालय ने इस नई ट्रेन सेवा के संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं. यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से लैस कोच तैयार किए गए हैं. इसके अलावा, ट्रेन के समय पर चलने की सुनिश्चितता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं. इस नई ट्रेन सेवा के शुभारंभ से न केवल यात्रा की गति बढ़ेगी, बल्कि इससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा. प्रधानमंत्री मोदी का यह कदम रेलवे नेटवर्क को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

कृषि विज्ञान संस्थान, बीएचयू के छात्रों ने कैंसर अस्पताल के लिए रक्त व प्लाज्मा किया दान
कृषि विज्ञान संस्थान, बीएचयू के छात्रों ने कैंसर अस्पताल के लिए रक्त व प्लाज्मा किया दान
वाराणसी : बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के छात्रों ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल के मरीजों के लिए रक्त और प्लाज्मा दान किया. इस सराहनीय पहल में बीएससी एग्रीकल्चर यूजी के छात्र वीर कुमार, आयुष हीरा, महेंद्र, प्रिंस कुमार,भूपेंद्र और श्वेताभ शामिल रहे. इन छात्रों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद कैंसर मरीजों की सहायता की और समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाई.कैंसर के उपचार के दौरान कई मरीजों को नियमित रूप से रक्त और प्लाज्मा की आवश्यकता होती है. एक व्यक्ति के प्लाज्मा से दो बच्चों की जान बचाई जा सकती है. बहुत सारे बच्चे इसके आभाव में अपनी जिंदगी खो बैठते है जो कि प्लाज्मा के उपलब्धता से बचाई जा सकती थी. ऐसे में इन छात्रों का यह योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय है और समाज के लोगो को भी इसमें अपनी भागीदारी दिखानी चाहिए.ALSO READ मनोज तिवारी का वाराणसी में सियासी हमला: बोले- ममता दीदी का सिस्टम हिल गयाछात्रों ने बताया कि वे भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहेंगे और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे. यह पहल कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. यू. पी. सिंह के प्रेरणा अंतर्गत वाराणसी हेल्प ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया था. जिसमें डिपार्टमेंट ऑफ डेयरी टेक्नोलॉजी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ तरुन वर्मा, वाराणसी हेल्प ग्रुप के तरफ से हिमांशु गुप्ता और टाटा कैंसर अस्पताल की कर्मचारी खुशबु कुमारी ने बच्चों कों लगातार प्रोत्साहित किया. आज के इस मानवीय प्रयास के माध्यम से छात्रों ने विश्वविद्यालय के मूलमंत्र “विद्या धर्मेण शोभते” को चरितार्थ करते हुए यह सिद्ध किया है कि सच्ची शिक्षा वही है जो समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए.यह पहल न केवल वर्तमान समय की सामाजिक आवश्यकताओं के अनुरूप है, बल्कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना को भी मजबूती प्रदान करती है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी.
मनोज तिवारी का वाराणसी में सियासी हमला: बोले- ममता दीदी का सिस्टम हिल गया
मनोज तिवारी का वाराणसी में सियासी हमला: बोले- ममता दीदी का सिस्टम हिल गया
Manoj Tiwari's political attack in Varanasi: Said- Mamta Didi's system has been shakenवाराणसी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में आयोजित राष्ट्रीय कला मंच कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और एआई तकनीक के दुरुपयोग को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन का माहौल बन चुका है और वहां की जनता अब बदलाव चाहती है.मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखकर लगता है कि उनका सिस्टम हिल गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ऐसी सरकार की आवश्यकता है जो सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार करे. तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाएगी और वहां कानून का राज स्थापित होगा. उन्होंने राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि राज्य में अब बदलाव की लहर चल रही है और भाजपा की सरकार बनने की संभावना मजबूत होती जा रही है.‘बंगाल में भाजपा 15–20 सीट आगे चल रही’पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल पर चर्चा करते हुए सांसद तिवारी ने दावा किया कि सर्वेक्षण भले ही मुकाबले को “नेक टू नेक” बता रहे हों, लेकिन उनके अनुसार भाजपा 15 से 20 सीटों की बढ़त बनाए हुए है. उन्होंने कहा कि अब तक वे राज्य में 25 से अधिक जनसभाएं कर चुके हैं और आगे भी लगातार प्रचार अभियान जारी रहेगा. उनके मुताबिक, राज्य की जनता विकास और निष्पक्ष शासन की मांग कर रही है और इसी मुद्दे पर भाजपा चुनाव मैदान में है.एआई और फर्जी वीडियो पर जताई चिंताकार्यक्रम के दौरान मनोज तिवारी ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित फोटो और वीडियो को लेकर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने आरोप लगाया कि एआई तकनीक का दुरुपयोग कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल उनके मछली-भात खाने से जुड़ा एक फर्जी फोटो वायरल कर रहे हैं, जबकि वे व्यक्तिगत रूप से मांसाहार का सेवन नहीं करते. उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सामग्री पर बिना जांच के विश्वास न करें.‘विपक्ष पूरी तरह डरा हुआ है’सांसद तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी दलों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों को भी गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि विपक्ष चुनावी माहौल में दबाव महसूस कर रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल में जल्द ही राजनीतिक परिवर्तन होगा और भाजपा की सरकार बनने पर कानून व्यवस्था तथा विकास को प्राथमिकता दी जाएगी.Also Read: VDA की OTS-2026 योजना: बकायेदारों को राहत देने के लिए लगेंगे विशेष कैंप
VDA की OTS-2026 योजना: बकायेदारों को राहत देने के लिए लगेंगे विशेष कैंप
VDA की OTS-2026 योजना: बकायेदारों को राहत देने के लिए लगेंगे विशेष कैंप
VDA's OTS-2026 scheme: Special camps to be organised to provide relief to defaultersवाराणसी: विकास प्राधिकरण वाराणसी (VDA) ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस)-2026 के तहत बकायेदारों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. प्राधिकरण द्वारा शहर की विभिन्न आवासीय योजनाओं में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां डिफॉल्टर आवंटियों को योजना का लाभ लेने का मौका मिलेगा. प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाई जा रही इस योजना का उद्देश्य उन आवंटियों को राहत देना है, जो समय पर किस्तों का भुगतान न कर पाने के कारण बकायेदार बन गए हैं.वीडीए के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के निर्देशवीडीए के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के निर्देश और सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन योजनाओं में बकाया अधिक है, वहां मौके पर कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और आवेदन भी लिए जाएंगे. प्राधिकरण द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 25 अप्रैल से 14 मई 2026 के बीच लालपुर, पाण्डेयपुर, दासेपुर (हरहुआ), संजय गांधी नगर, गंगा नगर, बड़ी गैबी और रामनगर आवासीय योजनाओं में अलग-अलग तिथियों पर कैंप लगाए जाएंगे.Also Read: पीएम मोदी के दौरे को लेकर सिस्‍टम एक्टिव, हाई अलर्ट पर नगर निगमइन कैंपों में संबंधित पटल सहायक, रेंट कलेक्टर और आउटसोर्सिंग कर्मचारी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे. यहां बकायेदारों को उनके बकाया की जानकारी दी जाएगी और ओटीएस-2026 योजना के तहत आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे. VDA ने सभी आवंटियों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर अपना बकाया निस्तारण कराएं और योजना के तहत मिलने वाली छूट का फायदा उठाएं.https://www.youtube.com/watch?v=rHb2-wdS1Fk