अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, धर-दबोचा गये आरोपी तस्कर

Inter-state drug gang busted, accused smugglers arrested
वाराणसी: जौनपुर हाईवे में स्थित थानाक्षेत्र कैण्ट में कुछ दिनों से एस०टी०एफ० यूपी को कई विभिन्न राज्यों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर तस्करों के सक्रिय होने की सूचनाएँ मिल रही थी. इसी सिलसिले में एस०टी०एफ० की कई टीमों को अभिसूचना संकलन और कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, इसी निर्देशों के तहत एक्शन लेते हुए दिनेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ० लखनऊ के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही भी करनी शुरू कर दी.

मादक पदार्थ मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एसटीएफ टीम की इस कार्रवाई के दौरान पता चला कि, कुछ लोग उड़ीसा राज्य से अवैध मादक पदार्थ यानि (गाँजा) की बड़ी खेप लाने की फिराक में है. इस संदिग्ध सूचना पर उपनिरीक्षक अमित तिवारी, मु०आरक्षीगण आलोक पाण्डेय, स्वरूप पाण्डेय, जीतेन्द्र वर्मा, पवन गौत्तम, रवीन्द्र सिंह, कान्स अदित्य पाल और वाहन चालक अफजाल की एक टीम कमिश्नरेट वाराणसी में तैनात थी. तभी पुलवरिया पुल से 200 मीटर आगे, वाराणसी जौनपुर हाईवे, थानाक्षेत्र कैण्ट, कमिश्नरेट वाराणसी के पास एक शवोरलेट कार नं० ओडी-02 बीजे 1983 की खड़ी नजर आई, जिसमें उड़ीसा राज्य से भारी मात्रा में गाँजा छिपाकर लाया गया था, जिसका भंडाफोड़ करते हुए कार को कब्जे में ले लिया. इसी के साथ ही एसटीएफ टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और कार की तलाशी लेनी शुरू कर दी. जहां भारी मात्रा में गाँजा बरामद कर गिरोह के तीन सदस्य को जांच टीम ने धर धबोचा है.

पुलिस ने किया लाखों रूपये बरामद
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि, गिरफ्तार हुआ आरोपी अजय गिरी पुत्र मंगला गिरी नि० मुस्तफाबाद, थाना हलधरपुर, जनपद मऊ का रहने वाला है, जो उड़ीसा से मादक पदार्थ की खेप लेकर उत्तर प्रदेश के मऊ और उसके आस-पास के जनपदों अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने का काम करता है, वह महीने में तीन बाद चक्कर लगाता है, जिसमें उसे काफी मुनाफा होता है.

Also Read: फेमस फोटोग्राफर रघु राय का निधन, भोपाल त्रासदी को किया था कैमरे में कैद
इसी आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना कैंट, कमिश्नरेट वाराणसी में मु0अ0सं0 206/2026 धारा 08/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया है, जिसमें अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना स्थानीय द्वारा की जा रही है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3-02 अदद मोबाइल फोन, कुन्तल गाँजा (अन्तर्राष्ट्रीय अनुमानित मूल्य लगभग 55 लाख रूपये) बरामद की गई है.



