एरोबिक्स जिम्नास्टिक में सनबीम वरुणा चैंपियन, सारनाथ रहा उपविजेता...

वाराणसी जिला जिम्नास्टिक संघ के तत्वावधान में शनिवार को महमूरगंज स्थित पाणिनि कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में सातवीं जनपदीय एरोबिक्स जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. अंडर 11, 14, 17 एवं 19 में एकल, मिक्स पेयर, ट्रायो और समूह वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण पदक के साथ सनबीम स्कूल वरुणा विजेता रही, वहीं 7 स्वर्ण पदक लेकर सनबीम स्कूल सारनाथ ने उपविजेता का खिताब हासिल किया. तीसरे स्थान पर आर्यन इंटरनेशनल स्कूल रहा. प्रतियोगिता में जनपद के 8 स्कूलों के 110 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया.
ALSO READ: बीएचयू में लाइव साइंस शो ने छात्रों में जगाई विज्ञान की नई जिज्ञासा वैज्ञानिक प्रयोगों ने किया रोमांचित...
प्रतियोगिता में एलिमेंट्स हेलीकॉप्टर, एयरटन, हाइवी, स्टैण्डल सपोर्ट, कॉलेब्रेशन, लिफ्ट जैसे एरोबिक्स जिम्नास्टिक्स मूवमेंट को देखकर मुकाबले का निर्णय किया गया. खिलाड़ियों के हैरतअंगेज प्रदर्शन को देख दर्शक आश्चर्य चकित होते रहे.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा मधोक, विशिष्ट अतिथि आचार्या नंदिता शास्त्री, अंतरराष्ट्रीय जिमनास्ट एवं कैंप के मुख्य प्रशिक्षक जॉनी कुमार, श्रीकुल पीठाधीश्वर डॉ. सचिन्द्र नाथ महाराज, अंतरराष्ट्रीय एथलीट विश्वास राव, समाजसेवी अनिल सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी और मैडल प्रदान किया.
मुख्य निर्णायक जॉनी कुमार, प्रशांत रावत एवं आशीष शर्मा रहे. स्वागत संघ की कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वरी सिंह, राजेन्द्र तिवारी, संचालन सचिव अखिलेश रावत एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने दिया.
इस मौके पर रोहित रावत, अर्जुन शेट्टी, रविकांत मिश्रा, गणेश विश्वकर्मा, प्रियम, दिव्या, कृतिका, प्रशंसा, ऋत्विक यादव, खुशी रावत सहित अन्य खिलाड़ी एवं कोच उपस्थित रहे .



