आर्टिस्ट यूनियन द्वारा काशी में दिवंगत कलाकारों को दी गई संगीतमय श्रद्धांजलि

वाराणसी: रथयात्रा स्थित सगुन हॉल, स्वास्तिक टॉवर में शुक्रवार शाम को वाराणसी आर्टिस्ट यूनियन द्वारा संगीतमय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वर कोकिला आशा भोसले सहित शहर के कई दिवंगत कलाकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तबला वादक अशोक पांडेय, गायक विजय कपूर, संगीतकार अजय त्रिपाठी और बलराम मिश्रा मौजूद रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्माओं को नमन किया, वही कार्यक्रम की शुरुआत यूनियन के संस्थापक पियूष मिश्रा ने की, जिन्होंने संगठन के उद्देश्य बताए और अतिथियों का सम्मान किया। इसके बाद शहर के कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर श्रद्धांजलि दी.

पूरा कार्यक्रम भावुक माहौल में संपन्न हुआ, जहां कलाकारों और श्रोताओं ने नम आंखों से दिवंगत आत्माओं को याद किया. कार्यक्रम का संचालन श्री पियूष मिश्रा ने किया। इस अवसर पर संगीत संयोजन में राहुल, पिंकू बेदी, अनिल, अजीत, ओपी, राजा एवं विनोद जी का विशेष सहयोग रहा।
यह श्रद्धांजलि सभा अत्यंत भावपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें उपस्थित सभी कलाकारों एवं श्रोताओं ने दिवंगत आत्माओं को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।



