भाजपा महानगर की बैठक में आगामी अभियानों की बनी रणनीति, अगस्त में चलेगा गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान का दूसरा चरण...

वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी महानगर की आवश्यक बैठक शुक्रवार को गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में अगस्त माह में प्रस्तावित संगठनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि अगस्त माह में 'गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान' का द्वितीय चरण जिला स्तर पर शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाना तथा स्थानीय मंदिरों, संत-महात्माओं और सामाजिक नेतृत्व की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है. अभियान के तहत सभी मंडलों के प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर कलश वंदन, संत सम्मेलन, समाज संपर्क और सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

अभियान के संयोजक अशोक जाटव ने कलश वंदन कार्यक्रम के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी. वहीं, काशी सांसद प्रतियोगिता के संयोजक आत्माविश्वेश्वर ने आगामी आयोजनों की तैयारियों पर चर्चा की. आगामी तिरंगा यात्रा के संयोजक मधुकर चित्रांश ने यात्रा की रूपरेखा और तैयारियों से पदाधिकारियों को अवगत कराया.
also read:44वें दीक्षांत की सफलता के कर्मयोगियों का सम्मान, कुलपति ने 150 से अधिक संविदा कर्मियों को किया सम्मानित...
इस अवसर पर चंद्रशेखर उपाध्याय, आलोक श्रीवास्तव, प्रमील पाण्डेय, प्रीति सिंह, अनुराग शर्मा, दिलीप चौहान, सोमनाथ यादव, विवेक पाण्डेय, मनोज सोनकर, मुकेश गुप्ता, जितेंद्र पटेल, तारकेश्वर गुप्ता 'बंटी', साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, गीता शास्त्री, बृजेश चौरसिया, मधुप सिंह, अशोक यादव, योगेश वर्मा, पंकज चतुर्वेदी, अमित श्रीवास्तव, अनिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



