अविमुक्तेश्वरानंद के मठ से चोरी, पलक झपकते ही चांदी का हार उठा ले गए चोर

Theft at Avimukteshwarananda's monastery; thieves steal silver necklace in the blink of an eye
वाराणसी: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कुछ दिनों पहले काफी चर्चाओं में चल रहे थे, लेकिन इस बार वो किसी और मुद्दे को लेकर चर्चा में है. वाराणसी कमिश्नरेट के भेलूपुर थाना क्षेत्र के केदारघाट स्थित शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के श्रीविद्या मठ में स्थित हनुमान मंदिर में आधी रात को चोर घुस गए, जिन्होंने मंदिर के भीतर से चांदी का हार और पीतल का पात्र पर हाथ साफ कर चोरी की वारदात को अंजाम दें शातिर बदमाश मौके से फरार हो गये, जिसकी भनक तब लगी जुब सुबह होते ही मंदिर में पुजारी पूजा-पाठ के लिए पहुंचते है. वो इस घटना को देख दंग रह जाते हैं. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई.

जाने क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, स्कूटी और बुलेट सवार तीन युवक लूटपाट की मंशा से मठ जा पहुंचे. इनमें से एक युवक मठ के दक्षिणी कोने में प्रथम तल पर पहुंचकर खिड़की से मंदिर में प्रवेश किया. गनीमत रही कि, बदमाशों द्वारा की गई लूटपाट की घटना मठ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस मामले की शिकायत विद्या मठ के ब्रह्मचारी परमात्मानंद के द्वारा की गई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. इसी के साथ ही पुलिस मामले की जांच में भी जुट गई है.

मामले की पूछताछ में जुटी पुलिस
आरोपियों द्वारा की गई चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की वजह से पुलिस की छानबीन और भी आसान हो गया. फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. जिसे लेकर मंदिर के पुजारी और भी आस-पास के लोगों से पूछताछ करने में लगी हुई है.

Also Read: गाजीपुर जा रहे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने रोका, हिरासत में कई नेता



