Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बनारस बार एसोसिएशन चुनाव - विनोद शुक्‍ला काे अध्‍यक्ष की कमान, सुधांशु मिश्रा महामंत्री निर्वाचित

बनारस बार एसोसिएशन चुनाव - विनोद शुक्‍ला काे अध्‍यक्ष की कमान, सुधांशु मिश्रा  महामंत्री निर्वाचित
Jan 05, 2026, 07:18 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : अधिवक्ताओं के प्राचीनतम संगठनों में शुमार बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नया नेतृत्व चुना गया है. अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार शुक्ल, उपाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार यादव और महामंत्री पद पर सुधांशु मिश्रा ने जीत दर्ज कर अधिवक्ता समुदाय का विश्वास हासिल किया है. चुनाव परिणाम घोषित होते ही कचहरी परिसर में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला. अध्यक्ष पद पर हुए बेहद करीबी मुकाबले में विनोद कुमार शुक्ल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद कुमार राय को मात्र आठ मतों से पराजित किया. वहीं महामंत्री पद पर भी रोचक संघर्ष देखने को मिला, जिसमें सुधांशु मिश्रा ने धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को 36 मतों से शिकस्त दी. वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शशांक शेखर त्रिपाठी ने जीत दर्ज की.


रविवार को मतगणना समाप्त होने के बाद एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट अमरनाथ शर्मा ने सभी विजयी प्रत्याशियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की. मतगणना स्थल के बाहर अध्यक्ष और महामंत्री पद को लेकर पूरे दिन कांटे की टक्कर के चलते समर्थकों में खासा रोमांच बना रहा. परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयों का तांता लग गया. उल्लेखनीय है कि बनारस बार एसोसिएशन के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था, जिसमें 76.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. कुल 5,613 मतदाताओं में से 4,312 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. रविवार की सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें शुरुआती रुझानों में अध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार राय और महामंत्री पद पर धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव आगे रहे, लेकिन अंतिम चरण में बाज़ी पलट गई.


कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष पद पर प्रेम शंकर चौहान और संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर संदीप कुमार मौर्य निर्वाचित हुए. वहीं संयुक्त मंत्री (प्रकाशन व पुस्तकालय) पद पर सुशील कुमार और आय-व्यय निरीक्षक पद पर अजिताभ सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया.


ALSO READ : सीजन का सबसे ठंडा दिन, आठ जनवरी तक रहेगा मौसम का सर्द हाल


करीब एक माह से चली आ रही चुनावी प्रक्रिया के बाद बनारस बार एसोसिएशन को नया नेतृत्व मिला है. अधिवक्ता समुदाय को उम्मीद है कि नव-निर्वाचित पदाधिकारी संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं के हितों और अधिकारों की प्रभावी ढंग से रक्षा करेंगे.

मालवीय चौराहे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, 20 से अधिक टोटो सीज
मालवीय चौराहे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, 20 से अधिक टोटो सीज
वाराणसी: मालवीय चौराहे पर अवैध तरीके से पार्किंग कर जाम लगाने वाले टोटो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। यातायात व्यवस्था में बाधा डालने वाले 20 से अधिक टोटो को सीज किया गया है।मालवीय चौराहे के आसपास सड़क किनारे टोटो खड़े होने से अक्सर यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनती है। शिकायतों और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने ऐसे टोटो के खिलाफ अभियान चलाया।कार्रवाई के दौरान सड़क पर अवैध तरीके से खड़े टोटो को हटाया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 से अधिक टोटो को सीज किया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।सुबह से ही लंका चौराहे पर काफ़ी जाम की स्थिति रही, गाड़ियों की लंबी कतारे लगी रही. जाम की स्थिति को देखते हुए मौके पर भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार मयफोर्स पहुंचे और अभियान चला कर जाम की स्थिति को संभाला.ALSO READ : क्वींस इंटर कॉलेज में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, बेहतर भविष्‍य को किया प्रेरितपुलिस का कहना है कि सार्वजनिक मार्ग पर अवैध पार्किंग कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
क्वींस इंटर कॉलेज में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, बेहतर भविष्‍य को किया प्रेरित
क्वींस इंटर कॉलेज में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, बेहतर भविष्‍य को किया प्रेरित
वाराणसी : माई भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, वाराणसी में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” राष्ट्रीय संकल्प समारोह का आयोजन किया गया. इसके साथ ही “युवा कनेक्ट कार्यक्रम” भी आयोजित किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को युवा शक्ति, व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कालेज के प्राचार्य विशेश्‍वर सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है. उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने साथियों और समाज को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया. उन्होंने युवाओं को अनुशासन, सकारात्मक सोच और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया.इस अवसर पर विकास कुमार सिंह, उपनिदेशक, माई भारत, ने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को रचनात्मक एवं सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि युवा देश की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका आवश्यक है. विद्यालय के उपप्राचार्य ने भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपनी प्रतिभा एवं क्षमता का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया.इसी क्रम में युवा आइकॉन एवं कॉलेज के पूर्व छात्र श्री सृजन चतुर्वेदी ने अपने विद्यार्थी जीवन की पुरानी यादों को साझा किया. उन्होंने कॉलेज में बिताए अपने दिनों को याद करते हुए विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं युवाओं के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी भी दी.ALSO READ : तालाब में डूबने से महिला की मौत, परिवार में मातम पसराकार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. विद्यार्थियों ने दोनों कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की. कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक तिवारी द्वारा किया गया. उनके कुशल मंच संचालन ने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस अवसर पर माई भारत के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक विकास चौरसिया, विद्यालय के शिक्षकगण, स्वयंसेवक अनिल कनौजिया एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे.
तालाब में डूबने से महिला की मौत, परिवार में मातम पसरा
तालाब में डूबने से महिला की मौत, परिवार में मातम पसरा
वाराणसी : कपसेठी थाना क्षेत्र के हरिभानपुर गांव में तालाब में डूबने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई. घटना सोमवार को उस समय हुई जब मंजू देवी पत्नी करिया शौच के लिए घर से निकली थीं. तालाब के पास अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरीं. पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में शोक व्‍याप्‍त हो गया.घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने महिला को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलते ही महिला के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए. मंजू देवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.बताया गया कि मंजू देवी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है. उनके पति और बेटा बाहर रहते हैं. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. सूचना के बाद शहर से बाहर रहने वाले महिला के पति घर के लिए रवाना हो गए.ALSO READ : वाराणसी में 25 अक्‍टूबर को आयोजित होगा एयर शो, प्रदर्शित होगी मध्य वायु कमान की गौरवशाली विरासत