Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में वार्षिक अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस का आयोजन, 40 देशों की सांस्कृतिक विविधता से सजा स्वतंत्रता भवन…

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में वार्षिक अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस का आयोजन, 40 देशों की सांस्कृतिक विविधता से सजा स्वतंत्रता भवन…
May 07, 2026, 04:39 PM
|
Posted By Aashwa Rastogi


वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में गुरुवार को वार्षिक अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विभिन्न देशों के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को अंतरराष्ट्रीय रंगों से सराबोर कर दिया.

कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विदेशी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना, उनकी संस्कृति का सम्मान करना तथा वैश्विक एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना रहा. आयोजन में लगभग 40 देशों के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जबकि वर्तमान में बीएचयू में करीब 800 विदेशी छात्र अध्ययनरत हैं.


विद्यार्थियों ने अपने-अपने देशों की पारंपरिक वेशभूषा, संगीत, नृत्य और कला के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत प्रस्तुत की. कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न देशों के विद्यार्थियों की रैंप वॉक से हुई, जिसमें बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, तिब्बत, युगांडा समेत कई देशों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली. श्रीलंका के विद्यार्थियों ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं भूटान के छात्रों ने पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया. बांग्लादेश के विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की कथा पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी.


अपने संबोधन में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि कला, संगीत और नृत्य पूरी दुनिया को एक सूत्र में बांधने की शक्ति रखते हैं. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी बीएचयू परिसर की विविधता और शैक्षणिक वातावरण को और समृद्ध बनाते हैं. उन्होंने शिक्षा पूर्ण कर रहे विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे बीएचयू की यादों को दुनिया भर में लेकर जाएंगे.


कार्यक्रम में नवीन अंतरराष्ट्रीय महिला छात्रावास की प्रशासनिक संरक्षक प्रो. मौसमी मुत्सुद्दी ने स्वागत भाषण दिया। इस दौरान स्पोर्ट्स वीक के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय केंद्र के समन्वयक प्रो. राजेश कुमार सिंह, प्रो. अख्तर अली समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे.

पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम, टेंशन में आम जनता
पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम, टेंशन में आम जनता
Petrol and diesel prices rise again, public in tensionपेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कुछ दिन बीते नहीं कि, एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है. महज सिर्फ पांच दिन में सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार दूसरी बार देशभर को एक बड़ा झटका दिया है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की इन बढ़ती कीमतों देश की आम जनता की जेब का बोझ बढ़ाने में जरा भी कसर नहीं छोड़ी है.जानें ईंधन की नई कीमतें हालांकि, ईंधन की कीमतों में इजाफा इस बार कम है और इनकी कीमत करीब 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई गई है. नई कीमतें आज मंगलवार 19 मई 2026 से लागू हो गई हैं. फ्यूल प्राइस में एक के बाद एक बढ़ोतरी से 2022 वाला वो दौर याद आ गया, जब 15 दिन रोजाना लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में थोड़ी-थोड़ी बढ़ोतरी होती दिखी थी.बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों से तंग हुए लोगदेशभर में बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों से लोग काफी परेशान हो चुके है. इन परेशानियों के बीच एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल का दाम महंगा हो गया है. ऐसे में लोगों का कहना है कि, इस महंगाई की स्थिति किस तरह से घर चलेगा ये काफी मुश्किल हो रहा है. पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई इस बढ़ोंतरी का असर हद से ज्यादा पड़ने वाला है तो वो है आम जनता पर, क्योंकि, इस आम जनता पर बच्चों की फीस, प्राइवेट जॉब में घर चलाना कोई आम बात नहीं होती है.इस स्थिति में सरकार द्वारा बढ़ाई जा रही महंगाई से लोग काफी तरस्त हो चुके है, इससे निपटने की उम्मीद लगाए भी तो किससे, देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई ताजा बढ़ोतरी में दिल्ली से मुंबई तक ईंधन की कीमतें मंगलवार से और भी कई गुना बढ़ गई हैं. तेल कंपनियों ने पांच दिन में महंगाई का दूसरा झटका देते हुए दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 87 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है, तो वहीं डीजल प्राइस अब 91 पैसे के इजाफे के साथ 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इससे पहले 15 मई को 3 रुपये प्रति लीटर के इजाफे के साथ पेट्रोल 97.77 रुपये प्रति लीटर किया गया था.मुंबई में पेट्रोल-डीजल की जानें कीमतेंअन्य महानगरों की बात करें, तो मुंबई में पेट्रोल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गई है. इसके अलावा कोलकाता में अब पेट्रोल 96 पैसे के इजाफे के साथ 109.70 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 82 पैसे की बढ़ोतरी की गई है और 104.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि यहां पर डीजल की कीमत 86 पैसे बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गई है.देश में मिडिल ईस्ट टेंशनबता दें कि साल 2022 के बाद करीब चार साल बाद देश में मिडिल ईस्ट टेंशन और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से गहराए तेल संकट के बीच पहली बार बीते सप्ताह पेट्रोल-डीजल प्राइस हाइक का झटका दिया गया था. इनमें 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. हालांकि, तमाम एक्सपर्ट्स ने अनुमान जाहिर किया था कि कच्चे तेल की कीमतों में ताबड़तोड़ इजाफे के चलते ऑयल कंपनियों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए ये बढ़ोतरी पर्याप्त नहीं है और आगे भी देखने को मिल सकता है. अब हुआ भी ऐसा ही है और सिर्फ पांच दिन में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल 90 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया गया है.यह भी पढ़ें: नेपाल के PM बालेन शाह को लगा तगड़ा झटका, कस्टम शुल्क वसूली पर रोक
नेपाल के PM बालेन शाह को लगा तगड़ा झटका, कस्टम शुल्क वसूली पर रोक
नेपाल के PM बालेन शाह को लगा तगड़ा झटका, कस्टम शुल्क वसूली पर रोक
Nepal's PM Balen Shah suffers a major setback, customs duty collection haltedनेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने एक कस्टम वसूली को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है. वो फैसला ये है कि, नेपाल-भारत सीमा से आम नागरिकों द्वारा लाए जाने वाले 100 रुपये से अधिक मूल्य के दैनिक उपयोग के सामान पर लगाए गए कस्टम शुल्क की वसूली पर अंतरिम रोक लगा दी है. कोर्ट के इस आदेश पर तराई-मधेश के सीमावर्ती इलाकों के लोगों ने काफी खुशी जताई है. बीते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश हरि प्रसाद फुयाल और टेक प्रसाद ढुंगाना की संयुक्त पीठ ने प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद कार्यालय, वित्त मंत्रालय समेत इससे संबंधित निकायों को ये निर्देश दिया कि अंतिम निर्णय आने तक का दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर सीमा शुल्क नहीं वसूला जाएगा.सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई रिट याचिकादरअसल, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने बीते 2 मई को जारी अधिसूचना के तहत नेपाल-भारत सीमा से लाए जाने वाले 100 रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर कस्टम शुल्क अनिवार्य कर दिया था. इसी निर्णय के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में विरोध शुरू हो गया था. लोगों का कहना था कि इससे रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही प्रभावित हो रही है. बालेन सरकार के इसी निर्णय को चुनौती देते हुए अधिवक्ताओं ने 14 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की थी, सुनवाई के बाद अदालत ने प्रारंभिक तौर पर याचिकाकर्ताओं की दलीलों को गंभीर मानते हुए अंतरिम आदेश जारी किया है.Also Read: TMC के जहांगीर खान ने छोड़ा फलता का चुनावी मैदान, राजनीति गलियारों में शुरू गुफ्तगूवहीं, अब अंतिम फैसला आने तक सरकार उक्त प्रावधान के तहत दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर कस्टम शुल्क नहीं ले सकेगी. इस निर्णय से नेपाल सीमावर्ती इलाके लोगों में खुशी है. सोनबरसा सहित भारतीय क्षेत्र के सीमावर्ती बाजार के व्यवसायियों में भी खुशी है, उनका मानना है कि बाजार में तेजी आएगी और नेपाल के लोग पूर्व की तरह दैनिक उपयोग की वस्तुएं आसानी से खरीद सकेंगे.
गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत, NDRF ने निकाला शव
गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत, NDRF ने निकाला शव
Youth drowns in Ganga river, body retrieved by NDRFवाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित तुलसी घाट पर मंगलवार तड़के गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. गाजीपुर से बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए काशी पहुंचे 21 वर्षीय युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान तुषार राय के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ वाराणसी आया था. सभी ने पहले गंगा स्नान और उसके बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन का कार्यक्रम बनाया था.हादसे की खबर से परिजनों में पसरा मातमहादसे की खबर लगते ही युवक के परिवार में मातम पसर गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाजीपुर के रेवतीपुर का तुषार मंगलवार भोर करीब 3 बजे तुलसी घाट पर स्नान कर रहा था. इसी दौरान वह सुरक्षा के लिए लगाई गई जेटी को पार कर गंगा के गहरे हिस्से में पहुंच गया.यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसों में युवक और ट्रक चालक की मौतघाट पर मौजूद लोगों ने उसे आगे जाने से मना किया, लेकिन उसने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक इन दिनों गर्मी के कारण गंगा का जलस्तर कम है, जिससे युवक काफी अंदर तक चला गया. अचानक गहरे पानी में पहुंचते ही वह डूबने लगा.सूचना मिलने पर पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.