Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत, NDRF ने निकाला शव

गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत, NDRF ने निकाला शव
May 19, 2026, 11:05 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Youth drowns in Ganga river, body retrieved by NDRF


वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित तुलसी घाट पर मंगलवार तड़के गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. गाजीपुर से बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए काशी पहुंचे 21 वर्षीय युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान तुषार राय के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ वाराणसी आया था. सभी ने पहले गंगा स्नान और उसके बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन का कार्यक्रम बनाया था.


क


हादसे की खबर से परिजनों में पसरा मातम


हादसे की खबर लगते ही युवक के परिवार में मातम पसर गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाजीपुर के रेवतीपुर का तुषार मंगलवार भोर करीब 3 बजे तुलसी घाट पर स्नान कर रहा था. इसी दौरान वह सुरक्षा के लिए लगाई गई जेटी को पार कर गंगा के गहरे हिस्से में पहुंच गया.


l


यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसों में युवक और ट्रक चालक की मौत


घाट पर मौजूद लोगों ने उसे आगे जाने से मना किया, लेकिन उसने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक इन दिनों गर्मी के कारण गंगा का जलस्तर कम है, जिससे युवक काफी अंदर तक चला गया. अचानक गहरे पानी में पहुंचते ही वह डूबने लगा.


प


सूचना मिलने पर पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत, NDRF ने निकाला शव
गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत, NDRF ने निकाला शव
Youth drowns in Ganga river, body retrieved by NDRFवाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित तुलसी घाट पर मंगलवार तड़के गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. गाजीपुर से बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए काशी पहुंचे 21 वर्षीय युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान तुषार राय के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ वाराणसी आया था. सभी ने पहले गंगा स्नान और उसके बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन का कार्यक्रम बनाया था.हादसे की खबर से परिजनों में पसरा मातमहादसे की खबर लगते ही युवक के परिवार में मातम पसर गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाजीपुर के रेवतीपुर का तुषार मंगलवार भोर करीब 3 बजे तुलसी घाट पर स्नान कर रहा था. इसी दौरान वह सुरक्षा के लिए लगाई गई जेटी को पार कर गंगा के गहरे हिस्से में पहुंच गया.यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसों में युवक और ट्रक चालक की मौतघाट पर मौजूद लोगों ने उसे आगे जाने से मना किया, लेकिन उसने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक इन दिनों गर्मी के कारण गंगा का जलस्तर कम है, जिससे युवक काफी अंदर तक चला गया. अचानक गहरे पानी में पहुंचते ही वह डूबने लगा.सूचना मिलने पर पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
TMC के जहांगीर खान ने छोड़ा फलता का चुनावी मैदान, राजनीति गलियारों में शुरू गुफ्तगू
TMC के जहांगीर खान ने छोड़ा फलता का चुनावी मैदान, राजनीति गलियारों में शुरू गुफ्तगू
TMC's Jahangir Khan leaves Phalta constituency, sparking political debateपश्चिम बंगाल में उपचुनाव होने से ठीक दो दिन पहले राजनीति में एक बड़ा मोड़ आ चुका है. जिसे लेकर हर कोई काफी हैरान है. ये चौकाने वाला मामला कुछ और नहीं बल्कि, पुष्पा नाम से मशहूर और खुद को चुनावी जंग में अकेला समझने वाले तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी जहांगीर खान ने अचानक से चुनावी मैदान को छोड़ दिया है."मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं"आज मंगलवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जहांगीर ने आयोजित हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, "मैं हाई-प्रोफाइल सीट फलता विधानसभा सीट पर होने वाला चुनाव नहीं लड़ रहा हूं". "मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा फलता के विकास के खातिर मैं इस चुनाव से पीछे हट रहा हूं. ताकि जल्द से जल्द फलता का विकास हो सके. उनके इस ऐलान को हर कोई चुनाव का 'स्पेशल पैकेज' मान रहा है.जहांगीर के चुनावी मैदान छोड़ने से खुश भाजपाहालांकि, अभी तक उन्होंने यह साफ नहीं किया कि क्या यह फैसला अभिषेक बनर्जी या तृणमूल शीर्ष नेतृत्व के किसी निर्देश पर लिया गया है. चूंकि नामांकन वापस लेने की तारीख पहले ही बीत चुकी है, यहीं कारण है कि, मतदान करने वाली ईवीएम पर जहांगीर खान का नाम और चुनाव चिह्न बरकरार रहेगा, लेकिन वे व्यक्तिगत रूप से चुनावी रेस से बाहर हो चुके हैं. इस नाटकीय घटनाक्रम के बीच, फलता में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवा गुलाल उड़ाकर जमकर जश्न मनाया है.बड़ी बात तो यह है कि, टीएमसी जहांगीर खान के चुनावी मैदान छोड़ने के ऐलान से अगर कोई खुश है तो वो है भारतीय जनता पार्टी. क्योंकि, बीजेपी के लिए इस चुनाव का सफर और भी आसान हो गया है. पर कुछ भी हो, हार-जीत तो वोटिंग से ही तय मानी जाएगी.जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल, पश्चिम बंगाल की चर्चित फलता विधानसभा ये वहीं सीट है जिस पर 29 अप्रैल को हुई वोटिंग को किन्हीं कारणों की वजह से रद्द करते हुए इसी सीट पर 21 मई को दोबारा से मतदान कराने की बात कही गई थी. मगर फलता सीट पर चुनाव प्रचार थमते देर नहीं कि, टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपने सियासी कदम फलता के चुनावी मैदान से पीछे खींच लिए हैं. जहांगीर का इस तरह से पीछे हटना कोई मामूली सी बात नहीं मानी जा रही है बल्कि, इस कदम को एक सियासी तौर पर भी देखा जा रहा है.किन अटकलों में फंसी फलताबंगाल की सियासत में जहांगीर खान की तूती बोलती थी, लेकिन अब सत्ता बदल चुकी है. ऐसे में फलता सीट जो 15 सालों से टीएमसी का मजबूत गढ़ बना हुआ था, वहां से चुनाव लड़ रहे जहांगीर खान ने मैदान छोड़ दिया है. इस सीट पर टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान और बीजेपी के देवांग्शु पांडा के बीच मुकाबला माना जा रहा था.Also Read: गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत, NDRF ने निकाला शवपर अफसोस की इस सभी उम्मीदों पर अब पानी फिर गया है. जहांगीर के फलता सीट से चुनाव ना लड़ने का कारण ये है कि, बंगाल चुनाव के 4 मई को आए नतीजे ने फलता सीट का समीकरण ही बदल दिया. भारी मतों से जीत हासिल कर बीजेपी ने ममता बनर्जी की सत्ता से विदाई कर दी है, जिसके चलते बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के नाते जहांगीर खान के लिए इतनी मुश्किलें खड़ी हो गई कि उन्हें इस तरह का फैसला लेना पड़ा.
तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसों में युवक और ट्रक चालक की मौत
तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसों में युवक और ट्रक चालक की मौत
The havoc of high speed: Young man and truck driver died in road accidentsवाराणसी: जिले के दो थानों क्षेत्रों में मंगलवार को हुए सड़क हादसों में युवक और ट्रक चालक की मौत हो गई. युवक की पहचान रानी बाजार निवासी जुनैद और जौनपुर निवासी ट्रक चालक रोहित पाल के रूप में हुई है. हादसों की खबर लगते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया. पुलिस दोनों के शवों को कब्‍जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है.चालक वाहन सहित मौके से फराररानी बाजार निवासी 19 वर्षीय जुनैद बाइक से जंसा की ओर जा रहा था. इसी बीच भैरव तालाब रोड से गुजरते समय वीरभानपुर नहर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि जुनैद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. राजातालाब पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया.चालक के खिलाफ शिकायत दर्जमृतक के पिता ने राजातालाब थाने में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है. राजातालाब पुलिस ने बताया कि घटना से संबंधित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. फरार वाहन की पहचान करने और चालक तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.लोहता में डंपर- ट्रक में टक्‍करवाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के खेवसीपुर रिंग रोड ओवरब्रिज पर एक ट्रक की डेपर से टक्कर हो गई. हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, पीआरवी के जरिए सूचना मिली कि खेवसीपुर रिंग रोड ओवरब्रिज पर ट्रक का एक्सीडेंट हुआ है. सूचना के बाद उप निरीक्षक शशिकांत मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मौके पर ट्रक संख्या UP 50 CT 2109 एक अज्ञात लोडर से टकराया मिला.Also Read: इस शहर में चलेंगी 250 नई सिटी बसें, स्मार्ट शेल्टर बनाएगा वीडीएट्रक का चालक रोहित पाल, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी जौनपुर, केबिन में फंसा हुआ था. स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया. एंबुलेंस से घायल चालक को खलासी राजेश पाल पुत्र स्वर्गीय राजदेव पाल निवासी देवगांव, जिला आजमगढ़ के साथ बीएचयू ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेजा गया, जहां इलाज के दौरान चालक रोहित पाल की मौत हो गई. खलासी का इलाज चल रहा है. पुलिस अज्ञात लोडर व उसके चालक की तलाश कर रही है.